नई दिल्ली: खाने-पीने की चीज़ों के बाद अब बाजार में मिलने वाले पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स को खरीदना और भी आसान और पारदर्शी हो जाएगा। दरअसल, केंद्र सरकार ने पैकेजिंग नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए अब साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट और कॉस्मेटिक्स जैसी रोजमर्रा की चीज़ों पर भी शाकाहारी (Veg) और मांसाहारी (Non-Veg) का निशान लगाना अनिवार्य कर दिया है। केंद्र सरकार ने इन प्रोडक्ट्स के लिए लेबलिंग की ज़रूरतों को तय करने के लिए ‘लीगल मेट्रोलॉजी (पैकेज्ड कमोडिटीज़) रूल्स, 2011’ में बदलाव किया है।यह बदलाव सोमवार से लागू हो गया है। बदले हुए नियमों के तहत, पूरी तरह शाकाहारी सामग्री से बने…
Author: chhattisgarhrajya.in
Viral Video: डेलॉइट में लाखों रुपये महीने वाली नौकरी छोड़ने के बाद अब प्रीति बिस्निक ने कनाडा को अलविदा कहने का मन बना लिया है. 22 सितंबर को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने 6 साल बाद वापस भारत आने का खुलासा किया है. प्रीति का कहना है कि भारत आकर वो एक ऐसी जिंदगी जीना चाहती हैं, जिसमें वे सिर्फ वर्कआउट करें और कुछ काम ना करें. वे अपने माता-पिता के साथ रहकर अपना बचपन दोबारा जीना चाहती हैं. नौकरी छोड़ी या निकाल दिया गया? 1 मिनट 37 सेकंड के इस वीडियो में प्रीति ने उन सभी सवालों…
सेवा संकल्प अभियान के तहत महतारी वंदन और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राहियों से जानी योजनाओं की उपयोगिता रायपुर- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहीं महिलाओं से सीधे संवाद की पहल को आगे बढ़ाते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ग्राम कुंजनगर पहुंचीं। उन्होंने महिलाओं और अन्य हितग्राहियों से आत्मीय संवाद कर योजनाओं से मिल रहे लाभ, उनके अनुभवों और परिवार के जीवन में आए बदलावों की जानकारी ली। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने विशेष रूप से महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ…
69.58 लाख रुपए से पक्के फड़ एवं समतलीकरण कार्य को मिली स्वीकृति, किसानों को मिलेगी बेहतर उपार्जन सुविधा रायपुर- किसानों को धान उपार्जन के दौरान बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भटगांव विधानसभा क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल की गई है। भटगांव विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र के 7 धान उपार्जन केंद्रों में पक्के फड़ निर्माण एवं समतलीकरण कार्य के लिए 69.58 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। इससे इन केंद्रों में आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी और किसानों को धान बेचने के दौरान अधिक व्यवस्थित एवं सुविधाजनक वातावरण मिलेगा। स्वीकृत कार्यों में सूरजपुर…
वाशिंगटन। अमेरिका में मध्यावधि चुनावों के दौरान भारतीय-अमेरिकी समुदाय राजनीतिक बहस का मुख्य केंद्र बन गए हैं, खासकर हिंदू और उनकी आस्था पर विवादित बयान दिए जा रहे है। यह विवाद तब और गहरा गया जब एक रूढ़िवादी यूट्यूबर ने टेक्सस में भगवान हनुमान की 90 फुट ऊंची मूर्ति को हटाने की बात कही, जिसके बाद उसे कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। टेक्सास के शुगर लैंड स्थित अष्टलक्ष्मी मंदिर में स्थापित इस मूर्ति का नाम स्टैच्यू ऑफ यूनियन है। अगस्त 2024 में इसकी प्राण-प्रतिष्ठा के समय से ही विवादों में रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के कुछ…
मूल्यांकन-चिन्हांकन से लेकर UDID, मेडिकल प्रमाण पत्र, पेंशन और सहायक उपकरण तक एक ही स्थान पर मिली सेवाएं रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सरकार दिव्यांगजनों को आवश्यक सेवाएं, सुविधाएं और शासकीय योजनाओं का लाभ सहज एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में दुर्ग और उत्तर बस्तर कांकेर जिले में आयोजित मूल्यांकन एवं चिन्हांकन शिविरों के माध्यम से दिव्यांगजनों को विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं से जोड़ा गया। दुर्ग जिले के जनपद पंचायत धमधा स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित शिविर में…
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चरित्र शंका में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्या की वारदात को छिपाने के लिए आरोपी ने पत्नी को बीमार बताकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा ले गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। नवविवाहिता की हत्या कर बीमारी का रंग देने की कोशिश को पुलिस ने महज 24 घंटे में नाकाम कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल मामला धमधा के ग्राम अगर का है। 19 सितंबर की रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच 26 वर्षीय त्रिलोक खांडे और उसकी…
स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, सेवा भाव और आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से आमजन को किया जागरूक रायपुर- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पेंड्रा में मल्टीपर्पस स्कूल के सामने विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डाइट के बालक-बालिकाओं ने प्रभावी अभिनय, संवाद और रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से सेवा भाव, सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश आमजन तक पहुंचाए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों को सहज एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों…
हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत में सर्वाधिक 120-120 पद, भर्ती परीक्षा 29 नवम्बर को संभावित रायपुर- छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत 5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा के क्रम में विभाग द्वारा व्याख्याता पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जा रहा है। लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा जारी जानकारी के अनुसार व्याख्याता के कुल 854 पदों में ई-संवर्ग की शालाओं में 424 पद तथा टी-संवर्ग की शालाओं में 430 पद भरे…
शहर के विकास के लिए चार और बड़े कार्यों की घोषणा की रायपुर- सेवा संकल्प अभियान के तहत रायगढ़ में विकास कार्यों को गति देने सोमवार को संत पूज्य श्री प्रियदर्शी राम जी ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट रायगढ़ में भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के कुल 126.92 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण हुआ। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने शहर के विकास के लिए चार और बड़े कार्यों की घोषणा की। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी दिल्ली से वर्चुअली कार्यक्रम…
