Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुंबई के अस्पताल में भर्ती पवन कल्याण की हालत अब स्थिर
    • महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान
    • रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार
    • बिलासपुर:पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी: स्कूल ड्रेस पहने नाबालिगों ने दो छात्रों की बेरहमी से की पिटाई, घटना का VIDEO वायरल…
    • अपने वरिष्ठों से सीखते रहना ही कर्त्तव्यनिष्ठा है: देवेन्द्र कुमार बंछोर
    • निरंजना चंद्राकर बनीं अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष
    • दिल्ली के चर्चित अंकित शर्मा हत्याकांड में AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी…
    • पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी शांति वोरा का निधन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»मैंने तुम्हारे लिए अपनी पत्नी को मार दिया ,सर्जन ने अपनी प्रेमिका को भेजा मैसेज
    क्राइम

    मैंने तुम्हारे लिए अपनी पत्नी को मार दिया ,सर्जन ने अपनी प्रेमिका को भेजा मैसेज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कर्नाटक के बेंगलुरु में एक सर्जन द्वारा अपनी डॉक्टर पत्नी की हत्या के सनसनीखेज मामले में, जांच कर रही पुलिस ने एक नया और चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस जांच के अनुसार, अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद सर्जन ने अपनी प्रेमिका को मैजेस भेजकर कहा था कि, मैंने तुम्हारे लिए अपनी पत्नी को मार दिया। अधिकारियों के अनुसार, सर्जन ने यह संदेश एक डिजिटल पेमेंट ऐप के ज़रिए अपनी प्रेमिका को भेजा था। आरोपी के फोन की फोरेंसिक जांच के दौरान अधिकारियों ने इस महत्वपूर्ण संदेश को ढूंढ निकाला। इसके बाद, पुलिस ने आरोपी की प्रेमिका से पूछताछ की और उसका बयान भी दर्ज किया है, हालांकि उसकी पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

    शादी मई 2024 में, हत्या अप्रैल 2025 में

    आरोपी की पहचान डॉ. महेंद्र रेड्डी जी.एस. के रूप में की गई है, जो कि एक सर्जन है। महेंद्र की शादी 26 मई 2024 को डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. कृतिका रेड्डी से हुई थी। शादी के लगभग एक साल बाद ही, 21 अप्रैल 2025 को महेंद्र ने कथित तौर पर एनेस्थेटिक दवा की ओवरडोज देकर कृतिका की हत्या कर दी थी। शुरुआत में, इसे प्राकृतिक मौत का मामला माना जा रहा था, लेकिन बाद में फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की रिपोर्ट में कृतिका के शरीर में प्रोपोफोल नामक एक शक्तिशाली एनेस्थीसिया दवा के अंश पाए गए, जिसके बाद हत्या के इस मामले का खुलासा हुआ।

    पोस्टमार्टम से उठा राज से पर्दा

    आरोपी के घर की तलाशी में पुलिस ने कैनुला सेट, एक इंजेक्शन ट्यूब, और अन्य मेडिकल उपकरण जैसे महत्वपूर्ण सबूत भी बरामद किए गए थे। कृतिका के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी महेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और फिर कृतिका की हत्या के लगभग छह महीने बाद 15 अक्टूबर को आरोपी महेंद्र को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को शक था कि महेंद्र ने अपनी मेडिकल की पढ़ाई का दुरुपयोग करके अपनी पत्नी की हत्या की और उसे प्राकृतिक मौत दिखाने की साजिश भी रची।

    परिवार ने पोस्टमार्टम कराया जिसकी मदद से हुआ खुलासा

    पुलिस के अनुसार, घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी महेंद्र ने IV के ज़रिए पत्नी को प्रोपोफोल इंजेक्शन की ओवरडोज़ दी । सुबह कृतिका बेहोश हालत में मिली जिसके बाद महेंद्र उसे अस्पताल लेकर गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। महेंद्र ने कृतिका का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और उसके शव को आंध्र प्रदेश स्थित अपने घर ले जाकर अंतिम संस्कार करने की ज़िद करने लगा। लेकिन कृतिका के घर वाले पोस्टमार्टम करने पर अड़े रहे जिसकी मदद से इस मामले का खुलासा हो पाया। कृतिका के परिवार ने पहले ही संदेह जताया था कि महेंद्र ने पैसों के लालच में या फिर प्रेम संबंध के चलते कृतिका की जान ली है। जिसके बाद अब महेंद्र के हत्या के बाद अपनी प्रेमिका को मैसेज करने का खुलासा हुआ है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बड़ी वारदात: बाल सुधार गृह में चौकीदार की हत्या, चार बंदी किशोर फरार, बिलासपुर में मचा हड़कंप…

    July 13, 2026

    शादी के नाम पर ठगी, रिंग सेरेमनी के बाद 18 लाख रुपए और सोने के गहने लेकर फरार हुआ दुल्हन पक्ष

    July 13, 2026

    पुलिस कर्मी ने की बिच सड़क पत्नी की गोली मार कर हत्या, आरोपी फरार

    July 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.