Author: chhattisgarhrajya.in

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन और ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेन्स-फ्रेडरिक निल्सन ने एक नए रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत 1951 के समझौते को अपडेट किया गया है। इससे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण आर्कटिक क्षेत्र में सुरक्षा सहयोग को बढ़ाया गया है। समझौते के बाद डेनमार्क की पीएम मेटे फ्रेडरिकसेन का बयान भी सामने आया है। इससे हमारी सुरक्षा और प्रतिरोध क्षमता होगी मजबूत डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन ने इस समझौते को अमेरिका के साथ डेनमार्क के लंबे समय से चले आ रहे सहयोग में एक अहम पड़ाव बताया। उन्होंने कहा कि…

Read More

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड को लेकर राजनीति गरमाती जा रही है। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। आजमगढ़, गाजीपुर या गाजियाबाद हर तरफ महिलाओं को परेशान किया जा रहा है, हत्याएं हो रही हैं और तिहरे हत्याकांड जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है और यह दावा कर रही है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था…

Read More

बुधवार को एशियन गेम्स 2026 के वूमेंस इवेंट के 49 किलोग्राम भार वर्ग में मीराबाई चानू ने 198 Kg वजन उठाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने स्नैच में 87 किलो भार उठाया, तो वहीं क्लीन एंड जर्क में 111 किलो वेट उठाया। फाइनल में वह कुल 198 किलोग्राम भार उठाकर दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, साउथ कोरिया की री सॉन्ग गम ने कुल 215 किलोग्राम भार उठाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड तो बनाया ही, साथ ही गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। सॉन्ग गम ने स्नैच में 94 किलो भार उठाया था, तो वहीं क्लीन एंड जर्क में 121 किलो का वेट उठाकर इतिहास रच दिया। इंडोनेशिया…

Read More

चुनाव आयोग के अंदर फैसलों को लेकर मतभेद की खबरों ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार उन फैसलों और आदेशों पर औपचारिक आपत्ति दर्ज कराई, जिन्हें उनके मुताबिक उनकी जानकारी या सलाह के बिना लिया गया। रिपोर्ट सामने आने के बाद कांग्रेस समेत विपक्षी नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सवाल उठाए हैं। चुनाव आयोग में मनमानी का आरोप कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि वह…

Read More

वोटर लिस्ट में बदलाव को लेकर चल रही SIR की प्रक्रिया एक बार फिर चर्चा में है। राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कई सवाल उठाए हैं। सिब्बल ने कहा कि चुनाव आयोग के अंदर ही कुछ फैसलों को लेकर दो चुनाव आयुक्तों ने कई बार आपत्ति जताई है। सिब्बल ने अपनी बात रखते हुए द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट का हवाला दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले करीब 10 महीनों में कम से कम 14 बार चुनाव आयोग के कुछ फैसलों और काम करने के…

Read More

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र सरकार के समान 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रदान करने तथा देय तिथि से एरियर का भुगतान किए जाने की मांग की है। इस संबंध में संघ के अध्यक्ष चन्द्रकांत पाण्डेय ने मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है। संघ ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि भारत सरकार के व्यय विभाग द्वारा केंद्रीय शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 01 जुलाई 2025 से वृद्धि कर इसे 58 प्रतिशत किया गया था। इसके पश्चात 01 जनवरी 2026 से पुनः 2…

Read More

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय महतारी वंदन योजना से 68 लाख से अधिक माताओं-बहनों को हर माह मिल रहा आर्थिक संबल प्रदेश की 13.85 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम 650 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रही फिल्म सिटी, छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेंगे नए अवसर लोक कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कलाकारों का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास…

Read More

आयुष्मान कार्ड बना परिवार के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का संबल, पांच लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार की सुविधा पहले इलाज का खर्च बिगाड़ देता था घरेलू बजट, अब बीमारी के समय आर्थिक बोझ की चिंता हुई कम रायपुर- सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम नागरिकों के जीवन में आ रहे बदलाव की कहानियां सामने आ रही हैं। सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड की ग्राम पंचायत घोघरा निवासी श्रीमती शिशु खलखो के लिए आयुष्मान कार्ड स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ आर्थिक राहत का भी माध्यम बना है। पहले परिवार में किसी सदस्य के बीमार होने पर उपचार…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में महुआ को मिल रहा नया स्वरूप, जशप्योर और जय जंगल के प्रयासों से जनजातीय परिवारों एवं महिला स्वसहायता समूहों के लिए आजीविका की नई संभावनाएं रायपुर, 22 सितंबर 2026/ कभी जंगलों में सहज रूप से मिलने वाली वन उपज और पारंपरिक उपयोग तक सीमित महुआ आज नए रूप, नई पहचान और नई संभावनाओं के साथ बाजार तक पहुंच रहा है। जशपुर में महुआ को केवल वन उपज के रूप में नहीं, बल्कि खाद्य नवाचार, मूल्य संवर्धन, अनुसंधान और जनजातीय आजीविका के अवसर के रूप में विकसित किया जा रहा है।…

Read More

राष्ट्रीय स्तर के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चंपारण्य, करीब 15 एकड़ क्षेत्र में आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का होगा विस्तार चंपारण्य को राष्ट्रीय स्तर के आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम – श्री राजेश अग्रवाल रायपुर- छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में रायपुर जिले के चंपारण्य में लगभग 73.42 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित “श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स” परियोजना को भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की केंद्रीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति CSMC ने स्वीकृति प्रदान की है। सीएसएमसी स्वदेश दर्शन…

Read More