जगदलपुर । आगामी राखी पर्व से ठीक पहले बस्तर जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बच्चों की बरामदगी ने कई परिवारों के चेहरों पर खुशी लौटा दी है। इस अभियान के तहत पिछले एक माह में लापता हुए बच्चों में से अधिकांश को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है, जिससे त्यौहार का उत्साह और भी बढ़ गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से खोए हुए बच्चों से परिजनों को फिर से मिलने का अवसर मिला। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पिछले एक महीने में बस्तर जिले से कुल 2 बालक और 9 बालिकाएं गुमशुदा हुई थीं। ऑपरेशन…
Author: chhattisgarhrajya.in
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भिलाई स्टील प्लांट के नवनियुक्त निदेशक श्री चित्त रंजन महापात्र ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्री महापात्र ने मुख्यमंत्री श्री साय को पुष्पगुच्छ, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने श्री महापात्र को उनकी नवीन पदस्थापना पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भिलाई स्टील प्लांट द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) मद का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास में प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भिलाई स्टील प्लांट प्रदेश के…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक पॉश अपार्टमेंट में मर्चेंट नेवी अफसर अनुराग सिंह की पत्नी मधु सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में कई खुलासे हुए हैं. मधु का शव उनके फ्लैट में फंदे से लटका मिला है. परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या करार देते हुए अनुराग पर दहेज उत्पीड़न, हत्या और सबूत मिटाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. साइको की तरह बर्ताव करता था अनुराग: मधु की बहन का आरोप मधु की बड़ी बहन प्रिया ने बताया कि अनुराग…
बिलासपुर । कोटा थाना अंतर्गत बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम पहाड़बछाली में एक 20 वर्षीय युवक ने मामूली विवाद में 65 वर्षीय बुजुर्ग की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान छेदीलाल यादव (65) के रूप में हुई है, जो पेशे से किसान था। बारिश के चलते उनके मकान की छत टपकने लगी थी, जिसकी मरम्मत के दौरान वह पड़ोसी बृहस्पति बाई के घर में अस्थायी रूप से रह रहे थे। घटना 4 अगस्त की…
रायपुर । राजधानी के शंकर नगर क्षेत्र में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर बड़ी मात्रा में नकली पनीर, कच्चा माल और पैकिंग सामग्री जब्त की है। यह फैक्ट्री नाले के ऊपर अस्वच्छ माहौल में चलाई जा रही थी।जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री में सस्ते और घटिया क्वालिटी के पाम ऑयल, फैट के डल्ले और दूध पाउडर से नकली पनीर तैयार किया जा रहा था। फैक्ट्री संचालक रामानंद बाघ ने “एनालॉग उत्पाद” का लाइसेंस ले रखा था, लेकिन इसका दुरुपयोग कर वह नियमों को…
राष्ट्रीय सेवा योजना के बेनर तले व्यास पुजा का आयोजन 05 अगस्त को हुआ । इस कार्यक्रम मे 50 से अधिक शिक्षको का तिलक लगाकर श्रीफल भेंट कर सम्मानित किए गये। मुख्य अतिथि डा टोप लाल वर्मा, प्रान्त संघ चालक तथा विशिष्ट अतिथि डा नीता वाजपेई राज्य एन एस एस अधिकारी छ ग शासन व डा संजय शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, इ गां कृ विश्वविद्यालय रायपुर थे। कार्यक्रम मे डा विवेक त्रिपाठी, संचालक अनुसंधान, निदेशक विस्तार सेवाए डा एस एस टुटेजा, निदेशक प्रक्षेत्र डा आर लाकपाले, डा आरती गुहे, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय रायपुर, डा विनय पाण्डेय अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी रायपुर…
रायपुर । प्रदेश भर के तहसीलदार, नायब तहसीलदारों ने अपनी बेमुद्दत हड़ताल खत्म कर दी है। वे 28 जुलाई से चरणबद्ध हड़ताल पर चल रहे थे। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा से मिले आश्वासन से हड़ताल खत्म कर दिया। बता दें कि तहसीलदार व नायब तहसीलदारों की हड़ताल का सोमवार को 8वां दिन था। इसका असर सभी तहसील कार्यालय में दिखाई दिया। यहां राजस्व संबंधित काम नहीं हुए। तहसील कार्यालय में लोग अपने काम के लिए भटक रहे थे। वहीं अधिवक्ता, अर्जीनवीस, दस्तावेज लेखक व स्टांप वेंडरों समेत कर्मचारी भी कार्यालय मे खाली बैठे हुए थे। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों…
नई दिल्ली । राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल बुधवार को मॉस्को में वरिष्ठ रूसी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और भारत-रूस रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग पर चर्चा करेंगे। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वह रूस से नई दिल्ली द्वारा तेल खरीद के कारण भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत टैरिफ में और वृद्धि की घोषणा करेंगे। ट्रंप ने नई दिल्ली पर सस्ता रूसी तेल खरीदकर और उसे ‘बड़े मुनाफे’ पर बेचकर रूस को आर्थिक तौर पर मदद देने का आरोप लगाया है। अजीत डोभाल मॉस्को यात्रा के दौरान…
मुंबई । प्राइम वीडियो ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर अपनी नई सुपरनैचुरल हॉरर सीरीज़ ‘अंधेरा’ की ग्लोबल प्रीमियर डेट अनाउंस कर दी है। यह सीरीज़ 14 अगस्त से सिर्फ़ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इसमें प्रिय बापट, करणवीर मल्होत्रा, प्राजक्ता कोली और सुरवीन चावला मुख्य भूमिकाओं में हैं। साथ ही वत्सल सेठ, पर्वीन डबास और प्रणय पचौरी भी अहम किरदार निभाते नज़र आएंगे। ‘अंधेरा’ को रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, कासिम जगमगिया, मोहित शाह और करण अंशुमन ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है, जबकि विशाल रामचंदानी एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं। इस आठ-एपिसोड की रोमांचक ड्रामा सीरीज़ को गौरव देसाई,…
कोरबा जिला उपभोक्ता आयोग कोरबा में ऑनलाईन के माध्यम से अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया ने 04 अगस्त को ई-हियरिंग का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार श्रीनिवास तिवारी व सदस्य राज्य उपभोक्ता आयोग प्रमोद वर्मा, श्रीमती मोना चौहान ज्वांन्टर रजिस्ट्रार छ0ग0 राज्य उपभोक्ता आयोग रायपुर, श्रीमती मधुलिका यादव, लेखा अधिकारी छ0ग0 राज्य उपभोक्ता आयोग रायपुर, माननीय डाकेश्वर शर्मा अध्यक्ष एवं सदस्य श्रीमती निरूपमा प्रधान एवं अनिल अग्निहो़त्री जिला उपभोक्ता आयोग रायपुर, जिला उपभोक्ता आयोग जगदलपुर के अध्यक्ष सुजाता जायसवाल एवं सदस्य आलोक पांडेय वर्चुअली उपस्थित थे। अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग द्वारा ई-हियरिंग का वर्चुअल शुभारंभ के अवसर पर अपने संक्षिप्त उदबोद्धन में कहा कि वर्चुअल सुनवाई के माध्यम से प्रकरणो के शीघ्र निराकरण के संबंध में अवगत कराया गया। इस डिजिटल पहल के तहत पक्षकार और वकील घर बैठे ही मोबाईल, कम्प्यूटर के माध्यम से आयोग की सुनवाई शामिल हो संकेगे। खास कर ग्रामीण व दूर दराज के क्षेत्रो में रहने वाले लोगो के लिये बेहद ही लाभदायक होगी। इससे समय, श्रम व संसाधनो तीनो की बचत होगी। न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया ने आगे बताया कि ई- फायलिंग पहले से ही प्रदेश के सभी जिला आयोगो मे उपलब्ध थी अब ई -हियरिंग जुड़ने से छत्तीसगढ़ देश का पहला ऐसा राज्य बन जायेगा जहां सभी जिला उपभोक्ता आयोगो में डिजिटल सुनवाई की सुविधा आरंभ हो जायेगी। न्यायमूर्ति चौरड़िया ने कहा कि उक्त कार्य हेतु राज्य शासन का भरपूर सहयोग मिल रहा है तथा उन्होने मिडिया एवं अधिवक्ताओ से अपील की वे ई- हियरिंग की जानकारी व्यापक रूप से प्रचार प्रसार कर लोगो जागरूकता लाये एवं जिला आयोगो को सहयोग प्रदान करे। इस दौरान जिला आयोग कोरबा के अध्यक्ष श्रीमती रंजना दत्ता द्वारा कार्यक्रम के संचालन के दौरान वर्चुअल सुनवाई की महत्ता के संबंध मे जानकारी देते हुए बताया कि छ0ग0 राज्य आयोग के निर्देशानुसार कोरबा जिले में नम्वबर 2023 से ई-फायलिंग से प्रकरणो की प्रस्तुती हो रही है अब ई-हियरिंग से सुनवाई किये जाने जो अभूतपूर्ण निर्णय लिया गया है वह भविश्य में एक युगातंकारी कदम सिद्ध होगा। इस डिजिटीलाईजेशन कुशल पारदर्शी अधिक समावेशी न्यायप्रणाली के द्वार खोल रहा है जो भौगोलिक बाधाओ के दूर करेगा। कोरबा जिला एक औद्योगिक क्षेत्र जहां इस वर्चुअल हियरिंग का लाभ उपभोक्ताओ को निश्चित ही प्राप्त होगा। कार्यक्रम मे प्रकरण मयंक सक्सेना बनाम आदित्य बिरला इंश्योरेंस कंपनी की सुनवाई राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया, राज्य उपभोक्ता आयोग के सदस्य प्रमोद वर्मा, रजिस्ट्रार श्रीनिवास तिवारी की वर्चुअल उपस्थिति में जिला उपभोक्ता आयोग कोरबा की अध्यक्ष श्रीमती रंजना दत्ता, सदस्यगण सुश्री ममता दास एवं पंकज कुमार देवड़ा द्वारा की गई जिसमें परिवादी मयंक सक्सेना सहित उनके अधिवक्ता सुयश बाग एवं विरोधी पक्षकार आदित्य बिरला कंपनी की ओर से अधिवक्ता सौरभ अग्रवाल ने अपना तर्क प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्तागण अशोक तिवारी, बी.के.शुक्ला, अधिवक्ता संघ के सचिव नूतन सिंह ठाकुर, पी.एन.एस. यादव, संजय जायसवाल ने ई- हियरिंग की आवश्यकता महत्ता एवं भविष्य की चुनौतियो के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर जिला आयोग के मध्यस्थ सदस्य श्रीराम श्रीवास एवं महेन्द्र राजवाड़े उपस्थित थे। अंत में आभार प्रदर्शन जिला उपभोक्ता आयोग के डाटा एंन्ट्री ऑपरेटर मनीराम श्रीवास के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्तागण श्याम सुदंर अग्रवाल, श्रीमती संगीता चौहान, आयोग के कर्मचारीगण नाजीर रामनारायण पटेल, आदेशिका वाहक संजय कुमार शर्मा, वाहन चालक राजेश्वर राव इंग्ले भृत्य नूतन राजपूत, भृत्य श्रीमती दुर्गा चौबे, डी.एम.ए. श्रीमती आरती श्रीवास एवं आनंद सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण,पक्षकारगण मिडिया कर्मी उपस्थित थे।
