Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • “सेवा_संकल्प_अभियान”
    • जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
    • सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
    • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
    • अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
    • छत्तीसगढ़ शासकीय भर्तियों को लेकर बड़ा फैसला: भूतपूर्व सैनिकों के रिक्त पदों पर अब मिल सकेगी गैर-भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति
    • मुबंई में डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 1 करोड़ 12 लाख की ठगी, 6 अरेस्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»मिचेल मार्श का धमाका, शतक जड़ते ही बनाया गजब का रिकॉर्ड, बदल गया ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट का इतिहास
    खेल

    मिचेल मार्श का धमाका, शतक जड़ते ही बनाया गजब का रिकॉर्ड, बदल गया ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट का इतिहास

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला चार अक्टूबर को माउंट माउंगानुई में खेला गया. जहां कंगारू टीम इस मैच को 12 गेंद शेष रहते तीन विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही. मैच के हीरो कप्तान मिचेल मार्श स्वयं रहे. जिन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 52 गेंदों में 198.07 की स्ट्राइक रेट से 103 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को आठ चौके और सात खूबसूरत छक्के देखने को मिले. जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया. 

    ऑस्ट्रेलिया के लिए खास बने मिचेल मार्श 

    माउंट माउंगानुई में शतक जड़ते ही मिचेल मार्श ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. वह ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तान के रूप में शतक जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले यह बड़ी उपलब्धि केवल पूर्व कप्तान शेन वॉटसन और एरोन फिंच के नाम दर्ज थी. वॉटसन ने 2016 में भारत, जबकि फिंच ने 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बतौर कप्तान शतक जड़ा था. इन दोनों खिलाड़ियों के बाद अब मार्श ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बतौर कप्तान नाबाद 103 रनों की शतकीय पारी खेली है. 

    ऑस्ट्रेलिया को मिली जीत 

    बात करें मैच के परिणाम के बारे में तो माउंट माउंगानुई में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाने में कामयाब हुई थी. पारी का आगाज करते हुए टिम सीफर्ट ने 35 गेंदों में 48 रनों की सर्वाधिक पारी खेली. उनके अलावा कैप्टन माइकल ब्रेसवेल ने 26, जबकि जेम्स नीशम ने 25 रनों का योगदान दिया. बाकी के अन्य खिलाड़ी हमेशा रनों के लिए जूझते हुए ही नजर आए. 

    विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 157 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 18 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. पारी का आगाज करते हुए कैप्टन मिचेल मार्श (नाबाद 103) ने शतक जड़ा. उनके अलावा केवल दो बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े को छु पाए. जिसमें मिचेल ओवेन (14) और सीन एबॉट (नाबाद 13) का नाम शामिल है. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर थामेगी तिरंगा…

    September 18, 2026

    भारत ने तीसरे टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 127 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की अपने नाम

    September 18, 2026

    Rinku Singh-Priya Saroj Marriage: 4 दिसंबर को दुल्हन बनेंगी सपा सांसद

    September 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.