नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में जनदर्शन, दूर-दराज से पहुंचे नागरिकों से आत्मीय संवाद कर सुनीं समस्याएं और मांगें अधिकारियों को प्रकरणों के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने दिए निर्देश रायपुर, 22 सितंबर 2026/ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों एवं आगंतुकों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने आमजन से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी मांगों, समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विषयों पर आवश्यक जानकारी ली। जनदर्शन में दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने…
Author: chhattisgarhrajya.in
375 अनुमेय कार्यों में से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों का करें चयन- उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा रायपुर- विकसित भारत- रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जीरामजी) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के जिला पंचायत अध्यक्षों, उपाध्यक्षों एवं सदस्यों से संवाद किया। बैठक में योजनांतर्गत जिलों में स्वीकृत कार्यों, प्रगति तथा योजना के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से बारी-बारी संवाद करते हुए योजना…
रायपुर- समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन हितैषी योजनाएं प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में जरूरतमंदों के जीवन में उम्मीद का नया उजाला भर रही हैं। नारायणपुर जिले के नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुडरीपारा निवासी 47 वर्षीय सोमारू नेताम की कहानी इस बात का जीवंत प्रमाण है कि कैसे एक शासकीय योजना ने न सिर्फ एक व्यक्ति की शारीरिक बाधाओं को दूर किया, बल्कि उन्हें समाज में स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता के साथ जीने का संबल भी दिया। ग्राम गुडरीपारा निवासी सोमारू नेताम, पिता श्री चैतराम, 75 प्रतिशत अस्थिबाधित दिव्यांगता से ग्रस्त हैं। इस गंभीर दिव्यांगता के कारण उनका जीवन लंबे…
राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री एवं वित्त मंत्री शुभारंभ समारोह में रहेंगे मौजूद छत्तीसगढ़ के एक हजार से अधिक युवा कान्क्लेव में शामिल होंगे आई.आई.टी, एन.आई.टी, आई.आई.आई.टी., नाबार्ड और सीजी काॅस्ट भी होंगे आयोजन में सहयोगी सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का लोकार्पण भी होगा रायपुर- छत्तीसगढ़ के युवाओं में नवचार, उद्यमिता विकास एवं प्रौद्योगिकी के व्यवसायीकरण को बढ़ावा देने के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, छत्तीसगढ़ बायोटेक प्रमोशन सोसायटी तथा राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के संयुक्त…
रायपुर, 22 सितम्बर 2026/केन्द्रीय कैबिनेट सचिव श्री टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में केंद्र सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं, बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और केंद्रीय टास्क फोर्स से जुड़े प्रमुख विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील ने नया रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) से इस समीक्षा बैठक में भाग लिया और राज्य में प्रमुख केन्द्रीय परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति प्रस्तुत की। इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स राजमार्ग, रेलवे लाइन्स, पावर ट्रांसमिशन और…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 (16 जून 2026 से 31 मार्च 2027) के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश (Chhattisgarh School Holiday 2026 List) की आधिकारिक तिथियां घोषित कर दी हैं। मंत्रालय, महानदी भवन (नवा रायपुर अटल नगर) से जारी आदेश के अनुसार, राज्य के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों सहित डी.एड., बी.एड. और एम.एड. महाविद्यालयों में कुल 15 दिनों का अवकाश रहेगा। त्योहारों और छुट्टियों की पूरी सूची
फरीदाबाद : फरीदाबाद के सेक्टर-29 पुल के पास ड्यूटी के दौरान हवलदार वीरेंद्र को उनकी सर्विस कार्बाइन से चली गोली लग गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वीरेंद्र की ड्यूटी एस्कॉर्ट गार्ड में लगी हुई थी। एस्कॉर्ट गार्ड में तैनात थे वीरेंद्र पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, हवलदार वीरेंद्र सेक्टर-29 पुल के पास एस्कॉर्ट गार्ड की ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान उनकी सर्विस कार्बाइन से अचानक गोली चल गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान…
Saharanpur News: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक के करेंसी चेस्ट के जरिए नकली नोटों के कथित परिचालन के मामले में 2 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान सहारनपुर के रहने वाले मुकेश कुमार और राजेंद्र कुमार के तौर पर की गई है। एनआईए ने एक बयान में कहा कि दोनों आरोपी, गिरफ्तार मुख्य आरोपी आदेश चौधरी के करीबी सहयोगी हैं और सहारनपुर के सिविल लाइंस स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) करेंसी चेस्ट के जरिए नकली नोटों के परिचालन से जुड़ी साजिश में भी…
दिड़बा मंडी: दिड़बा विधानसभा क्षेत्र के गांव रोगला में कुछ दिन पहले घर में घुसकर कबड्डी खिलाड़ी जसकरण सिंह पर किए गए जानलेवा हमले में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक और रोष का माहौल है। मृतक के भाई गुरविंदर सिंह द्वारा दिड़बा थाने में दर्ज करवाए बयान के अनुसार, जसकरण शाम करीब 8 बजे घबराया हुआ घर पहुंचा। इसी दौरान गांव के कुछ लोग लोहे की गरारी, लाठियां, कुतका और लोहे की रॉड लेकर उसका पीछा करते हुए घर में घुस आए। आरोप है कि हमलावरों ने जसकरण के सिर पर कई वार…
नई दिल्ली: तमन्ना भाटिया आगामी फिल्म ‘द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में नजर आने वाली हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि इस फिल्म के जरिए पहली बार हिंदी सिनेमा में इस त्योहार को सम्मान के साथ मनाया जा रहा है. अभिनेत्री ने फिल्म के मेकर्स की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रखा है और इस त्योहार को पूरी सच्चाई और संवेदनशीलता के साथ दिखाया है. फिल्म ‘द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ का छठ पूजा स्पेशल गाना ‘छठी मैया’ (बोले तो ‘छठी मइया सुनीं लीं विनती हमार) है, जिसमें अभिनेत्री तमन्ना भाटिया पारंपरिक…
