Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन 1076 का शुभारंभ : अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या
    • छत्तीसगढ़ में दो उप सचिवों का तबादला, सूर्यकिरण अग्रवाल पीएचई और मनोज मिश्रा को मिला मछली पालन विभाग
    • मंत्रालय में बड़ा फेरबदल: छत्तीसगढ़ शासन ने सचिवालय सेवा के 24 अधिकारियों-कर्मचारियों का किया तबादला, देखें पूरी सूची
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली का अवलोकन
    • उज्जैन:महाकाल मंदिर में ‘पुष्पा-2’ के रंग में रंगे में युवक को VIP एंट्री, वीडियो भी बनाएं सेल्फी खिंचवाई, सुपरवाइजर बर्खास्त
    • गंगा किनारे जाल में मिला शिवलिंग, आग की तरह फैली बात, बड़ी संख्या में जुट रही श्रद्धालुओं की भीड़…
    • CM योगी ने ‘प्रोजेक्ट गंगा’ का किया शुभारंभ, कहा- यूपी के गांव-गांव तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट…
    • छत्तीसगढ़:जांजगीर जिला जेल में दुष्कर्म आरोपी ने लगाई फांसी, न्यायिक हिरासत में मौत से मचा हड़कंप…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, June 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»प्यार की ये कैसी सजा… लिव इन पार्टनर ने महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया, 3 शादियां कर चुका था आरोपी
    क्राइम

    प्यार की ये कैसी सजा… लिव इन पार्टनर ने महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया, 3 शादियां कर चुका था आरोपी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बेंगलुरु:

    बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 35 वर्षीय महिला को उसके पूर्व लिव-इन पार्टनर ने आग लगा दी. पीड़िता की पहचान वनाजक्षी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार वनाजक्षी को जली हुई हालत में अस्पताल लाया गया था. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि वनाजक्षी विट्ठल नाम के एक लड़के साथ रहती थी. आरोपी एक कैब ड्राइवर है और शराब पीने का आदी भी. वनजाक्षी लगभग चार साल पहले उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में आई थी. इससे पहले दो बार शादी कर चुकी थी. जबकि आरोपी तीन बार शादी कर चुका था. वनाजक्षी विट्ठल की शराब पीने की आदत से परेशान थी और उससे दूर चली गई थी.

    आरोपी ने महिला का किया पीछा

    वनाजक्षी की हाल ही में मरिअप्पा नामक के एक शख्स से दोस्ती हुई थी. विट्ठल को ये दोस्ती पसंद नहीं थी. ऐसे में उसने मौका पाकर वनाजक्षी को आग के हवाले कर दिया. दरअसल वनाजक्षी मरिअप्पा के साथ मंदिर गई थी और एक कैब से घर लौट रही थी. तभी एक ट्रैफिक सिग्नल पर आरोपी ने गाड़ी के रोकते ही वनाजक्षी, मरिअप्पा और ड्राइवर पर पेट्रोल छिड़का दिया. वनजक्षी, मरिअप्पा और ड्राइवर ने कार से भागने की कोशिश की. बाकी लोग भागने में कामयाब रहे, लेकिन विट्ठल ने वनजक्षी का पीछा किया, उसपर और पेट्रोल डाला और लाइटर से उसे आग लगा दी.

    24 घंटे के अंदर आरोपी को पकड़ा

    वहां से गुजर रहे एक युवक ने इस भयावह घटना को देखा और वनाजक्षी को बचाने की कोशिश भी की. उसने कपड़े के एक टुकड़े से आग बुझाई और वनाजक्षी को एक निजी अस्पताल ले गया. वनाजक्षी लगभग 60% तक जल गई और डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद, वह बच नहीं पाई. घटना के दौरान विट्ठल खुद भी झुलस गया थे. हुलिमावु पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

    नारायण एम, आईपीएस, पुलिस उपायुक्त (इलेक्ट्रॉनिक सिटी डिवीजन) ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि “यह पूरा मामला वैवाहिक कलह का है. जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है. हमने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. हम उस व्यक्ति के प्रयासों की भी सराहना करते हैं जो उसे बचाने आया. उसे बचाने की तमाम कोशिशों के बावजूद, महिला ने दम तोड़ दिया. आरोपी को इस जघन्य अपराध की कीमत चुकानी होगी. उसपर कड़ी धाराएं लगाई गई हैं.” पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रेमी के लिए 7 महीने के जिगर के टुकड़े का किया कत्ल, पहले गला दबाया, फिर सीने पर पैर रखकर ले ली जान

    June 9, 2026

    ‘ऊंची जाति’ की लड़की से प्यार, प्रेमिका के घरवालों ने दलित लड़के को पीट-पीटकर मार डाला

    June 9, 2026

    ‘ये तुम्हारा बेटा नहीं है’ पत्नी के ऐसा कहते ही पति ने माँ-बेटे को गोलियों से भून दिया; गुरुग्राम डबल मर्डर में बड़ा खुलासा

    June 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.