Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान
    • रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार
    • बिलासपुर:पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी: स्कूल ड्रेस पहने नाबालिगों ने दो छात्रों की बेरहमी से की पिटाई, घटना का VIDEO वायरल…
    • दिल्ली के चर्चित अंकित शर्मा हत्याकांड में AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी…
    • पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी शांति वोरा का निधन…
    • सबसे छोटा इलेक्ट्रो-मैकेनिकल रोबोटिक आर्म बनाकर नागपुर के 17 साल के हितेन ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड…
    • ट्रंप की हत्या का युद्ध…
    • विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छाप: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को भेंट की बस्तर की ढोकरा ट्री ऑफ लाइफ शिल्पकृति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, July 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»जबड़े टूटे, दांत बिखरे…50 मी. तक घिसटती रही लड़की… कानपुर में बाइकर्स ने छीनी 23 साल की भाविका की जिंदगी
    क्राइम

    जबड़े टूटे, दांत बिखरे…50 मी. तक घिसटती रही लड़की… कानपुर में बाइकर्स ने छीनी 23 साल की भाविका की जिंदगी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    23 साल की भाविका गुप्ता जिसकी आंखों में भविष्य के अनगिनत सपने थे, उसे स्टंटबाजों ने अपनी बाइक से रौंदकर मौत की नींद सुला दिया.

    बीए की छात्रा भाविका अपनी सहेली नेहा के साथ बस कुछ पल सुकून के बिताने बैराज गई थी. लौटते वक्त, जैसे ही उसने टी-पॉइंट से अपनी स्कूटी मोड़ी तो मौत दो बाइकों पर सवार चार युवकों के रूप में सामने आ गई. करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटे की आंधी की रफ्तार से वे हवा को चीरते हुए नहीं, बल्कि मौत को दावत देते हुए आ रहे थे. इससे पहले कि भाविका कुछ समझ पाती, एक स्पोर्ट्स बाइक ने उसे सीधी टक्कर मारी. टक्कर इतनी भयावह थी कि स्कूटी के टुकड़े-टुकड़े हो गए.

    भाविका का शरीर लगभग 50 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया. उसके जबड़े टूट गए, दांत बिखर गए और सड़क खून से लाल हो गई. जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया गया, उसकी सांसे थम चुकी थी. इस घटना को अंजाम देने वाले चारों दरिंदे मौके से भाग निकले, लेकिन अपनी एक बाइक वहीं छोड़ गए. इसी बाइक ने उनके शैतानी चेहरे से नकाब उतारा. बाइक पर एक इंस्टाग्राम आईडी लिखी थी. जब मातम में डूबे परिवार ने उस आईडी को खोला, तो जो दिखा, वह किसी की भी आत्मा को झकझोरने के लिए काफी था. आरोपी बृजेश निषाद की तस्वीर पर उसके दोस्तों ने जो टिप्पणियां की थीं, वे किसी जश्न से कम नहीं थीं.

    एक दोस्त ने बेशर्मी से पूछा, “एक्सीडेंट हुआ है गंगा बैराज में जिंदा हो या निपट गए… लड़कियों को तो मार दिया तुमने.” इसका जवाब एक और हैवान ने दिया, यही बृजेश निषाद ने उड़ाया है अपनी बाइक से…भाविका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने बृजेश निषाद के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. घटना में भाविका की सहेली नेहा भी गंभीर रूप से घायल हुई थी जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. वही एसीपी कर्नलगंज अमित चौरसिया ने बताया कि आरोपी की बाइक बरामद कर ली गई है और आरोपी की तलाश जारी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बड़ी वारदात: बाल सुधार गृह में चौकीदार की हत्या, चार बंदी किशोर फरार, बिलासपुर में मचा हड़कंप…

    July 13, 2026

    पुलिस कर्मी ने की बिच सड़क पत्नी की गोली मार कर हत्या, आरोपी फरार

    July 13, 2026

    साली के प्यार में अंधा हुआ जीजा, शादी से 2 दिन पहले कर दी मंगेतर की हत्या

    July 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.