सर्दी-जुकाम, बंद नाक या गले में खराश जैसी समस्याएं बेहद आम होती हैं. खासकर मौसम में जरा भी बदलाव होने पर व्यक्ति इन परेशानियों से घिर जाता है. अब, इस कंडीशन में तुरंत आराम पाने के लिए ज्यादातर लोग दवाइयों की तरफ भागते हैं, लेकिन आयुर्वेद में कुछ ऐसे आसान और असरदार उपाय हैं जो बिना किसी साइड इफेक्ट के राहत दे सकते हैं. आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर दो ऐसे ही घरेलू उपाय बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में- क्या हैं ये तरीके? अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की गई एक…
Author: chhattisgarhrajya.in
भिलाई । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले ‘एट होम’ स्वागत समारोह में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से तालपुरी भिलाई की होनहार छात्रा अस्मी खरे को आमंत्रण मिला है उन्हें यह विशेष आमंत्रण अपनी टीम कोडिंग विजार्ड का नेतृत्व करते हुए स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2024 में जीत हासिल करने के लिए दिया गया है. यह सम्मान देश भर के उन चुनिंदा प्रतिभागियों को दिया जाता है, जिन्होंने तकनीकी क्षेत्र में असाधारण नेतृत्व और नवाचार का परिचय दिया हो. उल्लेखनीय है कि यह हैकाथॉन एनआईटी श्रीनगर में आयोजित हुआ था.वर्तमान में भिलाई…
रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के तत्वावधान में राज्य स्तरीय विज्ञान एवं गणित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन रायगढ़ जिले के पीएम शासकीय नटवर इंग्लिश स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में राज्य के सभी सात संभागों से चयनित विकासखण्डों के प्रतिनिधि छात्र-छात्राएं शामिल हुए। क्विज प्रतियोगिता में रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखण्ड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 40 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। धरमजयगढ़ विकासखण्ड ने 35 अंकों के साथ द्वितीय स्थान और लैलूंगा विकासखण्ड ने 30 अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। विजयी प्रतिभागियों को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्मृति चिन्ह एवं…
भावनगर रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रतिदिन लगभग 12 किमी नई लाइन बिछाई जा रही है, जो भारतीय रेल के इतिहास में पहली बार संभव हुआ है। श्री वैष्णव ने कहा कि मुंबई–अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना भी तीव्र गति से आगे बढ़ रही है और इसके जल्द चालू होने से इन दोनों शहरों के बीच यात्रा समय केवल दो घंटे सात मिनट रह जाएगा। उनके तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, रेल, श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ.…
मुंबई। भारतीय एनीमेशन सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए ‘महावतार नरसिम्हा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम रखा है। होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शंस की इस ग्रैंड फिल्म ने दूसरे रविवार को हिंदी वर्जन से ₹16.27 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। फिल्म की अब तक की कुल हिंदी कमाई ₹65.64 करोड़ तक पहुंच चुकी है। लगातार बढ़ती लोकप्रियता और दर्शकों की उत्साही प्रतिक्रिया के बीच यह लगभग तय माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही ₹100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। एनीमेशन फिल्म होने के बावजूद ‘महावतार नरसिम्हा’ का क्रेज बच्चों से लेकर युवाओं और…
हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एचएनएलयू), नया रायपुर ने “डिजिटल गरिमा: प्रौद्योगिकी के युग में मानवाधिकारों की सुरक्षा” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन की घोषणा की है, जो 6 सितंबर 2025 को ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा।स्कूल ऑफ लॉ एंड ह्यूमैनिटीज और स्कूल ऑफ लॉ एंड टेक्नोलॉजी के अंतर्गत सेंटर फॉर लॉ एंड ह्यूमन राइट्स और सेंटर फॉर लॉ एंड साइंसेज द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह सम्मेलन तेजी से हो रहे डिजिटल परिवर्तन से उत्पन्न मानवाधिकारों की चुनौतियों पर केंद्रित होगा।प्रौद्योगिकी उपकरणों ने जहां वैश्विक समाजों को सशक्त बनाया है, वहीं निगरानी, डेटा गोपनीयता उल्लंघन, एल्गोरिदमिक पक्षपात और गलत सूचना…
शुरू हुई अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन ने श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीकृत श्रमिकों के प्रथम दो बच्चों को राज्य सरकार द्वारा चयनित आवासीय विद्यालयों में कक्षा छठवीं से बारहवीं तक निःशुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान की जाएगी।श्रम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2025-26 में ऐसे विद्यार्थी जो कक्षा पाँचवीं में अच्छे अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची के टॉप-10 में स्थान अर्जित करेंगे, उन्हें काउंसलिंग के बाद…
लखनऊ । यूपी में मानूसन पूरी तरह से सक्रिय है। प्रदेश में नदियों से सटे हुए 17 जिलों में बारिश का कहर है। रविवार को अलग-अलग जिलों में बारिश की वजह से नौ मौतें हुईं। सोमवार की सुबह सीतापुर जिले में दीवार गिरने से दो किशोरियों की मौत हो गई। यह संख्या जोड़ लें तो 24 घंटे में प्रदेश में बारिश से 11 मौतें हो गई है। भारी बारिश को देखते हुए राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। 17 जिलों बाढ़ की चपेट में, सीएम योगी ने दिए निर्देशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद बाढ़…
स्वदेशी और हर घर तिरंगा से अभियान से जुड़ने का आव्हान वीरेन्द्र नामदेव सर्व सम्मति से पुनः प्रांताध्यक्ष निर्वाचित भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रथम अधिवेशन में सेवानिवृत आईएएस केशकाल के विधायक नीलकंठ टेकाम ने मुख्य अतिथि के आसंदी से भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के बाद उद्घाटन सत्र में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे यह जानकर खुशी हुईं कि प्रदेश में राष्ट्रीय विचार धारा को लेकर वरिष्ठ नागरिकाें और पेंशनरों के बीच यह काम करने वाला एकमात्र संगठन है। जो सेवानिवृत कर्मचारियों के समस्याओं को दूर करने के साथ उनमें…
रायपुर । राजधानी रायपुर की टिकरापारा पुलिस ने ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी है। इस दौरान 412 ग्राम हेरोइन(चिट्ठा) के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त हेरोइन की कीमत 41 लाख रुपये बताई जा रही है। एक युवक की पहचान पंजाब निवासी और दूसरा युवक राजनांदगांव का रहने वाला है। आरोपियों के नाम लवजीत सिंह उर्फ बंटी, सुवित श्रीवास्तव और अश्वन चंद्रवंशी है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से क्रेटा कार भी बरामद किया है। तीनों आरोपी कमल विहार के मकान से काला कारोबार कर रहे थे। वहीं टिकरापारा थाना पुलिस ने दर्ज आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर…
