Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ट्रंप की हत्या का युद्ध…
    • विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छाप: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को भेंट की बस्तर की ढोकरा ट्री ऑफ लाइफ शिल्पकृति
    • ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर कोलकाता-2026 में ‘बेस्ट डेकोरेशन ऑफ स्टॉल एंड अपीयरेंस’ सम्मान से बढ़ी प्रदेश की प्रतिष्ठा
    • बड़ी वारदात: बाल सुधार गृह में चौकीदार की हत्या, चार बंदी किशोर फरार, बिलासपुर में मचा हड़कंप…
    • कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: धमतरी में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू
    • डबल इंजन सरकार में चिकित्सा शिक्षा का ऐतिहासिक विस्तार, छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी,प्रदेश की औद्योगिक परियोजनाओं के लिए सुदृढ़ हुई विद्युत पारेषण व्यवस्था
    • पुलिस कर्मी ने की बिच सड़क पत्नी की गोली मार कर हत्या, आरोपी फरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, July 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»तीन शव, तीन कहानियां और एक ही सवाल – कातिल कौन? 
    क्राइम

    तीन शव, तीन कहानियां और एक ही सवाल – कातिल कौन? 

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    यूपी के मुरादाबाद जिले में पिछले कुछ दिनों में तीन अज्ञात व्यक्तियों की रहस्यमयी हत्या ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि किसी भी मामले में मृतकों की पक्की पहचान नहीं हो सकी है, जबकि हत्यारे अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। विभाग की टीमें लगातार जांच में जुटी हैं ताकि जल्द से जल्द इन संगीन वारदातों की गुत्थी सुलझ सके|

    घटना नंबर एक – फूलवती हत्या कांड: 

    मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में फूलवती नाम की महिला की हत्या को एक माह से अधिक समय हो चुका है। 28 सितंबर को उसका शव कमालपुरी खालसा गांव के पास नहर किनारे मिला था। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की, लेकिन आरोपितों की पहचान तक नहीं हो सकी। हत्या का तरीका जसपुर (उत्तराखंड) में हुई ओमवती की हत्या से मिलता-जुलता था, जिसके चलते पुलिस वहां भी जांच करने गई, लेकिन फिर भी कोई नतीजा सामने नहीं आया।

    घटना नंबर दो – भवतपुर हत्याकांड:

    चार नवंबर को भगतपुर क्षेत्र के भवानीपुर निवासी किसान रामपाल को गन्ने के खेत में एक प्लास्टिक की पल्ली में लिपटा शव मिला। चेहरा बुरी तरह खराब होने के साथ ही शव के आसपास नमक भी मिला, जिससे हत्या के बाद पहचान मिटाने की कोशिश का अंदेशा हुआ। घटना के नौ दिन बाद भी पुलिस न तो शव की पहचान कर पाई है और न ही हत्यारों को पकड़ सकी है।

    घटना नंबर तीन – पाकबड़ा फ्लाईओवर केस:

    मुरादाबाद जिले के थाना पाकबड़ा के बागड़पुर फ्लाईओवर के नीचे 21 अक्टूबर की सुबह एक महिला का शव मिला था। प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि हुई। महिला के चेहरे के आधार पर पुलिस ने अनुमान लगाया कि वह उत्तराखंड की हो सकती है। हाईवे पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई और कई जिलों की पुलिस को उसकी तस्वीरें भेजी गईं, लेकिन कोई पहचान नहीं हो सकी। 19 दिन बाद भी जांच अधूरी है और आरोपितों का कोई सुराग नहीं मिला।

    तीनों मामलों ने पुलिस की नींद उड़ाई, पहचान ही सबसे बड़ी बाधा

    एसएसपी सतपाल अंतिल का कहना है कि तीनों मामलों में पुलिस की प्राथमिकता मृतकों की पहचान कराना है। पहचान होने के बाद ही जांच का दायरा तय किया जा सकेगा और हत्या के कारणों पर गहराई से काम होगा। फिलहाल, पुलिस को शुरुआती जांच में कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बड़ी वारदात: बाल सुधार गृह में चौकीदार की हत्या, चार बंदी किशोर फरार, बिलासपुर में मचा हड़कंप…

    July 13, 2026

    पुलिस कर्मी ने की बिच सड़क पत्नी की गोली मार कर हत्या, आरोपी फरार

    July 13, 2026

    साली के प्यार में अंधा हुआ जीजा, शादी से 2 दिन पहले कर दी मंगेतर की हत्या

    July 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.