जगदलपुर । मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चित्रकोट जलप्रपात के अद्भुत सौंदर्य का आनंद लिया। उन्होंने X पोस्ट में कहा, आज बस्तर प्रवास के दौरान प्रकृति की अनुपम धरोहर चित्रकोट जलप्रपात के अद्भुत सौंदर्य का आनंद लिया।यह दृश्य न केवल आंखों को आनंदित करता है, बल्कि बस्तर की सांस्कृतिक समृद्धि और पर्यटन की अपार संभावनाओं को भी दर्शाता है। इस दौरान साथ में महापौर संजय पाण्डे, CGMSC के चेयरमैन दीपक म्हस्के , विभाग के अध्यक्ष अमित कटारिया सहित पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता साथी एवं स्टाफ के साथियों के साथ यादगार पल को कैमरे में कैद किया।
Author: chhattisgarhrajya.in
कोरबा । जिला जेल कोरबा से 25 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल फांदकर फरार हुए पॉक्सो एक्ट में निरुद्ध चार बंदियों में से दो को रायगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद से पुलिस की दो टीमें लगातार तीन दिनों तक सर्च ऑपरेशन में जुटी रहीं। इस मामले में तीन जेल प्रहरी और एक सहायक जेल अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।घटना शनिवार दोपहर करीब तीन बजे की है। बैरक नंबर 10 और 11 में बंद चार आरोपी चंद्रशेखर राठिया, सरना सिंकू, राजा कंवर और दशरथ सिदार को जेल परिसर स्थित गौशाला में बीमार गाय को दवा लगाने…
देहरादून: उत्तरकाशी के धराली गांव में 5 अगस्त 2025 को हुई भीषण प्राकृतिक आपदा ने पहाड़ों की ताजगी में एक भयानक कोहरा बिखेर दिया. अचानक हुए बादल फटने की घटना ने खीर गंगा नदी को उफनाया और एक विशाल फ्लैश फ्लड के रूप में गांव पर टूट पड़ा. कुछ ही क्षणों में पानी, मलबा, कीचड़ और चट्टानों की बाढ़ में 20‑25 होटल और होम‑स्टे बह गए. कई घर, दुकानें और सड़कें मिनटों में खत्म हो गईं. घटना की तीव्रता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बचने की आशा में भागते दो लोगों की वीडियो रिकॉर्डिंग वायरल…
नई दिल्ली । यूपी, बिहार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में पिछले 24 घंटे के दौरान तेज हवाओं के साथ भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिनों के दौरान बारिश जारी रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर आज अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है।मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार,6-11 अगस्त के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और पश्चिमी उत्तर…
भिलाई । बीती रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग बुरी तरह घायल हो गए. इनमें से एक युवक की बाइक की टक्कर से तो दूसरे की कार से हुई टक्कर में मौत हो गई, पहली सड़क दुर्घटना सोमवार रात स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के इंदु आईटी स्कूल के पास कुरुद रोड पर हुई. सीसीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के सेकंड ईयर के छात्र सहान अली और उत्तम पांडेय स्कूटी से कुरुद से अवंतीबाई चौक की ओर आ रहे थे.रात करीब 9.30 बजे चौक की ओर से बाइक सवार कुरुद निवासी रोहित बघेल…
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर में भर्ती मरीजों के लिए आयुष्मान कार्ड वरदान साबित हुआ है। विगत लगभग दो साल में 598 भर्ती मरीजों की मेजर सर्जरी एवं 3227 माइनर सर्जरी किया जा चुका है। लगभग 4 हजार मरीजों का सफल इलाज कर सिम्स का दंत चिकित्सा विभाग इस मामले में छत्तीसगढ़ के समस्त चिकित्सा महाविद्यालयों के दन्त चिकित्सा विभागों में अव्वल स्थान पर है। सबसे महंगा कहे जाने वाला टीएमजे प्रत्यारोपण जिसमे जबड़े के जॉइंट का प्रत्यारोपण किया जाता है, जिसे निजी अस्पतालों में करवाने पर लाखो रूपए का खर्चा होता है। सिम्स में दन्त चिकित्सा विभाग के…
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना तथा न्योता भोज के तहत जिला प्रसाशन की अभिनव पहल “प्रोजेक्ट आओ बांटे खुशियां” की शुरुआत की जिसके तहत जिला रायपुर में विभिन विभाग में कार्यरत शासकीय अधिकरियों एवं कर्मचारियों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा रही है एवं जन्मदिन आंगनबाड़ी या स्कूल में मनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत कल 22 लोगों का जन्मदिन था जिसमें से 6 लोगो को फ़ोन कर जन्मदिन की शुभकामनएं दी एवं उनसे अपना जन्मदिन नजदीकी आंगनबाड़ी या स्कूल में…
मेष आज का दिन आपके लिए तनाव और परेशानियों से भरा रहने वाला है। आपको संतान की नौकरी को लेकर थोड़ा टेंशन में रहेंगी। आपको अपनी कुछ शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे, लेकिन आप आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। धन को लेकर यदि आपका कोई काम रुका हुआ था, तो वह आसानी से पूरा हो जाएगा। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। वृषभ आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भिलाई में शिव महापुराण कथा के समापन समारोह में हुए सम्मिलित मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के तीर्थ स्थलों का चरणबद्ध तरीके से विकास कर रही है। इसी कड़ी में कवर्धा स्थित भोरमदेव मंदिर परिसर के समग्र विकास के लिए 146 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके साथ ही राज्य के 5 प्रमुख शक्तिपीठों के उन्नयन हेतु शक्ति कॉरिडोर योजना प्रारंभ की गई है। मुख्यमंत्री श्री साय आज भिलाई में आयोजित शिव महापुराण कथा के समापन समारोह में श्रीमती कौशल्या देवी साय के साथ सपरिवार सम्मिलित हुए।…
मुख्यमंत्री श्री साय ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के कार्यों की समीक्षा की मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हिंसक वन्यप्राणियों द्वारा जनहानि, पशुहानि एवं फसल क्षति के प्रकरणों में त्वरित, नियमानुसार एवं संवेदनशीलता से क्षतिपूर्ति सहायता प्रदान की जाए। वनांचल में निवासरत लोगों को कई बार वन्यप्राणियों के हमलों से अपनों को खोने की पीड़ा सहनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में प्रभावितों के दुख-दर्द का मानवीय दृष्टिकोण से शीघ्र निराकरण किया जाना आवश्यक है। मुख्यमंत्री श्री साय आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की…
