Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»हथियारबंद गार्ड, फोन जैमर, लोकल डीजे: जोहरान ममदानी ने युगांडा में यूं मनाया अपनी शादी का जश्न
    BREKING NEWS

    हथियारबंद गार्ड, फोन जैमर, लोकल डीजे: जोहरान ममदानी ने युगांडा में यूं मनाया अपनी शादी का जश्न

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका के सबसे बड़े शहर, न्यूयॉर्क के मेयर पद के चुनाव में भारतीय मूल के नेता जोहरान ममदानी डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार हैं. उन्होंने चुनाव को लेकर पूरा माहौल बना रखा है और लगातार खबरों में हैं. इस बीच एक और चीज के लिए वो खबर में हैं जो उनके निजी जीवन से जुड़ी हुई है. उन्होंने युगांडा में अपनी पत्नी रमा दुवाजी के साथ अपनी हालिया शादी का जश्न मनाया. यह फंक्शन 3 दिनों तक चला. न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपाला के बाहर बुजिगा हिल इलाके में ममदानी परिवार की विशाल प्रॉपर्टी पर आयोजित इस समारोह को सुरक्षा का पूरा प्रबंध किया गया था. फंक्शन में सशस्त्र गार्ड्स तैनात रहें, यह फोन-जैमर लगाए गए थे और कई सुरक्षा द्वार भी बनाए गए थे.

    युगांडा में जन्मे 33 वर्षीय ममदानी ने फरवरी में 27 वर्षीय रमा दुवाजी के साथ शादी की थी लेकिन उससे जुड़े फंक्शन अब किए गए हैं. रविवार को, उन्होंने अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स को बताया कि वह अपनी फिल्म मेकर मां मीरा नायर और प्रोफेसर पिता, महमूद ममदानी के साथ अपने विवाह का जश्न मनाने के लिए अपनी मातृभूमि की ओर गए थे. युगांडा के सबसे अमीर इलाकों में से एक में संपत्ति के मालिक हैं. प्रोफेसर महमूद ममदानी युगांडा के सबसे अमीर इलाकों में से एक में संपत्ति के मालिक हैं.

    खूब मना जश्न, पूरी थी तैयारी

    न्यूयॉर्क पोस्ट रिपोर्ट के अनुसार, भारी सुरक्षा में ममदानी एस्टेट को जश्न के इस मौके के लिए एक पार्टी पैड में बदल दिया गया था. बगीचे में पेड़ों की छतरी के बीच शानदार लाइटिंग जल रही थी और संगीत बज रहा था. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि मंगलवार को मर्सिडीज और रेंज रोवर जैसी लक्जरी बसों और कारों को इस कैंपस में जाते देखा गया.

    एक प्रत्यक्षदर्शी ने द पोस्ट को बताया, “ममदानी के घर के बाहर 20 से अधिक विशेष बल कमांड यूनिट गार्ड थे, कुछ नकाब पहने हुए थे, और एक फोन-जैमिंग सिस्टम लगाया गया था. यह फंक्शन केवल ममदानी द्वारा आमंत्रित गेस्ट्स के लिए था… एक गेट पर लगभग नौ गार्ड तैनात थे.”

    गुरुवार को, मौज-मस्ती करने वालों ने फ्रूट जूस का आनंद लेते हुए एक लोकल डीजे के संगीत पर नृत्य किया. इसके अलावा भारतीय स्टाइल का एक इवेंट भी था. जोहरान ममदानी ने कथित तौर पर शाम को अपने मेहमानों को संबोधित किया, जिसके बाद पार्टी आधी रात के बाद खत्म हुई.

    उन्होंने आगे कहा, “शुक्रवार को, कैंपस के अंदर, सैन्य शैली के तंबू हटा दिए गए थे जब पार्टी खत्म हो गई थी…फिर ऐसा लगा जैसे ममदानी के निजी सुरक्षा गार्डों ने गेट को कवर कर लिया.” 

    पोस्ट रिपोर्ट के अनुसार, ममदानी एस्टेट के पड़ोसी घर – जो दो एकड़ के हरे-भरे बगीचों और विक्टोरिया झील के मनोरम दृश्य पर स्थित है – आसानी से $ 1 मिलियन से अधिक के हैं.

    रमा दुवाजी 27 साल की सीरियाई अमेरिकी एनिमेटर और चित्रकार हैं. वो ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में बेस्ड हैं यानी यहां रहकर काम करती हैं. वह अपने इंस्टाग्राम पर मूल रूप से दमिश्क से लिस्टेड हैं. उनके कैंपेन का कहना है कि वह “जातीय रूप से सीरियाई” हैं और अमेरिका के टेक्सास में पैदा हुई थीं.

    वह कई साल पहले डेटिंग ऐप हिंज पर जोहरान ममदानी से मिली थीं. इस कपल ने दिसंबर 2024 में दुबई में सगाई और निकाह किया, जिसके बाद इस साल की शुरुआत में न्यूयॉर्क सिटी क्लर्क के कार्यालय में दोनों की शादी हुई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट

    May 5, 2026

    होर्मुज में संघर्ष… अमेरिका ने ईरान की 6 नावों को उड़ाने का किया दावा

    May 5, 2026

    भीषण सड़क हादसा: अपहरण मामले की दबिश में गई टीम की सड़क हादसे में 5 जवानों की मौत…

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.