कोंडागांव। राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 9 से 20 दिसंबर के मध्य 1830 आंगनबाड़ी केन्द्रों में कुर्सी दौड़ एवं अन्य खेलों, प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय महिलाओं और महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन में स्थानीय जनप्रतिधि, नागरिक भी उपस्थित हुए। इसके अतिरिक्त विभागीय योजनाओं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, घरेलु हिंसा से महिलाओं के संरक्षण हेतु कानून एवं प्रावधान, सखी वन स्टॉप सेंटर तथा कार्य स्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न से संक्षण हेतु प्रावधानों से भी जनसामान्य को अवगत कराया…
Author: chhattisgarhrajya.in
कांकेर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने कलेक्ट्रेट परिसर तथा परिसर के आसपास 200 मीटर की परिधि में लोक शांति एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 19 दिसम्बर से 18 मार्च 2025 तक धारा-144 लागू कर दी है। जारी आदेश में कहा गया है कि भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री क्षीरसागर ने कलेक्ट्रेट परिसर एवं इसके आसपास 200 मीटर की दूरी में किसी भी प्रकार का धरना, प्रदर्शन, सभा, रैली, जुलूस, नारेबाजी हेतु उक्त अवधि के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित किया…
कांकेर। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में न सिर्फ अपार खुशियां लेकर आई है, बल्कि एक सुखद सहारा सिद्ध हो रही है। कांकेर शहर के इमलीपारा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली श्रीमती मीना देवांगन को उक्त योजना के तहत प्रति हजार प्रति माह के मान से अब तक 10 किश्तों में कुल 10 हजार रुपये प्राप्त हुए हैं। ये पैसे मीना के लिए केवल एक आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि उनके जीवन को सुगम बनाने का एक महत्वपूर्ण साधन बन गए हैं। श्रीमती मीना ने बताया कि वह इन पैसों का उपयोग बड़ी सूझबूझ…
रायपुर। राजधानी के सेजबहार में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा दिनांक 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। कथा का समय दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक होगा। इस कार्यक्रम में प्रतिदिन लगभग दो लाख से अधिक श्रोताओं के शामिल होने की संभावना है। इस वजह से टिकरापारा, संतोषीनगर से सेजबहार जाने वाली सड़क पर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक श्रोताओं की भारी भीड़ रहेगी। रायपुर यातायात पुलिस ने भारी माल वाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित करने के साथ ही सेजबहार इंजीनियरिंग कॉलेज व भखारा होकर धमतरी आवागमन करने वाले सभी लोगों…
रायपुर। नगरीय निकाय के बाद अब पंचयत चुनाव के लिए आरक्षण का शेड्यूल जारी हो गया है। इससे पहले जारी आरक्षण के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था। 30 दिसंबर तक आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण होगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव तारण प्रकाश सिन्हा ने आदेश जारी किया है। दिये गये आदेश के अनुसार सर्वप्रथम जिला पंचायत व जनपद पंचायत के सदस्य, सरपंच व पंच का आरक्षण किया जायेगा। जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष व जनपद सदस्य के लिए अधिसूचना 28 और 29 दिसंबर को जारी होगी। वहीं जिला पंचायत सदस्य, जनदप सदस्य, सरपंच व पंच…
कोरबा। संभागयुक्त बिलासपुर महादेव कांवरे ने आज कोरबा जिले के पाली धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में धान की नमी परीक्षण का अवलोकन कर सीसीटीवी कैमरा एवं सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। कमिश्नर ने केंद्र में अब तक हुए धान खरीदी, धान उठाव, बारदाने की उपलब्धता , किसानों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्था के सम्बंध में प्रबंधक से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी नही होना चाहिए, साथ ही उनकी सहूलियत के लिए केंद्र में आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश समिति प्रबंधक को दिए। कांवरे…
जशपुरनगर। बगीचा एसडीएम रितुराज बिसेन ने बैठक में अनुपस्थित चार पटवारियों का एक दिन का वेतन काटने के दिए निर्देश विगत दिवस 19 दिसंबर 24 को तहसील बगीचा के सभी पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक हेतु तहसील कार्यालय बगीचा में बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें दाता राम पैंकरा प.ह.न. 21 बिमड़ा ,28 कुरडेग, आशीष खेस्स प.ह.न. 24 कुटमा, सोनम टोप्पो प.ह.न. 29 जुजगु/40 टटकेला, अजय पैंकरा प.ह.न. 39 कलिया,40 बच्छरांव बिना सूचना के अनुपस्थित रहे। जिसके कारण उपरोक्त हल्का,ग्राम के कलेक्टर टी.एल., सी.एम. टी.एल., कलेक्टर जनदर्शन, पीड़ित क्षतिपूर्ति, जमानत सत्यापन, ई-कोर्ट पटवारी प्रतिवेदन, स्वामित्व योजना प्रगति, सीमांकन आदि के…
जशपुर। जिले में पैरावट में आग लगने से एक 7 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बच्चों ने खेलते- खेलते ही माचिस लेकर पैरा में आग लगाई थी। मिली जानकारी के मुताबिक, मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र के घटमुंडा नवाटोली गांव की है। जहां दो नाबालिग बच्चे स्कूल से लौटने के दौरान लगभग 2 बजे खलिहान में रखे पैरावट में खेल रहे थे। खेलते- खेलते एक बच्चे ने माचिस लेकर पैरा को आग लगा दी। देखते ही देखते आग भीषण रूप ले चुकी थी और आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि, बच्चा बाहर न आ सका और मौके पर ही…
गरियाबंद। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार प्रति मंगलवार को ली जाने वाली समय-सीमा की बैठक और जनदर्शन के आयोजन को संशोधित करते हुए अब सोमवार को आयोजित की गई है। कलेक्टर जनदर्शन में जिले के दूर-दराज से आने वाले आमजन अब अपनी मांग, समस्या एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन अब सोमवार को निर्धारित समय में जनदर्शन में प्रस्तुत कर सकते हैं।
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि ग्रामीण भारत और कृषि विकास के बिना विकसित राष्ट्र का स्वप्न पूरा करना संभव नहीं है। श्री धनखड़ ने उप राष्ट्रपति भवन में चौधरी चरण सिंह पुरस्कार 2024 समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि ग्रामीण विकास की रीढ़ है। जब तक कृषि का विकास नहीं होगा, ग्रामीण परिदृश्य नहीं बदल सकता और जब तक ग्रामीण परिदृश्य नहीं बदलेगा, हम विकसित राष्ट्र बनने की आकांक्षा नहीं रख सकते। देश की आर्थिक प्रगति पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस समय भारत पहले से कहीं ज़्यादा…
