जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कनई में देर शाम एक हदयविदारक घटना सामने आई, जहां खुले कुएं में गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चों की उम्र लगभग 4 से 6 वर्ष बताई जा रही है। दोनों बच्चे घर की बाड़ी में खेल रहे थे। बाड़ी में स्थित कुआं बिना सुरक्षा के खुला हुआ था। खेल-खेल में दोनों मासूम अनजाने में कुएं के पास पहुंचे और अचानक संतुलन बिगड़ने से उसमें गिर गए। बच्चों के काफी देर तक दिखाई न देने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होनें आसपास खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। खोजबीन के दौरान किसी ने कुएं की तरफ ध्यान दिलाया, जिसके बाद ग्रामिणों की सहायता से कुएं की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया। तुरंत ही स्वजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल जांजगीर पहुंचे जहां डाक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कुआं लंबे समय से खुला था।
Trending
- नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
- अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
- डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
- जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
- वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
- इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
- पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही

