Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर पर अहम मोड़, जिनेवा में बातचीत के लिए आमने-सामने होंगे दोनों देश
    अंतर्राष्ट्रीय

    अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर पर अहम मोड़, जिनेवा में बातचीत के लिए आमने-सामने होंगे दोनों देश

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    अमेरिका-चीन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका और चीन के बीच जारी ट्रेड वॉर पर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। स्विट्जरलैंड के जिनेवा में दोनों देशों के अधिकारी बातचीत की टेबल पर आ गए हैं, जिससे इस लंबे समय से चले आ रहे व्यापारिक तनाव में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट और शीर्ष व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर ने चीन के उप प्रधानमंत्री ही लाइफेंग के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत शुरू कर दी है। दोनों पक्षों ने इस बातचीत की पुष्टि की है, जो वैश्विक व्यापार पर भारी असर डाल सकने वाले विवाद को सुलझाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

    बातचीत से भले ही कोई बड़ा फैसला तुरंत सामने न आए, लेकिन उम्मीद है कि दोनों देश आयात पर लगे भारी-भरकम टैरिफ में कटौती पर सहमति बना सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो इससे अमेरिका और चीन पर निर्भर कंपनियों और वैश्विक बाजारों को राहत मिल सकती है। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आयात शुल्क बढ़ाने के फैसले के बाद चीन ने भी जवाबी टैरिफ लगाए थे, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार युद्ध जैसी स्थिति बन गई थी। मौजूदा समय में अमेरिका ने चीन से आयात पर 145% तक शुल्क लगा रखा है, जबकि चीन ने अमेरिकी उत्पादों पर 125% तक टैरिफ लगाया है।

    इस वार्ता से ठीक पहले ट्रंप ने एक बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने शुक्रवार को चीन पर लगे ऊंचे सीमा शुल्क को घटाकर 80% करने का प्रस्ताव रखा और इसे सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि चीन के लिए अमेरिकी बाजार खोलना उनके हित में होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अब बंद बाजारों की नीति नहीं चलेगी। ट्रंप का यह कदम अमेरिकी उपभोक्ताओं और आपूर्ति श्रृंखला पर टैरिफ के प्रभाव को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आया है। इस प्रस्ताव से यह संकेत मिलता है कि दोनों देश शायद अब टकराव की बजाय समाधान की ओर बढ़ने को तैयार हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास धमाका, 15 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

    September 18, 2026

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    September 18, 2026

    भारत में iPhone 18 Pro और Pro Max की बिक्री शुरू, जानिए EMI, बैंक ऑफर्स और टॉप मॉडल की कीमतें

    September 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.