Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»ऐश्वर्या राय को दी कड़ी टक्कर, 600 करोड़ को ठुकराया, अंडरवर्ल्ड से लिया पंगा, 32 की उम्र में छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री, फिर भी आज भी बोलती है तूती
    मनोरंजन

    ऐश्वर्या राय को दी कड़ी टक्कर, 600 करोड़ को ठुकराया, अंडरवर्ल्ड से लिया पंगा, 32 की उम्र में छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री, फिर भी आज भी बोलती है तूती

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    ऐश्वर्या राय
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    2000 के दशक की शुरुआत में जब ऐश्वर्या राय, रानी मुखर्जी और करीना कपूर बॉलीवुड की टॉप हीरोइन बनने की दौड़ में थीं, तब एक और नाम भी लगातार चर्चा में था और वह थी प्रीति जिंटा। भले ही वह उस समय सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री न रही हों, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड की बड़ी हिट फिल्मों में काम किया और अपनी एक खास पहचान बनाई। प्रीति सिर्फ एक सफल अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि साहस और सिद्धांतों की प्रतीक भी रहीं। वह उन चंद कलाकारों में से एक थीं जिन्होंने मुंबई अंडरवर्ल्ड के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई।

    अंडरवर्ल्ड के खिलाफ साहसिक कदम
    साल 2001 में जब निर्माता भरत शाह को फिल्म ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ में अंडरवर्ल्ड फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया, तो प्रीति ने कोर्ट में गवाही दी और कहा कि उन्हें छोटा शकील के गैंग से धमकी भरे कॉल आए थे, जिसमें 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इस साहसिक कदम के लिए उन्हें गॉडफ्रे फिलिप्स राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उसी समय, फिल्मकार शानदार अमरोही ने प्रीति को अपनी बेटी समान मानते हुए अपनी 600 करोड़ रुपये की संपत्ति उन्हें देने की इच्छा जताई, लेकिन प्रीति ने इसे विनम्रता से ठुकरा दिया।

    अमरोही के बच्चों पर किया केस
    अमरोही के इस प्रस्ताव को ठुकराए जाने के बाद वह आहत हुए और उन्होंने अपनी वसीयत में प्रीति का नाम न रखने का निर्णय लिया। दिलचस्प बात यह थी कि उनकी मृत्यु के बाद, प्रीति ने उनके बच्चों के खिलाफ 2 करोड़ रुपये के कर्ज को लेकर मुकदमा किया, जो उन्होंने अमरोही की चिकित्सा के लिए दिया था।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Preity G Zinta (@realpz)


    फिल्मी करियर और अभिनय से दूरी
    प्रीति ने 1997 में मणि रत्नम की फिल्म ‘दिल से’ से बॉलीवुड में कदम रखा और ‘क्या कहना’, ‘सोल्जर’, ‘दिल चाहता है’, ‘कोई मिल गया’, ‘कल हो ना हो’, ‘वीर ज़ारा’ और ‘कभी अलविदा ना कहना’ जैसी हिट फिल्मों से सफलता की ऊंचाइयों को छुआ। हालांकि 2007 के बाद उनका फिल्मी करियर धीमा हो गया। उन्होंने कुछ अंग्रेजी फिल्मों जैसे ‘द लास्ट लीयर’ और ‘हेवन ऑन अर्थ’ में काम किया, लेकिन फिर कैमियो भूमिकाओं के बाद अभिनय से दूरी बना ली। उस समय उनकी उम्र केवल 32 साल थी और वह फिर भी बॉलीवुड की टॉप स्टार्स में गिनी जाती थीं।

    वापसी की कोशिश और आईपीएल में सक्रियता
    2013-14 में उन्होंने ‘इश्क इन पेरिस’ और ‘हैप्पी एंडिंग’ जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में वापसी की कोशिश की, लेकिन फिर उन्होंने एक बार फिर ब्रेक लिया। अब 2024 में वह फिल्म ‘लाहौर 1947’ के साथ बड़े पर्दे पर लौटने वाली हैं। इसके अलावा, प्रीति 2008 से आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की सह-मालिक भी हैं और हर सीजन में टीम के मैचों में जोश के साथ नजर आती हैं। फिलहाल वह अपने विदेशी पति और दो बच्चों के साथ एक सुखमय जीवन बिता रही हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। उनके इंस्टाग्राम पर उनकी लाइफ की अपडेट्स अक्सर देखने को मिलती हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा

    September 19, 2026

    ‘मैं अपने माता-पिता का शुक्रिया करता हूं’, CM विजय के बेटे ने डेब्यू फिल्म के ऑडियो लॉन्च पर कही ये बात

    September 19, 2026

    श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…

    September 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.