Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की बैठक,तय सीमा में पेट्रोल-डीजल देने के निर्देश
    • केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक
    • छत्तीसगढ़ का स्मार्ट रजिस्ट्री मॉडल बना देश के लिए प्रेरणादायी उदाहरण
    • जनजातीय गांवों तक पहुंचेगी योजनाओं की सुविधा
    • इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका
    • प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले
    • अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर विचार जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»रथ सप्तमी के दिन बना बेहद खास संयोग, कल खाने में भूलकर भी ना डालें नमक, जानें महत्व
    धर्म आस्था

    रथ सप्तमी के दिन बना बेहद खास संयोग, कल खाने में भूलकर भी ना डालें नमक, जानें महत्व

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    25 जनवरी को रथ सप्तमी का पर्व है, हर वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को रथ सप्तमी का पर्व मनाया जाता है. इस दिन व्रत रखकर सूर्यदेव को अर्घ्य और पूजा अर्चना करने से सुख-समृद्धि और आरोग्य की प्राप्ति होती है. रथ सप्तमी केवल एक धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि संयम, शुद्धता और स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण दिन है.

    माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को रथ सप्तमी का पर्व मनाया जाता है और इस बार यह शुभ तिथि 25 जनवरी दिन रविवार को है. सूर्य देव को समर्पित रथ सप्तमी तिथि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन सूर्य नारायण अपने रथ पर आरूढ़ होकर उत्तरायण की ओर गमन करते हैं. इसी कारण इस तिथि को सूर्य जयंती और आरोग्य सप्तमी भी कहा जाता है. धर्म शास्त्रों में रथ सप्तमी के दिन नमक का त्याग अत्यंत शुभ माना गया है. इस दिन खाने-पीने की चीजों में नमक का प्रयोग नहीं करना चाहिए. मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन नमक का त्याग करता है, उसे आरोग्य की प्राप्ति होती है और पूरे साल की सप्तमी तिथि के व्रत के बराबर पुण्य फल की प्राप्ति होती है.

    रविवार के दिन रथ सप्तमी

    पद्म पुराण में माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि का विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि इसी दिन सूर्यदेव की पहली किरण पृथ्वी पर पड़ी थी. इस बार रथ सप्तमी पर बेहद खास संयोग बना है, दरअसल यह शुभ तिथि रविवार के दिन पड़ रही है और इस दिन के स्वामी सूर्य देव ही हैं. रविवार के दिन रथ सप्तमी तिथि का होना बेहद खास माना जा रहा है, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. पद्म पुराण के अनुसार, रथ सप्तमी के दिन बिना नमक वाला खाना खाया जाता है और इस दिन मीठे पकवान का सेवन करना शुभ माना गया है. पुराणों में उल्लेख है कि भगवान सूर्य की आराधना करने से आरोग्य, दीर्घायु, तेज और यश की प्राप्ति होती है.

    पद्म पुराण में बताया गया है कि रथ सप्तमी के दिन व्रत रखकर भगवान सूर्यदेव की पूजा अर्चना करने से जीवन में सुख-समृद्धि के साथ आरोग्य की प्राप्ति होती है. रथ सप्तमी को आरोग्य सप्तमी इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि यह दिन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी माना गया है. बदलते मौसम में सूर्य की किरणें शरीर को ऊर्जा देती हैं. इस दिन सूर्य स्नान और सूर्य उपासना करने से कई रोगों से मुक्ति मिलने की मान्यता है.

    क्यों नहीं खाना चाहिए नमक?

    आयुर्वेद के अनुसार, साधारण नमक मुख्य रूप से राजसिक माना जाता है, क्योंकि यह स्वाद में अत्यधिक तीखा/नमकीन होता है और मन-शरीर में उत्तेजना बढ़ाता है. रथ सप्तमी के दिन शरीर और मन को शुद्ध करने का विधान है. नमक त्याग करने से ना केवल शरीर का विषहरण (डिटॉक्स) होता है, बल्कि मानसिक शुद्धता भी प्राप्त होती है. शास्त्रों के अनुसार नमक का त्याग करने से सूर्य दोष, रोग और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है.

    कैसे करें रथ सप्तमी का व्रत?

    रथ सप्तमी के दिन श्रद्धालु प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करते हैं. इसके बाद तांबे के लोटे में जल, लाल फूल, अक्षत और गुड़ डालकर सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. अर्घ्य देते समय ॐ सूर्याय नमः मंत्र का जप करें. साथ ही सूर्य चालीसा और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना अत्यंत फलदायी माना गया है. दिनभर व्रत रखकर फलाहार किया जाता है, जिसमें नमक का प्रयोग वर्जित रहता है. शाम को सूर्यास्त के बाद सात्विक भोजन ग्रहण किया जाता है. कई स्थानों पर इस दिन सूर्य रथ की पूजा और विशेष यज्ञ भी किए जाते हैं.

    (Disclaimer: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और वास्तु शास्त्र पर आधारित है. इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी देना है, न कि किसी प्रकार का दावा या सलाह.)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    शुक्र-गुरु युति: इन राशि वालों के लिए करियर, धन और रिश्तों में बड़े बदलाव के संकेत

    May 15, 2026

    अधिक मास 17 मई से शुरू, इन कामों से करें परहेज

    May 13, 2026

    निर्जला एकादशी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.