प्रतापगढ़ । राजस्थान के प्रतापगढ़ और नजदीकी मंदसौर (मध्यप्रदेश) जिले में गुरुवार सुबह 10:07 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 मापी गई, जबकि भूकंप का केंद्र प्रतापगढ़ में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। हल्की तीव्रता के बावजूद झटकों से लोगों में दहशत फैल गई और वे घरों, दुकानों और दफ्तरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों की ओर दौड़ पड़े।स्कूलों में अफरा-तफरीप्रतापगढ़ के उंडा खोरा क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल में जैसे ही कंपन महसूस हुआ, शिक्षक तुरंत सतर्क हो गए और छात्रों को सुरक्षित मैदान की ओर ले गए। इसी…
Author: chhattisgarhrajya.in
धराली में बादल फटने से हुई जनहानि पर साईं नगर जोरा में हुई शोक सभाश्री साईं दर्शन आवासीय समिति साईं नगर जोरा के तत्वाधान में एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें गंगोत्री से 18 किलोमीटर पहले धराली उत्तराखंड में बादल फटने से और फिर पहाड़ टूटने से जलप्रलय के कारण महाभयंकर मलबे में देखते ही देखते कई लोगों की असमय मृत्यु हो जाने की दुखद घड़ी में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोकसभा में शोकाकुल परिवारों के प्रति यही संवेदना व्यक्त की गई कि भगवान उनके परिजनों को इस दारुण दुख को सहन करने की असीम शक्ति प्रदान करें।…
सनातन परंपरा में श्रावण मास की पूर्णिमा का बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन देवों के देव महादेव और जगत के पालनहार भगवान श्री विष्णु के साथ आप चंद्र देवता की पूजा, जप और व्रत करके उनका आशीर्वाद पा सकते हैं. रक्षांबधन, श्रावणी समेत कई पर्वों को लिए हुए यह पावन पूर्णिमा इस साल 09 अगस्त 2025 को पड़ने जा रही है. हिंदू मान्यता के अनुसार इस दिन स्नान, दान एवं जप-तप आदि से जुड़े वो कौन से उपाय हैं, जिसे करके आप हरिहर यानि भगवान विष्णु और शिव दोनेां की कृपा पा सकते हैं, आइए…
सुबह उठकर दिन की शुरुआत अगर एक हेल्दी ड्रिंक के साथ की जाए, तो शरीर दिनभर तरोताजा रहता है. अजवाइन किचन में पाया जाने वाला एक ऐसा मसाला है जो आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर है. इसमें कैल्शियम, थायमिन, राइबोफ्लेविन, फॉस्फोरस और आयरन अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से दूर रखने में सहायक हैं. ऐसे में अगर आप सुबह खाली पेट अजवाइन के पानी को अपने डेली रूटीन में शामिल करते हैं, तो शरीर को कई फायदे पहुंचा सकते हैं. आइए जानते हैं खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से क्या होता…
जगदलपुर । महारानी अस्पताल जगदलपुर के शिशु एवं मातृ स्वास्थ्य संस्थान की समुचित देखभाल एवं एसएनसीयू में एक महीने तक दी गई लाईफ सपोर्ट के फलस्वरूप आज दशमी कवासी के चार जुड़वा बच्चे स्वस्थ एवं तंदुरुस्त हैं और मां दशमी कवासी के साथ परिजन महारानी अस्पताल के चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टॉफ की मानवीय संवेदनाओं के साथ दिए गए सेवाओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हैं। मंगलवार को महारानी अस्पताल के निरीक्षण में पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी इन चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टॉफ की संवेदनशील सेवाओं को सराहना करते हुए उन्हें बस्तर अंचल की जनता को…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा – नक्सलवाद अब अंतिम साँसें गिन रहा है, 31 मार्च 2026 तक पूर्ण समाप्ति के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार रायपुर, 06 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। बीजापुर जिले में ₹24 लाख के इनामी समेत कुल 9 माओवादियों ने आज आत्मसमर्पण किया है, वहीं एक अन्य घटनाक्रम में एक माओवादी मुठभेड़ के दौरान न्यूट्रलाइज़ किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह बदलते बस्तर की तस्वीर है जहाँ बंदूकें झुक रही हैं और विकास की आवाज़ बुलंद…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को देशवासियों को नई सौगात देंगे. पीएम तीन नई वंदे भारत राष्ट्र को समर्पित करेंगे. ये ट्रेनें अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा, बेलगावी से बेंगलुरु और नागपुर के अजनी से पुणे के बीच चलेंगी. वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने से इस रूट पर यात्रियों को सुगम और सुविधाजनक यात्रा का लाभ होगा. अब तक देश में कुल 144 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं. तीन जोड़ी नई वंदे भारत ट्रेन चलने से अब देश भर में कुल वंदे भारत एक्सप्रेस की संख्या 150 हो जाएगी. पीएम मोदी वीसी के जरिए तीनों…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर बने ‘कर्तव्य भवन’ का उद्घाटन किया. उन्होंने इसे देश के विकास और जनसेवा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया. कहा कि कर्तव्य भवन विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए हमारीप्रतिबद्धता को दर्शाता है. आइए बताते हैं कि सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बन रहे कर्तव्य भवन क्या हैं, और किस तरह ये देश का नया पावर सेंटर बनने वाले हैं. सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का हिस्सा कर्तव्य भवन सेंट्रल विस्टा रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट का हिस्सा है. सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट इंडिया गेट से लेकर राष्ट्रपति…
जगदलपुर । आगामी राखी पर्व से ठीक पहले बस्तर जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बच्चों की बरामदगी ने कई परिवारों के चेहरों पर खुशी लौटा दी है। इस अभियान के तहत पिछले एक माह में लापता हुए बच्चों में से अधिकांश को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है, जिससे त्यौहार का उत्साह और भी बढ़ गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से खोए हुए बच्चों से परिजनों को फिर से मिलने का अवसर मिला। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पिछले एक महीने में बस्तर जिले से कुल 2 बालक और 9 बालिकाएं गुमशुदा हुई थीं। ऑपरेशन…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भिलाई स्टील प्लांट के नवनियुक्त निदेशक श्री चित्त रंजन महापात्र ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्री महापात्र ने मुख्यमंत्री श्री साय को पुष्पगुच्छ, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने श्री महापात्र को उनकी नवीन पदस्थापना पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भिलाई स्टील प्लांट द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) मद का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास में प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भिलाई स्टील प्लांट प्रदेश के…
