Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ मंत्रालय में अधिकारियों की पदोन्नति: परमानंद बने अवर सचिव, दो सहायक अनुभाग अधिकारी पदोन्नत होकर बने अनुभाग अधिकारी
    • सिंगापुर की एनर्जी कैपिटल ग्लोबल छत्तीसगढ़ में एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में करेगी ₹41,750 करोड़ का निवेश
    • आयरलैंड के काउंटी गॉलवे में कुंवारी मां के पुराने शेल्टर होम के नीचे मिले 109 बच्चों के कंकाल…
    • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर राष्ट्रीय चिंतन शिविर में हुए शामिल
    • शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव स्कूल से घर लौट रहे स्कूली बच्चों के बीच पहुंचकर सहज संवाद में जानी पढ़ाई और स्कूल की जरूरतें
    • छत्तीसगढ़: 22 बंदरों की हत्या का आरोप,विभाग को मिले सिर्फ 2 कंकाल…
    • छत्तीसगढ़ में 6 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, बारिश और वज्रपात का अलर्ट…
    • छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, प्रशासनिक आधार पर सात पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, October 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»अमेरिकी एजेंसी FBI चीफ काश पटेल ने की सगाई, 19 साल छोटी सिंगर एलेक्सिस विल्किंस बनेंगी जीवनसाथी
    अंतर्राष्ट्रीय

    अमेरिकी एजेंसी FBI चीफ काश पटेल ने की सगाई, 19 साल छोटी सिंगर एलेक्सिस विल्किंस बनेंगी जीवनसाथी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वॉशिंगटन: एफबीआई के भारतवंशी डायरेक्टर काश पटेल ने सगाई कर ली है। उन्होंने रविवार को एलेक्सिस विल्किंस के साथ अपनी सगाई का ऐलान किया है। पटेल और विल्किंस, दोनों ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर इसका ऐलान किया है। दोनों ने साथ में तस्वीर शेयर की है, जिसमें विल्किंस अंगूठी पहने हुए पटेल के साथ दिख रही हैं। विल्किंस की सोशल मीडिया पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए FBI डायरेक्टर ने भी इस रिश्ते की पुष्टि की है।

    46 साल के पटेल ने 2023 से 27 साल की विल्किंस को डेट कर रहे हैं। दोनों कई मौकों पर साथ दिखते रहे हैं। विल्किंस उनके शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुई थीं। दोनों ने तीन साल तक एक-दूसरे कोजेट करने के बाद रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए सगाई का ऐलान किया है। एलेक्सिस विल्किंस एक कंट्री म्यूजिक सिंगर हैं, जो कुछ टीवी शो और फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

    कौन हैं विल्किंस

    विल्किंस ने पटेल के साथ अपनी ब्लैक-एंड-व्हाइट फोटो पोस्ट की, जिसमें वह अंगूठी दिखाते हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘अब मामला कानून के हाथ में है। कंट्री सिंगर और पॉलिटिकल कमेंटेटर विल्किंस ने 2023 में अपना पहला एल्बम रिलीज किया था। विल्किंस कंजर्वेटिव ग्रुप्स से जुड़ी रही हैं

    विल्किंस कुछ समय पहले तब भी चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने ‘अमेरिका 250’ के तहत नेशनल मॉल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘ग्रेट अमेरिकन स्टेट फेयर’ में परफॉर्म किया था। कई अन्य कलाकारों ने यह पता चलने पर कि यह कोई गैर-राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, इसमें हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था। काश पटेल के कार्यक्रमों में शामिल होने को लेकर भी वह चर्चा में आती रही हैं।

    काश पटेल का भारत से नाता

    भारतीय मूल के अमेरिकी काश पटेल ने बीते साल के शुरू में संघीय जांच ब्यूरो ( एफबीआई) के डायरेक्टर का पद संभाला था। काश को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी माना जाता है। न्यूयॉर्क में जन्मे काश ने यूनिवर्सिटी ऑफ रिचमंड से ग्रेजुएशन और पेस यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ से ज्यूरिस डॉक्टर की उपाधि प्राप्त की है।

    45 वर्षीय भारतीय मूल के पटेल ने वकील के तौर पर कई हाईप्रोफाइल पदों पर कार्य किया है। इनमें राष्ट्रपति के उपसहायक और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में वरिष्ठ निदेशक का पद शामिल हैं। काश का भारत से खास नाता है। उनके पिता की जड़ें गुजरात के आनंद जिले में हैं। काश पटेल अपने शपथ ग्रहण के समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने गीता पर हाथ रखकर शपथ ली थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आयरलैंड के काउंटी गॉलवे में कुंवारी मां के पुराने शेल्टर होम के नीचे मिले 109 बच्चों के कंकाल…

    October 5, 2026

    बड़ा हादसा : कांगो नदी में दो नावों की टक्कर में 30 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

    October 5, 2026

    ताइवानी राष्ट्रपति की जासूसी करने वाली महिला अमेरिका में गिरफ्तार, चीन को भेजी गुप्त व निजी जानकारियां

    October 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.