Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बढ़ा हुआ है यूरिक एसिड, तो इस सब्जी से बनाएं दूरी…
    • युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…
    • मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास करंट फैलने से 8 वर्ष की बच्ची मौत मृतक की मौसी ने बताई पंडाल के पास हुए हादसे की कहानी…
    • धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…
    • भारतीय परंपरा और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के समन्वय से समझाया मानव ऊर्जा एवं आभामंडल का विज्ञान
    • आज का राशिफल:सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल
    • छत्तीसगढ़ में मौसम : प्रदेश में अब तक 996.5 मिमी बारिश, जानिए कहां सबसे ज्यादा और कहां कम बरसे बादल…
    • सेवा संकल्प अभियान के तहत जीपीएम में संकुल स्तरीय चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»पेट में कुछ चल रहा है… 20 साल की लड़की ने दादी को बताई ये बात, जांच में हुआ बड़ा खुलासा
    क्राइम

    पेट में कुछ चल रहा है… 20 साल की लड़की ने दादी को बताई ये बात, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई:

    महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के साउथ मुंबई इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक 20 वर्षीय मूक-बधिर और मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ कई लोगों ने बार-बार दुष्कर्म किया, जिसके परिणामस्वरूप वह पांच महीने की गर्भवती हो गई. पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने अब तक 17 से ज़्यादा लोगों को संदिग्ध मानते हुए उनके ब्लड सैंपल डीएनए टेस्ट के लिए भेजे हैं, ताकि भ्रूण से मिलान कर असली आरोपी का पता लगाया जा सके.

    पेट में कुछ ‘कीड़े चलने’ के शक से हुआ घटना का खुलासा

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस घटना का खुलासा तब हुआ, जब कुछ दिन पहले पीड़िता ने अपनी दादी को इशारों में बताया कि उसे पेट में कुछ ‘कीड़े चलने’ जैसा महसूस हो रहा है. दादी उसे तुरंत कामा अस्पताल लेकर गईं. जांच में डॉक्टरों ने बताया कि युवती पांच महीने की गर्भवती है. अस्पताल प्रशासन ने बिना देरी किए पुलिस को इसकी सूचना दी.

    शुरुआत में, युवती के पिता ने शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया, क्योंकि उनकी बेटी बोल और सुन नहीं सकती थी और मानसिक रूप से भी कमज़ोर थी. लेकिन 22 सितंबर को पुलिस ने दोबारा पूछताछ की, जिसके बाद युवती ने इशारों के ज़रिए बताया कि कुछ लोगों ने उसके साथ गलत काम किया है. इसके बाद पिता भी शिकायत दर्ज कराने को तैयार हो गए.

    ड्रॉइंग थेरेपी से खुला राज़

    इस बेहद संवेदनशील और जटिल मामले को सुलझाने में पुलिस और NGO को बड़ी मेहनत करनी पड़ी. पीड़िता का बयान दर्ज करना सबसे बड़ी चुनौती थी. पुलिस सब-इंस्पेक्टर पाटिल ने इस केस की जांच में अहम भूमिका निभाई. NGO की काउंसलर लीला पाटाडे और मधुरा कोडलेकर ने युवती का बयान दर्ज करने के लिए विशेष तरीके अपनाए. पांच दिनों तक, रोज़ाना 4-5 घंटे की काउंसलिंग के दौरान, ड्रॉइंग और फिंगर डॉल थेरेपी का इस्तेमाल किया गया. इसी थेरेपी के ज़रिए लड़की ने इशारों और चित्रों के माध्यम से उन लोगों की पहचान बताई, जिन्होंने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था.

    दो गिरफ्तार, 17 से ज़्यादा लोगों पर शक

    युवती द्वारा बताए गए नामों के आधार पर पुलिस ने अब तक एक 34 साल के शादीशुदा व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया है. पुलिस ने बताया कि 17 से ज्यादा संदिग्धों के ब्लड सैंपल लिए गए हैं. उन्हें भ्रूण के सैंपल के साथ DNA टेस्ट के लिए भेज दिया गया है.

    कफ परेड पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 (2)(i) और 64 (2)(k) के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि पीड़िता एक स्पेशल चाइल्ड है, इसलिए हर कदम बेहद सतर्कता से उठाया जा रहा है. पुलिस अब DNA रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है, जिसके आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…

    September 20, 2026

    धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…

    September 20, 2026

    पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…

    September 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.