रायपुर । जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में रविवार प्रातः बच्चों ने फ़्रेंडशिप डे मनाते हुए दादागुरुदेव को फ़्रेंडशिप बेल्ट बांधा, और जीवन में सद्गुणों के विकास का संकल्प लिया। सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि जीवन में मित्रता गुरुदेव से करना श्रेष्ठ है। आज सैकड़ों बच्चों ने भी दादागुरुदेव से फ़्रेंडशिप बेल्ट बांधकर जीवन में सत्य, करुणा, दया, सदाचार गुणों के विकास की प्रार्थना की। जैसे दादागुरुदेव ने उच्च संयम जीवन जिया था, दूसरों की भलाई के अनेक कार्य किये वैसे ही सांसारिक जीवन में हमारे उत्कृष्ट…
Author: chhattisgarhrajya.in
रायपुर । सावन मास की पवित्रता और भक्ति से ओतप्रोत राजधानी में रविवार को भाजपा विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में निकाली गई विशाल कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन हुआ। इस ऐतिहासिक यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी सहभागिता की और हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने कांवड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा छत्तीसगढ़ की लोक-संस्कृति और आस्था का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि महादेव घाट स्थित हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि सामाजिक समरसता का प्रतीक भी है। जवाहर नगर…
शिक्षा राष्ट्र निर्माण का आधार है – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शिक्षा के क्षेत्र में बड़े सुधारों की झलक – 5000 नए शिक्षकों की होगी नियुक्ति, 2047 तक ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का संकल्प मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में हरिभूमि और आईएनएच मीडिया समूह द्वारा आयोजित ‘ज्ञान धारा – शिक्षा संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण की बुनियाद मानती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जब से मैंने शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाली, उसी क्षण से मेरी प्राथमिकता रही कि विभाग को गहराई से समझते हुए उसमें…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया नवीन विधानसभा भवन का निरीक्षण विधानसभा भवन निर्माण कार्य अंतिम चरण में, निर्धारित समय पर होगा विधिवत लोकार्पण रायपुर नवा रायपुर में निर्माणाधीन छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन का कार्य तीव्र गति से अपने अंतिम चरण में पहुँच रहा है। आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने विधानसभा भवन स्थल पर पहुँचकर निर्माणकार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य को निर्धारित समय-सीमा, सितम्बर 2025 तक हर हाल में पूर्ण…
भक्ति, संस्कृति और समरसता का संगम: रायपुर की भव्य कांवड़ यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सावन मास के पवित्र अवसर पर राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र में आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक कर छत्तीसगढ़ प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज मारूति मंगलम भवन, गुढ़ियारी से हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर तक हजारों की संख्या में कांवड़िए जलाभिषेक हेतु रवाना हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत बनाए रखने का कार्य करता है और…
बिलाईगढ़ । थाना क्षेत्र के धारासिव गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव के पनखत्ती तालाब में एक अज्ञात भ्रूण तैरता हुआ मिला। इस दर्दनाक और शर्मनाक घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बिलाईगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तालाब में मिला भ्रूण पूरी तरह विकसित था, उसके आंख, कान, हाथ-पैर पूरी तरह बन चुके थे, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कई महीने का इंसानी भ्रूण हो सकता है।…
पाक । पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। आधी रात के बाद पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में भूकंप आया है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 मापी गई है। भारतीय समयानुसार पाकिस्तान में भूकंप रात को 12 बजकर 40 मिनट 31 सेकंड पर आया है। यह भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। ये भूकंप खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब और इस्लामाबाद जैसे इलाकों को प्रभावित किया है।देर रात आए भूकंप के डर की वजह से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अभी तक किसी प्रकार की जनहानि या जानमाल…
दुर्ग । बीएसपी के सेवानिवृत्ति शिक्षा अधिकारी अजय आनंद के मरणोपरांत उनकी पार्थिव किया चिकित्सा अध्ययन हेतु दान की गई। निवासी अजय आनंद के 88 वर्ष में निधन की सूचना परिजनों द्वारा पवन केसवानी को दी गई इसके पश्चात चिकित्सा अध्ययन हेतु देहदान की औपचारिकता संपन्न करवाई गई। बीएसपी के अनेक विभागों में सेवारत रहे अजय आनंद ने मानवता की भलाई के लिए देहदान का संकल्प लिया था! जिसका पालन उनके परिजनों द्वारा किया गया! उनका अमृत शरीर अभिषेक मिश्रा मेमोरियल मेडिकल कॉलेज जुनवानी भिलाई में अध्ययन एवं अध्यापन हेतु दान किया गया।देहदान के पूर्व एक संक्षिप्त श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी…
गोंडा । उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव से पृथ्वीनाथ मंदिर जल चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, जिससे 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बोलेरो में सवार कुल 15 लोगों में से चार को जीवित बाहर निकाला गया है। हादसा पारासराय-अलावल देवरिया मार्ग पर रेहरा गांव के पास हुआ, जहां एक ही परिवार के लोग बोलेरो में सवार होकर मंदिर जा रहे थे। रास्ते में वाहन असंतुलित होकर सीधे नहर में जा गिरा। घटना की…
भिलाई। भिलाई नगर निगम ने भिलाई स्टील प्लांट (BSP) को एक साल का 228 करोड़ का प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने का नोटिस भेजा है। साथ ही टैक्स जमा करने के लिए 30 दिन का समय दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, नगर निगम भिलाई की ओर से 27 अप्रैल 2019 को भिलाई स्टील प्लांट (BSP) को कुर्की का नोटिस दिया गया था। इस नोटिस में भिलाई स्टील प्लांट (BSP) को संपत्ति कर की सही जानकारी देने के साथ ही शिक्षा उपकर की राशि भी कम देने के हवाले से दिया गया था। बताया जा तभी से यह मामला कोर्ट में है।…
