Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़: 3 दिन तक तलाश, फिर छठ घाट के पास मिला लापता बाइक मिस्त्री का शव… PM रिपोर्ट में खुलेगा मौत का सच 
    • पहले लागू करें महिला आरक्षण, परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार को दी सलाह
    • भारत की ग्रोथ की तारीफ, ईरान पर सख्त रुख, मिड टर्म इलेक्शन में हार के बाद ट्रंप की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस
    • IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में पहुंचे PM मोदी,विशेष स्मारक सिक्का किया जारी…
    • सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ऑपरेशन में अपनी ही गोली या साथियों की फायरिंग से घायल जवान को भी मिलेगी युद्ध पेंशन
    • पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पिकअप से जा भिड़ी एंबुलेंस,शव लेकर जा रही रही थी एंबुलेंस 5 लोगों की मौत…
    • पैसों के लिए पोते ने की दादी की गला घोंटकर हत्या, शव को बोरे में डालकर डैम में फेंका
    • महंगी हुई Hero Splendor Plus की सवारी, कंपनी ने सभी वेरिएंट्स के दामों में की बढ़ोतरी…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, November 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»84 साल की शादी और 100+ पोते-पोतियों के साथ कपल ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
    अजब गजब

    84 साल की शादी और 100+ पोते-पोतियों के साथ कपल ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्यार वक्त के साथ फीका पड़ जाता है…यह बात ब्राजील के एक बुजुर्ग कपल ने झूठ साबित कर दी. मनोएल एंजेलिम डिनो और मारिया डी सूसा डिनो की शादी को 84 साल चुके हैं और अब उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है. दोनों की प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं. साल 1936 में शुरू हुई थी और आज तक चल रही है, बिना किसी ब्रेक के.

    ब्राजील के सेरा शहर में रहने वाले मनोएल और मारिया की पहली मुलाकात 1936 में हुई थी. मनोएल को पहली नजर में ही मारिया से प्यार हो गया था, लेकिन उस दौर में परिवार की मंजूरी सबसे बड़ी बात होती थी और मारिया के घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे. पर कहते हैं ना, सच्चे प्यार को कोई रोक नहीं सकता. मनोएल ने खुद अपनी प्रेमिका के लिए एक घर बनाया और अपने इरादों से सबको मना लिया. आखिरकार, 1940 में एक छोटे से चैपल में दोनों ने शादी की शपथ ली और वहीं से शुरू हुआ उनका 84 साल लंबा साथ.

    इस जोड़े के परिवार में 13 बच्चों, 55 पोते-पोतियों, 54 परपोते-परपोतियों और 12 पर-परपोते/पर-परपोतियां शामिल हैं. यानी अब इनका परिवार अपने आप में एक छोटी सी दुनिया है. मनोएल की उम्र अब 100 साल पार कर चुकी है और वह ज्यादातर समय आराम करते हैं, लेकिन हर शाम दोनों साथ बैठकर रेडियो पर रोजरी प्रार्थना सुनते हैं, जैसे आज भी उनकी दिनचर्या 1940 की तरह ही प्यारी हो.

    इस जोड़े की प्यार की कहानी को LongeviQuest नाम के संगठन ने साझा किया, जो 100 साल से अधिक उम्र वालों के जीवन को डॉक्यूमेंट करता है. इसी संगठन ने उनकी कहानी इंस्टाग्राम पर साझा कर बताया कि, कैसे इस कपल का रिश्ता अब ‘Longest Living Married Couple’ के रूप में इतिहास बन गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत छोड़ते समय रो पड़ा अमेरिकी कपल, बोला- लगता है, जैसे हमने 1000 जन्म जी लिए हों

    November 15, 2026

    थाईलैंड गए इंडियन व्लॉगर ने सड़कों पर देखी अनोखी बात, बोला- हमारे देश में कब होगा

    November 14, 2026

    कहानी बड़ी दिलचस्‍प:बिहार के 2 लड़कों ने पारंपरिक प्रसाद ठेकुए का बिजनेस शुरू किया ,आज करोड़ों में कारोबार…

    November 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.