Author: chhattisgarhrajya.in

छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा राज्य के शासकीय सेवकों और उनके आश्रित परिवार के सदस्यों के लिए “कैशलेस चिकित्सा सुविधा (संचालन एवं क्रियान्वयन) दिशा-निर्देश, 2026” जारी कर दिए गए हैं। मंत्रिपरिषद् की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन में यह कदम उठाया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को इलाज के दौरान होने वाली आर्थिक परेशानियों और जटिल प्रतिपूर्ति (Reimbursement) प्रक्रिया से राहत दिलाना है। इस योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (चिकित्सा परिचर्या) नियम, 2013 के तहत परिभाषित शासकीय सेवक और उनके आश्रित परिवार के सदस्य पात्र होंगे। पात्र हितग्राहियों का सत्यापन करके…

Read More

भारत निर्वाचन आयोग ने SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने एसआईआर घोषणा को ऑनलाइन फॉर्म 6 से पूरी तरह से अलग कर दिया है। यह बदलाव उन सभी राज्यों में लागू होगा, जहां SIR का काम जारी है। चुनाव आयोग के नए फैसले के मुताबिक अब यह घोषणा फॉर्म 6 में शामिल करने के बजाए अलग से जमा करनी होगी। फॉर्म 6 का इस्तेमाल पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए करते हैं। इस बदलाव के बाद आवेदकों को ऑनलाइन फॉर्म 6 भरते समय SIR की घोषणा नहीं करनी पड़ेगी।…

Read More

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल का दूरदर्शी निर्णय, अग्निवीरों के अनुभव और कौशल का राष्ट्रहित में होगा बेहतर उपयोग युवाओं को राष्ट्रसेवा के साथ सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अग्निवीरों के लिए दो वर्ष के अतिरिक्त ‘सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी’ को स्वीकृति दिए जाने के निर्णय का हार्दिक स्वागत करते हुए इसे अभिनंदनीय एवं दूरदर्शी पहल बताया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस निर्णय से अग्निवीरों को चार वर्ष…

Read More

पुलिस हिरासत में किसी व्यक्ति की आजादी कब से छीनी गई, अब यही सवाल उसकी रिहाई का आधार बन सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी से जुड़े नियमों की व्याख्या करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने की 24 घंटे की समयसीमा पुलिस के गिरफ्तारी संबंधी कागज तैयार करने से नहीं, बल्कि वास्तविक हिरासत से शुरू होगी। इस फैसले ने उन परिस्थितियों पर कानूनी सवाल खड़े किए हैं, जहां किसी व्यक्ति को पहले रोककर रखा जाता है और बाद में औपचारिक गिरफ्तारी दर्ज की जाती है। इस फैसले की अहमियत बस इतनी नहीं कि ये…

Read More

रायपुर – राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज लोकभवन में असम राज्य सहित देश-विदेश में सांस्कृतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी, भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर प्रसन्ना, विधिक सलाहकार श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे एवं लोकभवन के अधिकारियों. कर्मचारियों ने श्री हजारिका के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Read More

पुष्प अर्पित कर किया नमन, शोकाकुल परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस रायपुर- दिवंगत विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बुधवार को बालोद जिले में उनके गृह ग्राम भेंड्रा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर उनके साथ शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, सांसद श्री विजय बघेल, विधायक श्री ललित चंद्राकर, सतनामी समाज की गुरू दीदी प्रियंका, पूर्व विधायक श्री सांवलाराम डाहरे सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने दिवंगत स्व. श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के छायाचित्र…

Read More

मोदी सरकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को मिली कानूनी छूट को खत्म करने पर विचार कर रही है। केंद्र सरकार के भीतर एक बड़े तबके का यह मानना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अब सिर्फ जानकारी पहुंचाने के माध्यम नहीं रहे हैं। यह कंपनियां एल्गोरिदम से तय करती हैं कि यूजर्स को क्या दिखेगा क्या नहीं। यह एक संपादीक नियंत्रण जैसा भी है। इसलिए सरकार के भीतर एक तबके का मानना है कि क्या इन्हें अब भी पारंपरिक ‘मध्यस्थ’ (इंटरमीडियरी) जैसी कानूनी सुरक्षा मिलनी चाहिए। सरकार के बदलते रुख के पीछे की वजहें क्या हैं? सरकार के बदलते रुख के पीछे…

Read More

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि एक महीने के दौरान विपक्षी नेताओं द्वारा आयोजित रैलियों, धरना प्रदर्शन के कारण व्यापारिक गतिविधियों पर बुरा असर पड़ा है। CAIT ने कहा कि वह राहुल गांधी के जवाब की प्रतीक्षा करेगा। संगठन ने कहा कि हम दीवाली के तुरंत बाद हम दिल्ली व देश भर के प्रमुख व्यापारी नेताओं की बैठक आयोजित करेंगे। इसमें रणनीति तय की जाएगी। भारत का व्यापारी वर्ग इतना कमजोर नहीं है: CAIT CAIT ने नेता प्रतिपक्ष को लिखे पत्र में कहा कि भारत का…

Read More

बार्सिलोना- आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने स्पेन यात्रा के दौरान बार्सिलोना के प्रतिष्ठित पासेइग दे ग्रासिया (Passeig de Gràcia) मार्ग पर स्थित विश्वप्रसिद्ध कासा बाट्लो (Casa Batlló) का भ्रमण किया। यह महान वास्तुकार एंटोनी गौडी की उत्कृष्ट स्थापत्य कृतियों में से एक तथा कैटलन आधुनिकतावादी वास्तुकला का प्रतिष्ठित प्रतीक है। इस भ्रमण के दौरान श्री साहू को स्थापत्य विरासत, शहरी पहचान, सांस्कृतिक पर्यटन और आर्थिक विकास के परस्पर संबंधों को समझने का महत्वपूर्ण अवसर मिला। श्री साहू ने इस ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण एवं पुनर्स्थापन के साथ इसे समकालीन सांस्कृतिक गतिविधियों और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन से…

Read More

नई दिल्ली | दिल्ली के पुराने बाजारों में शामिल चावड़ी बाजार में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक ढह गई। इमारत के गिरते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव का काम शुरू किया गया। यह हादसा पुरानी दिल्ली के शीश महल इलाके की गली सत्तारा में हुआ। बताया जा रहा है कि इमारत निर्माणाधीन थी और अचानक उसका पूरा ढांचा नीचे आ…

Read More