Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • फूड ट्रेंड समाचार: इंटरनेट पर छाया ‘Swicy’ फ्लेवर ट्रेंड, ट्राय करें फ्यूजन रेसिपी!
    • 17 वर्षीय किशोर की हत्या मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, प्राइवेट पार्ट बेचने के लिए मर्डर! इंस्टाग्राम रील से सीखा खौफनाक प्लान…
    • संस्कृति विभाग द्वारा मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित
    • श्री जगन्नाथ मंदिर के ऊपरी हिस्से पर चढ़ा नकाबपोश युवक और जाकर बैठ गया, मचा हड़कंप, छत्तीसढ़ का रहने वाला है आरोपी युवक…
    • सरकारी स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ पर ग्रामीणों के हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रिंसिपल को लिया हिरासत में…
    • विश्व रिकॉर्ड:ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 100 सिक्स लगाने वाले बन गए बल्ल्बेबाज…
    • होटल में रूम बुक करने,महिला मित्र के साथ होटल पहुंचा था युवक, रिसेप्शन पर ही मौत…
    • इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी पर अभद्र शब्द, बेहद शर्मनाक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»नितिन नवीन को इस्तीफा सौंपने के बाद शहजाद पूनावाला ने बताया कारण, कहा-‘नहीं मिल रही थी सैलरी, इसलिए छोड़ दी भाजपा’
    राष्ट्रीय

    नितिन नवीन को इस्तीफा सौंपने के बाद शहजाद पूनावाला ने बताया कारण, कहा-‘नहीं मिल रही थी सैलरी, इसलिए छोड़ दी भाजपा’

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोमवार को BJP अध्यक्ष नितिन नवीन को अपना इस्तीफा सौंपते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से हटने का ऐलान किया। पूनावाला ने कहा कि यह फैसला उन्होंने लंबे विचार-विमर्श के बाद लिया है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि उनका इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या BJP की विचारधारा से दूरी नहीं है। इस दौरान उन्होंने बीजेपी छोड़ने का कारण भी बताया।

    नहीं मिलती थी सैलरी- पूनावाला

    एक इंटरव्यू के दौरान शहजाद पूनावाला ने कहा कि प्रवक्ताओं को सैलरी नहीं मिलती है। प्रवक्ता का पद एक स्वैच्छिक पद है। उन्होंने कहा कि मैं अपने फैसले पर टिका हुआ हूं।  एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में पूनावाला ने कहा कि वह करीब दो साल से पार्टी छोड़ने पर विचार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2024 से ही वह दोबारा नौकरी करने और अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने की योजना बना रहे थे।

    उन्होंने कहा कि राजनीति में उन्होंने 24 घंटे, सातों दिन और पूरे साल काम किया। जब उनके सामने नौकरी और राजनीति में से किसी एक को चुनने की स्थिति आई, तो उन्होंने नौकरी पर लौटने का फैसला किया। पूनावाला ने कहा कि उन्होंने पहली बार 30 जुलाई को इस्तीफा देने की पेशकश की थी, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने उन्हें अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कहा था। इसके बाद उन्होंने काफी सोच-विचार किया, लेकिन अंततः इस्तीफे के फैसले पर कायम रहने का निर्णय लिया।

    आर्थिक और निजी परिस्थितियों का दिया हवाला

    पूनावाला ने बताया कि उनके इस्तीफे के पीछे मुख्य वजह आर्थिक और निजी परिस्थितियां हैं। उन्होंने कहा कि अब वह निजी क्षेत्र में नौकरी करने जा रहे हैं और अपने वित्तीय हालात को संभालना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं संगठन से अलग हो रहा हूं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के लोगों और विचारधारा से नहीं।

    BJP के सोशल मीडिया विभाग में पद लेने की खबरों को किया खारिज

    शहजाद पूनावाला ने BJP के सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी संभालने की अटकलों को भी खारिज किया। अमित मालवीय को हटाए जाने के बाद पार्टी ने दीपक म्हास्के को सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया है। उनके साथ प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव को सह-संयोजक बनाया गया है। जब पूनावाला से पूछा गया कि क्या वह इस पद के लिए इच्छुक थे, तो उन्होंने साफ कहा कि उन्हें इसमें कोई रुचि नहीं थी। उनके मुताबिक, सोशल मीडिया की जिम्मेदारी बाहर से जितनी आकर्षक दिखती है, वास्तव में उतनी ही कठिन है।

    अब क्या करेंगे पूनावाला

    इस्तीफा देने से एक दिन पहले पूनावाला ने इंस्टाग्राम पर ‘द मैनिफेस्टो’ नाम से एक नई पहल शुरू की थी। इसमें उन्होंने खास तौर पर मध्यम वर्ग से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने सवाल किया कि भारत में टैक्स देने वाले लोगों को क्या उन देशों के बराबर सुविधाएं और बुनियादी ढांचा मिलता है, जहां टैक्स की दरें समान हैं। उन्होंने सड़कों, स्कूलों, बुनियादी ढांचे, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और जवाबदेही जैसे मुद्दों पर सवाल उठाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट में बड़ा खुलासा : 28 में से 14 मुख्यमंत्री गंभीर मामलों में घिरे, 89 केस के साथ कौन नंबर-1?

    August 18, 2026

    कावेरी जल विवाद पर कर्नाटक को SC की दो टूक, निर्देश का पालन करें, तमिलनाडु का पानी छोड़ें

    August 17, 2026

    Breaking News : बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन दिग्गजों के नाम

    August 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.