खेल
हार्दिक पंड्या ने 16 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ रचा इतिहास

हार्दिक पंड्या ने 16 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ इतिहास रच दिया है, हार्दिक अब भारत के तरफ से T20I में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले युवराज सिंह 17 गेंदों में अर्धशतक के बाद दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं .
हार्दिक पंड्या ने इसके अलावा और भी कई रिकॉर्ड बनाए। वह टी20 क्रिकेट में 1000 रन और 100 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज और ओवरऑल चौथे गेंदबाज बने हैं। इससे पहले बांग्लादेश के शाकिब अल हसन, अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 से ज्यादा रन बनाने के साथ-साथ 100 से ज्यादा विकेट हासिल कर चुके हैं।



