Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरी में सुशासन तिहार के तहत 465 करोड़ रुपये के 102 विकास कार्यों की दी सौगात
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह करेंगे नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 का शुभारंभ
    • कल का ‘नक्सल गढ़’ आज का डिजिटल हब: कुतुल के ग्रामीणों को मिली 4G कनेक्टिविटी की सौगात, गूंजी मोबाइल की घंटी
    • दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
    • नक्सल प्रभावित रहे गांव की महिला हुई आत्मनिर्भर,दुब्बाटोटा की सावलम भीमे बनीं ‘लखपति दीदी’
    • अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,​आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल
    • पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर : बीजापुर की महिलाओं के सपनों को मिल रहे नए पंख
    • केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»मुरैना सब्जी मंडी में पथराव और चली लाठियां, आधा घंटे तक मची भगदड़
    क्राइम

    मुरैना सब्जी मंडी में पथराव और चली लाठियां, आधा घंटे तक मची भगदड़

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुरैना. शहर की सब्जी मंडी में गुरुवार की सुबह नौ बजे जबरदस्त उपद्रव हुआ। कुछ दबंग टाइप के दुकानदारों ने लाठियों से हमला कर दिया। एक दुकानदार जमीन पर गिर गया, उसके ऊपर जमकर लाठियां बरसाईं। इस हमले में दो दुकानदार घायल हुए हैं। पथराव व लाठी चलने से आधा घंटे तक अफरा तफरी मची रही। दुकानदार अपनी अपनी जान बचाकर इधर- उधर भागे अन्यथा कुछ भी हो सकता था। हमले में घायल दुकानदार दो घंटे तक सिटी कोतवाली थाने में बैठे रहे लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज न करते हुए यह कहकर कि हम वहीं आएंगे, दुकानदारों को वापस मंडी भेज दिया।

    जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले नगर निगम ने सडक़ पर लगने वाली दुकानों को हटवा दिया था। उसके बाद कुछ दुकानदारों ने फिर से सडक़ पर दुकान लगा लीं। इस बात को लेकर दुकानदार मोहम्मद उस्मान सामान्य बातचीत कर रहा था कि फिर से अतिक्रमण हो गया। इसी बात पर दुकानदार राकेश खटीक बुरा मान गया और इसी बात को लेकर बुधवार को राकेश खटीक ने मोहम्मद उस्मान की मंडी में जमीन पर पटककर लात-घूसों से मारपीट कर दी। मोहम्मद रिपोर्ट लिखाने सिटी कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से न लेते हुए एनसीआर काट दी। उसके बाद गुरुवार की सुबह दुकानदार मोहम्मद उस्मान सब्जी मंडी में ही था तभी राकेश खटीक व उसका भाई लाठी लेकर आए और मोहम्मद उस्मान व उसके भाई इकबाल पर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला किया। राकेश खटीक ने खंडा उठा-उठाकर मारे, दोनों भाई पीछे हट गए इसलिए बच गए। उधर हमले में इकबाल जमीन पर गिर पड़ा, उसके बाद राकेश व उसके भाई ने लाठियों से ताबड़तोड़ वार किए।

    पीडि़त दुकानदार मोहम्मद उस्मान का कहना हैं कि बुधवार को झगड़े के दौरान डायल 112 पुलिस वाहन को फोन किया लेकिन उन्होंने यह कहकर मना कर दिया कि मंडी में वाहन पहुंच नहीं पाएगा। और कोतवाली पुलिस मामले में गंभीरता दिखाती तो दूसरे दिन झगड़ा नहीं होता।

    सिटी कोतवाली पुलिस अगर पहले दिन ही सब्जी मंडी पहुंच जाती और आरोपी व पीडि़त पक्ष को आमने सामने करके समझाइश देती तो दूसरे दिन झगड़ा नहीं होता। पुलिस की निष्क्रीयता के चलते मंडी मेंं आधा घंटे तक लाठियां व पथराव हुआ और क्रेता व विक्रेताओं की जान पर आन बनीं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Kathua में अज्ञात हमलावरों ने व्यक्ति को उतारा मौत के घाट

    May 17, 2026

    कुरुक्षेत्र में लिव-इन में रही महिला ने की पार्टनर की हत्या

    May 17, 2026

    ठाणे: देवी-देवताओं पर टिप्पणी करने पर महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया, 3 गिरफ्तार

    May 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.