Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची
    • “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट
    • शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत
    • रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
    • भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ
    • आदित्य कुमार चंद्राकर बने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा संगठन के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
    • मुंबई में डिप्टी सीएम पवन कल्याण के दाएं कंधे की सर्जरी, 2016 में लगी चोट से दर्द में थे
    • मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु की थलपति विजय की छोड़ी सीट समेत 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»गोवा में समंदर किनारे चट्टान पर मौज ले रहा था टूरिस्ट, समंदर की लहरें बहा ले गईं
    मुख्य समाचार

    गोवा में समंदर किनारे चट्टान पर मौज ले रहा था टूरिस्ट, समंदर की लहरें बहा ले गईं

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोवा : उफनते समंदर से खिलवाड़ करना कर्नाटक के एक टूरिस्ट को महंगा पड़ गया। तेज लहरों ने चट्टान पर बैठे अशफाक मसाली को समंदर के अंदर खींच लिया। लहरों की तीब्रता में उलझे मसाली को दोबारा चट्टान तक पहुंचने का मौका नहीं मिला और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। राहत और बचाव दल ने कई घंटों के सर्चिंग ऑपरेशन के बाद उसका शव बरामद किया। इस हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ।

    लहरों में ही उलझ गया अशफाक

    गोवा पुलिस ने बुधवार को बताया कि समंदर में पर्यटक के डूबने की घटना उत्तरी गोवा के बागा बीच पर हुई। कर्नाटक के बीजापुर का रहने वाला अशफाक मसाली चट्टानों पर बैठकर समंदर की लहरों का आनंद ले रहा था। उस दिन समंदर का उफान काफी तेज था और लहरें उम्मीद से ज्यादा उथल-पुथल मचा रही थी। अचानक एक बड़ी लहर ने पहले चट्टान पर बैठे अशफाक को भिगो दिया, फिर अपने साथ बहाकर समुद्र में ले गई। लहरों की आवाजाही के बीच मसाली कई बार चट्टान के आसपास आया, मगर उसे किनारा नहीं मिला। आसपास के लोग चिल्लाते रह गए, कुछ ही देर में लहरें उसे गहरे पानी में डूबोने लगीं और उसने दम तोड़ दिया।

    कई घंटों की तलाशी के बाद मिला शव

    पुलिस के मुताबिक, 33 साल के अशफाक मसाली को तुरंत खोजने की कोशिशें की गईं, लेकिन तेज़ बहाव उन्हें दूर ले गया। घटना के तुरंत बाद अधिकारियों ने खोज और बचाव अभियान शुरू किया। कई घंटों की तलाशी के बाद बचाव दलों ने समुद्र किनारे से उनका शव बरामद किया। इस घटना के बादअधिकारियों ने एक बार फिर पर्यटकों से समुद्र किनारे चट्टानों से दूर रहने की चेतावनी जारी की है। लोगों से हाई टाइड या खराब मौसम के दौरान समुद्र किनारे नहीं जाने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि तेज लहरें बिना किसी चेतावनी के आ सकती हैं, जिससे चट्टानी तटीय इलाके विशेष रूप से खतरनाक हो जाते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट

    July 11, 2026

    मुंबई में डिप्टी सीएम पवन कल्याण के दाएं कंधे की सर्जरी, 2016 में लगी चोट से दर्द में थे

    July 11, 2026

    मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु की थलपति विजय की छोड़ी सीट समेत 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर लगाई रोक

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.