Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आमों की सुगंध और स्वाद से सराबोर हुआ रायपुर,राष्ट्रीय आम महोत्सव में उमड़ी आम प्रेमियों की भीड़
    • SIR, बिहार और बंगाल जैसा तेलंगाना में नहीं होने देंगे : मोहम्मद अजहरुद्दीन
    • ‘जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार हैं आर्म्ड फोर्स’ : थलसेना प्रमुख
    • IPS पापिया सुल्ताना पर PM मोदी के अपमान का आरोप, क्या बचेगी एसपी की कुर्सी
    • सीएम का आदेश, 20 दिन में ही बदल दिया सिस्टम, सचिवालय में 1 जून से बॉयोमेट्रिक हाजिरी
    • पत्नी करती है महिला कानूनों का दुरुपयोग, पति ने मांगी इच्छामृत्यु
    • झारखंड में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत
    • शव लेकर लौट रहे परिवार, भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»ट्राई के दिसंबर तीसरी के आंकड़ों के अनुसार, टेलीकॉम कंपनियों का ग्रॉस रेवेन्यू 14.07% बढ़कर 96,390 करोड़ रुपये पहुंचा
    व्यापार

    ट्राई के दिसंबर तीसरी के आंकड़ों के अनुसार, टेलीकॉम कंपनियों का ग्रॉस रेवेन्यू 14.07% बढ़कर 96,390 करोड़ रुपये पहुंचा

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    टेलीकॉम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने गुरुवार को टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स के रेवेन्यू के आंकड़े जारी किए। वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2024) में टेलीकॉम कंपनियों का ग्रॉस रेवेन्यू 14.07 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 96,390 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछली तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2023) में यह 84,500 करोड़ रुपये था।

    टेलीकॉम कंपनियों के समायोजित सकल राजस्व (AGR) में भी 14.89 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की गई, जो तीसरी तिमाही में 77,934 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि एक साल पहले यह 67,835 करोड़ रुपये था।

    रिलायंस जियो ने 28,542.76 करोड़ रुपये के AGR के साथ पहले स्थान पर रहते हुए सबसे ज्यादा वृद्धि हासिल की। वहीं, भारती एयरटेल का AGR सालाना आधार पर 27.31 प्रतिशत बढ़ा, जो रिलायंस जियो की 14.8 प्रतिशत वृद्धि से लगभग दोगुना था। एयरटेल ने 26,073.7 करोड़ रुपये का AGR दर्ज किया।

    वोडाफोन आइडिया का AGR सालाना आधार पर 6.69 प्रतिशत बढ़कर 7,958.46 करोड़ रुपये रहा, जबकि सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल का AGR 13.95 प्रतिशत बढ़कर 2,292.47 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान सरकार को टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स से लाइसेंस फीस में 14.75 प्रतिशत का इजाफा हुआ, जो बढ़कर 6,234 करोड़ रुपये हो गया, जबकि स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ यह 989 करोड़ रुपये रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    गर्मियों में AC क्यों फटते हैं? आग लगने की वजह और बचाव के तरीके

    May 30, 2026

    WEF ने कहा दुनिया में मंदी और महंगाई का खतरा, मगर भारत की मजबूत वृद्धि बरकरार

    May 29, 2026

    AC का ये मोड बारिश में करेगा कमाल, उमस भी करेगा दूर… 

    May 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.