Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची
    • “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट
    • शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत
    • रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
    • भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ
    • आदित्य कुमार चंद्राकर बने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा संगठन के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
    • मुंबई में डिप्टी सीएम पवन कल्याण के दाएं कंधे की सर्जरी, 2016 में लगी चोट से दर्द में थे
    • मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु की थलपति विजय की छोड़ी सीट समेत 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»लिव इन पार्टनर की ‘हत्या’ कर युवक ले जा रहा था अपनी बारात
    क्राइम

    लिव इन पार्टनर की ‘हत्या’ कर युवक ले जा रहा था अपनी बारात

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर पुलिस के लिए एक ब्लाइंड मर्डर केस चुनौती बन गया था.पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश कर दिया है. दसरअसल सात दिसंबर को प्रतापनगर थाना क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ के रेवेन्यू एरिया में एक युवती का शव बरामद किया गया था. युवती का सिर धड़ से अलग था.पुलिस ने इस मामले का पता लगाने के लिए डीएसपी रजत गुलिया के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया था. इस टीम ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस के मुताबिक युवती उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली थी.उसकी हत्या उसके लिव इन पार्टनर ने की थी.पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. 

    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यमुनानगर पुलिस ने इस मामले को चुनौती की तरह लिया. उसकी सबसे बड़ी चुनौती मृतका की पहचान करना था. पुलिस ने हरियाणा के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों से संपर्क किया और तकनीकी जांच के सभी उपलब्ध साधनों का उपयोग किया. इस तरह पुलिस ने शव मिलने के छह दिन के अंदर इस केस को सुलझा लिया. 

    इस हत्याकांड में पुलिस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के नकुड़ थानाक्षेत्र के टिडोली गांव निवासी फुरकान उर्फ बिलाल के रूप में की गई है. फुरकान ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मृतका भी सहारनपुर के पास के एक गांव की रहने वाली थी.दोनों पिछले लगभग दो साल से सहारनपुर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. आरोपी की शादी तय हो चुकी थी. युवती उस पर शादी का दबाव बना रही थी. उसे डर था कि युवती उसके परिवार को सच्चाई बता देगी. इससे उसकी शादी टूट सकती है. इसी डर के चलते उसने हत्या की योजना बनाई

    छह दिसंबर की रात करीब 8 बजे आरोपी युवती को सहारनपुर से कार में बैठाकर निकला. उसने पहले पोंटा साहिब जाकर किसी कमरे की तलाश भी की, लेकिन बाद में बहादुरगढ़ के पास कार में ही उसने मीट काटने वाले हथियार से इस वारदात को अंजाम दिया. पहचान छुपाने के लिए उसने सिर अलग किया और कपड़े उतार दिए. और शव को यमुनानगर में लाकर फेंक दिया. मृतका की पहचान न हो सके इसलिए युवक ने उसके सिर को कही और फेंक दिया है. पुलिस सिर का अभी पता नहीं लगा पाई है. लेकिन उसकी तलाश की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कलियुगी बेटे ने दोस्त संग पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, परिवार में मचा कोहराम

    July 11, 2026

    जालंधर में प्रवासी मजदूर की हत्या, इलाके में सनसनी

    July 11, 2026

    “मैंने सबका सफाया कर दिया”, पॉक्सो केस के आरोपी ने की नाबालिग पीड़िता और उसकी मां समेत 6 लोगों की हत्या

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.