Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संस्कृत सप्ताह समापन एवं मेधावी छात्र अलंकण समारोह आज दिनांक 31.08.2026
    • वर्तमान पर फोकस करें, निरंतर सीखते रहें और समाज के लिए योगदान दें-श्री डेका
    • राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
    • केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के रायपुर प्रवास के दौरान मुलाकात करेंगे अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा
    • छत्तीसगढ़ में यूसीसी पर व्यापक मंथन: बस्तर से सरगुजा तक की उठी आवाज
    • थलपति विजय ने खुद खोले मेट्टूर बांध के द्वार, कावेरी नदी का पानी 12 जिलों के किसानों तक पहुंचेगा
    • छत्तीसगढ़ प्रदेश में मजबूत हो रहा पावर ट्रांसमिशन नेटवर्क, बेमेतरा में नया 132 केवी उपकेंद्र ऊर्जीकृत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था» 17 या 18 जनवरी कब है मौनी अमावस्या और महत्व
    धर्म आस्था

     17 या 18 जनवरी कब है मौनी अमावस्या और महत्व

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Mauni Amavasya 2026: माघ मास की मौनी अमावस्या तिथि पर पितरों को याद कर उनका तर्पण किया जाता है. साल 2026 में मौनी अमावस्या 17 जनवरी को है या 18 जनवरी को, इसे लेकर लोगों के मन में कंफ्युजन है. ऐसे में आइए इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं मौनी अमावस्या 2026 की सही तिथि.

    हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना गया है. यह दिन स्नान, दान और पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण करने के लिए समर्पित होता है. शास्त्रों के अनुसार, अमावस्या के दिन किए गए पुण्य कर्मों का फल कई गुना बढ़ जाता है. हर महीने एक अमावस्या तिथि आती है. माघ मास की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मौनी अमावस्या पर किए गए तर्पण और दान से पितरों को शांति मिलती है और व्यक्ति के जीवन से कष्ट दूर होते हैं. 

    मौनी अमावस्या कब है?

    इस वर्ष माघ मास में अमावस्या तिथि 17 जनवरी 2026 की रात 11:53 बजे से प्रारंभ होगी और 18 जनवरी 2026 की रात 01:08 बजे समाप्त होगी. ऐसे में इस साल मौनी अमावस्या 18 जनवरी 2026 को मनाई जाएगी.

    मौनी अमावस्या का महत्व

    मौनी अमावस्या के दिन मौन रहने की परंपरा है. इस दिन मौन रहकर पितरों का तर्पण करने के साथ ध्यान, मंत्र जाप और भगवान की आराधना करनी चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मौन रहने से आत्मा शुद्ध होती है और मन को शांति मिलती है. हिंदू धर्म में मौन रहना आध्यात्मिक साधना माना गया है.

    मौनी अमावस्या के दिन क्या करना चाहिए?

    • पितरों को याद करना और उनका तर्पण करना.
    • जरूरतमंदों को दान देना शुभ माना जाता है. आप अनाज, वस्त्र, तिल का तेल, फल और अन्य आवश्यक वस्तुएं दान कर सकते हैं.
    • भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना.
    • क्रोध पर नियंत्रण रखना.
    • मानसिक रूप से भगवान के भजन करना.
    • सात्विक भोजन ग्रहण करना.

    मौनी अमावस्या के दिन क्या नहीं करना चाहिए?

    • इस दिन बोलना वर्जित है.
    • तामसिक चीजों जैसे प्याज, लहसुन और मांस-मछली का सेवन नहीं करना चाहिए.
    • देर तक सोना अशुभ माना जाता है.

    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. )

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सिंतबर में कर्क, तुला समेत 6 राशियों के लिए चुनौतियां, करियर-सेहत को लेकर रहें सतर्क! फिजूलखर्च से होंगे परेशान

    September 1, 2026

    कल मनाई जाएगी हल षष्ठी, भगवान बलराम का जन्मोत्सव पर होती है हल की पूजा

    September 1, 2026

    हाथ पर इन जगहों पर तिल होना माना जाता है बेहद शुभ, धन और तरक्की के मिलते हैं संकेत

    September 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.