Author: chhattisgarhrajya.in

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने अपनी परिचालन उत्कृष्टता की परंपरा को जारी रखते हुए जुलाई माह में सभी प्रमुख इकाइयों और तकनीकी मानकों पर नए कीर्तिमान स्थापित किए। अयस्क प्रबंधन संयंत्र (ओएचपी) ने कुल मटेरियल हैंडलिंग में 21,18,181 टन का रिकॉर्ड दर्ज किया, जो जुलाई 2024 में बनाए गए 19,86,239 टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ स्तर को पार कर गया। स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (एसएमएस-2) में स्लैब उत्पादन 1,53,743 टन तक पहुँचा, जो पिछले जुलाई के 1,51,360 टन के उच्चतम आंकड़े से अधिक है।बार एंड रॉड मिल (बीआरएम), जिसमें वायर रॉड, कॉइल में टीएमटी रिबार, स्ट्रेट टीएमटी रिबार और क्वालिटी बार जैसे विविध…

Read More

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल ने 1 से 15 अगस्त 2025 तक “स्वच्छता पखवाड़ा” का आयोजन किया। इस पखवाड़े का उद्देश्य जन-जागरूकता बढ़ाकर रेलवे परिसरों को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ बनाना है।इस पहल के तहत 9, 10 और 11 अगस्त को मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। आधुनिक सफाई मशीनों, औजारों और उपकरणों की उपलब्धता और कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया गया। सफाई कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षात्मक उपकरण उपलब्ध कराए गए ताकि वे सुरक्षित और प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें। यंत्रीकृत सफाई उपकरणों की उपस्थिति और सही उपयोग सुनिश्चित…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। बस्तर जिला मुख्यालय में केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव तथा दुर्ग में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सरगुजा में आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम, गरियाबंद में खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, बालोद में वन मंत्री श्री केदार कश्यप, कोरबा में…

Read More

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की एथलीट और बिलासपुर रेल मंडल में टिकट कलेक्टर सह वाणिज्य लिपिक के पद पर पदस्थ पूजा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक और स्वर्णिम उपलब्धि हासिल की है। 10 अगस्त को भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कॉन्टिनेंटल ब्रॉन्ज एथलेटिक मीट में महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच पूजा ने अपनी अद्वितीय गति और स्टैमिना का प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर कब्जा जमाया और देश के साथ-साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का भी गौरव बढ़ाया। इस सफलता पर महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे श्री…

Read More

स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकाय भी होंगे सम्मानित मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 260 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन स्वच्छता और शहरी सौंदर्यीकरण के मानकों को बढ़ाने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का होगा शुभारंभ 46 शहरों में ऑनलाइन संपत्ति कर जमा करने हेतु पोर्टल का होगा लोकार्पण नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा ‘स्वच्छता संगम’ का होगा आयोजन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा बिलासपुर जिले में 12 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाले ‘स्वच्छता संगम-2025’ में, छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाली स्वच्छता दीदियों का…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को नई दिल्ली के बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए बनाए गए 184 नए बहुमंजिला फ्लैट का उद्घाटन किया। ये सभी फ्लैट टाइप-VII श्रेणी के हैं। यह कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे शुरू हुआ। इसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और किरेन रिजिजू भी शामिल हुए। उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आवासीय परिसर में सिंदूर का एक पौधा भी लगाया। इसके साथ ही वे वहां काम करने वाले श्रमिकों (श्रमजीवियों) से भी मिले और उनके योगदान की सराहना की। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, हर नया फ्लैट…

Read More

नई दिल्ली में 11वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ की बुनाई परंपरा को राष्ट्रीय मंच पर सम्मान छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के युवा और प्रतिभाशाली बुनकर आकाश कुमार देवांगन ने अपनी अद्वितीय ट्राइबल बस्तर जाला कोसा साड़ी के लिए राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया। यह सम्मान उन्हें नई दिल्ली में आयोजित 11वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह में केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह द्वारा प्रदान किया गया। यह विशेष साड़ी बस्तर की पारंपरिक जाला बुनाई तकनीक और कोसा रेशम की विशिष्टता का अद्वितीय संगम है। अपने जटिल डिज़ाइन, पारंपरिक पैटर्न और प्राकृतिक रंगाई की…

Read More

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों के ‘आतंक’ के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा दखल दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली से लेकर नोएडा-गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में कुत्तों को दबोचने और उन्हें अलग सुरक्षित स्थानों पर रखने का आदेश दिया है. दिल्ली में एमसीडी और एनडीएमसी को आवारा कुत्तों को तुरंत उठाने का निर्देश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सभी आवारा कुत्तों को तुरंत उठाना शुरू करें और उन्हें दूसरे इलाके में भेजें. सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा कि अगर कोई भी संगठन कुत्तों को जबरदस्ती पकड़ने में बाधा डालता है, तो उसे सुप्रीम कोर्ट…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और महान समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन निस्वार्थ सेवा, अटूट साहस और सामाजिक परिवर्तन का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मिनीमाता जी ने वंचित वर्गों, महिलाओं, दलितों और गरीबों के अधिकारों की रक्षा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया और समाज में सम्मान, समानता एवं न्याय की नींव मजबूत की। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्मरण किया कि संसद में अपने कार्यकाल के दौरान मिनीमाता जी ने बाल विवाह, दहेज प्रथा और छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध…

Read More

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं। पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइडिंग और बादल फटने का डर बना हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और हरियाणा में अगले तीन दिनों (12-14 अगस्त 2025) तक बारिश होने का अनुमान है। दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों में मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है। सोमवार, मंगलवार और बुधवार को बादल छाए रहेंगे। इस बीच हल्की बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग ने…

Read More