Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Three Language Policy ; सुप्रीम कोर्ट में CBSE का बड़ा दावा, 47% स्कूल पहले से कर रहे पालन
    • समाधान योजना में बिजली के न्यायालयीन प्रकरणों का भी होगा त्वरित निराकरण
    • लोककला की महान साधिका डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन
    • छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए भारतीय सेना की कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के परिणाम घोषित, भर्ती रैलियां जुलाई से शुरू
    • हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के लग्जरी विला और 5-स्टार होटल प्रोजेक्ट का विरोध बढ़ा
    • POCSO आरोपी, 6 हत्याओं का वॉन्टेड और 2 लाख के इनामी राजकुमार की मिली लाश
    • Breaking News-बांकीपुर उपचुनाव ; वीणा मानवी का नामांकन रद, JJD को बड़ा झटका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»रोहित शर्मा ODI में महारिकॉर्ड बनाने से केवल 8 कदम दूर
    खेल

    रोहित शर्मा ODI में महारिकॉर्ड बनाने से केवल 8 कदम दूर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Mumbai, Apr 22 (ANI): Mumbai Indians' Rohit Sharma plays a shot during the match against Punjab Super Kings in the Indian Premier League (IPL) 2023, at Wankhede Stadium, in Mumbai on Saturday. (ANI Photo)
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय टीम मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज जारी है. प्रतिष्ठित सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अक्टूबर 2025 को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा. जहां पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से 8 छक्के निकलते हैं तो वह एक महारिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. दरअसल, वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड फिलहाल पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज है. जिन्होंने ग्रीन टीम के लिए 1996 से 2015 के बीच 398 मैच खेलते हुए 369 पारियों में 351 छक्के लगाए थे. ‘हिटमैन’ शर्मा ने देश के लिए वनडे फॉर्मेट में 2007 से खबर लिखे जाने तक 274 मैच खेलते हुए 266 पारियों में 344 छक्के लगाए हैं. शेष बचे दो मुकाबलों में अगर वो 8 छक्के और लगाने में कामयाब होते हैं तो वह वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे.

    वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दुनिया के टॉप 5 खिलाड़ी

    351 – शाहिद अफरीदी – पाकिस्तान

    344 – रोहित शर्मा – भारत

    331 – क्रिस गेल – वेस्टइंडीज

    270 – सनथ जयसूर्या – श्रीलंका

    229 – एम एस धोनी – भारत

    रोहित शर्मा का वनडे करियर

    बात करें ‘हिटमैन’ शर्मा के वनडे करियर के बारे में तो देश के लिए उन्होंने 2007 से खबर लिखे जाने तक 274 वनडे मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 266 पारियों में 48.59 की औसत से 11176 रन निकले हैं. रोहित के नाम वनडे फॉर्मेट में 32 शतक और 58 अर्धशतक दर्ज है. 264 रनों की खेली गई पारी वनडे के एक मैच में खेली गई उनकी सर्वोच्च पारी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज आज से…

    July 14, 2026

    18 साल का रिश्ता टूटा, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

    July 13, 2026

    FIFA 2026 : 24 साल बाद विश्व कप में भिड़ेंगे इंग्लैंड और अर्जेंटीना, महान फुटबॉलर रूनी ने मेसी को बताया कमज़ोर कड़ी

    July 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.