Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बढ़ा हुआ है यूरिक एसिड, तो इस सब्जी से बनाएं दूरी…
    • युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…
    • मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास करंट फैलने से 8 वर्ष की बच्ची मौत मृतक की मौसी ने बताई पंडाल के पास हुए हादसे की कहानी…
    • धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…
    • भारतीय परंपरा और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के समन्वय से समझाया मानव ऊर्जा एवं आभामंडल का विज्ञान
    • आज का राशिफल:सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल
    • छत्तीसगढ़ में मौसम : प्रदेश में अब तक 996.5 मिमी बारिश, जानिए कहां सबसे ज्यादा और कहां कम बरसे बादल…
    • सेवा संकल्प अभियान के तहत जीपीएम में संकुल स्तरीय चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»संगम नगरी में पत्रकार की चाकू गोदकर हत्या
    क्राइम

    संगम नगरी में पत्रकार की चाकू गोदकर हत्या

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के सबसे पॉश इलाके सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक पत्रकार की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई. पॉश इलाके में हुई पत्रकार की हत्या की वारदात के बाद सनसनी फैल गई. पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक पत्रकार का कुछ लोगों से एक दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. वहीं इस घटना में शामिल एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है और उसके पैर में गोली लगी है. इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस पूरी घटना की जांच कर कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की तलाश की जा रही है.

    जानकारी के अनुसार धूमनगंज थाना क्षेत्र के शकुंतला कुंज कॉलोनी के रहने वाले 52 वर्षीय लक्ष्मी नारायण सिंह उर्फ पप्पू पहले डिश केबल का काम करते थे. बाद में वो पत्रकारिता के पेशे से जुड़ गए. पुलिस के मुताबिक गुरुवार देर शाम को उनके ऊपर प्रयागराज के सबसे पॉश इलाके कहे जाने वाले सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के होटल हर्ष के पास कुछ लोगों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

    घटना के बाद मौके पर पुलिस के तमाम अधिकारी भी पहुंच गए. पुलिस ने घायल हालत में पत्रकार एलएन सिंह को मेडिकल कॉलेज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन देर रात उनकी मौत हो गई.

    पुलिस ने दबिश के दौरान मुख्य हमलावर विशाल को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है. पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विशाल के दोनों पैरों में तीन गोलियां लगी है. घायल हत्यारोपी विशाल को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर डॉ अजय पाल शर्मा के मुताबिक शुरुआती जांच में ये सामने आया है कि एक दिन पहले पत्रकार एलएन सिंह का किसी बात को लेकर हत्यारोपियों से विवाद हुआ था. हत्यारोपी विशाल ने अपने एक और साथी के साथ इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…

    September 20, 2026

    धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…

    September 20, 2026

    पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…

    September 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.