राजनांदगांव । राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों में अब तक 2 लाख 8 हजार 907 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। यह कार्य केंद्र और राज्य सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत हो रहा है। उपभोक्ताओं को अब हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारी ‘मोर बिजली ऐप’ के माध्यम से मोबाइल पर मिल रही है। स्मार्ट मीटर से क्या फायदा? सटीक रीडिंग और बिलिंग हर आधे घंटे की खपत की जानकारी पारदर्शिता और त्वरित डेटा बिजली आपूर्ति में रुकावट या वोल्टेज कम-ज्यादा होने की जानकारी पहले ही मिल जाएगी सोलर रूफटॉप के लिए…
Author: chhattisgarhrajya.in
31 जुलाई की सुबह एक अजीबोगरीब घटना घटी. उत्तर प्रदेश के हाथरस में जलेसर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप (Petrol Pump) पर एक शख्स ने टंकी फुल की और बिना पैसे दिए ही भाग निकला. बता दें, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ाके से वायरल हो रहा है. उखाड़ दी गई पेट्रोल नोजल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को और भी ज्यादा हैरानी इस बात की हुई कि भागते समय उसने पेट्रोल पंप की नली से पेट्रोल नोजल पूरी तरह उखाड़ दिया, जिससे पंप को बहुत नुकसान पहुंचा. घबराए कर्मचारियों ने पैदल ही उसका पीछा करने की कोशिश की,…
नई दिल्ली: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबीयत और बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. सूत्रों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी. वह पिछले डेढ़ महीने से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं. उन्हें जून के आखिरी हफ्ते में किडनी संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार दिल्ली में रहकर अपने पिता की देखभाल कर रहे हैं. शिबू सोरेन को उनकी पुत्रवधू कल्पना सोरेन 19 जून को रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली लाई थीं. इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सर गंगाराम…
मुंबई: महाराष्ट्र के वसई में एक युवक पर ऑनलाइन गेम के लिए पैसे न देने पर अपनी सौतेली मां की बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगा है. आरोप के मुताबिक इस कृत्य में उसके पिता ने भी साथ दिया. अपराध छिपाने के लिए आरोपी बेटे ने पिता के साथ मिलकर शव को भी दफना दिया. वसई पश्चिम के बभोला इलाके में पेरियार अपार्टमेंट में रहने वाली 61 वर्षीय अर्शिया खुसरो की उनके सौतेले बेटे इमरान खुसरो (32) ने हत्या कर दी. 1.80 लाख रुपये के लिए मारा मां को इमरान एक ऑनलाइन गेम का आदी था और उसे इस…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं. चुनाव जीतने के बाद से ही वो भारत समेत दुनियाभर के देशों को ट्रेड धमकी दे रहे हैं. ट्रंप भारत पर लगातार इस बात का दबाव बना रहे हैं कि वो रूस के साथ अपने व्यापारिक रिश्ते खत्म करे और अमेरिका को ही प्राथमिकता दे. हालांकि भारत ने हर बार की तरह इस बार भी साफ किया है कि वो अपने स्टैंड में बदलाव नहीं करेगा. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि अमेरिका और भारत में से किसे किसकी ज्यादा जरूरत है. साथ ही ये भी जानेंगे…
भारत इंग्लैंड के बीच ओवल में जारी पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन का खेल बस कुछ देर में शुरू होने वाला है. टीम इंडिया की कोशिश रहेगी कि वह जितना अधिक से अधिक हो सके विपक्षी टीम के सामने जीत के लिए लक्ष्य रखे. वहीं मेजबान टीम इंग्लैंड की कोशिश रहेगी कि वह जितना जल्दी हो सके. टीम इंडिया को समेटकर जीत हासिल करे. दूसरे दिन की समाप्ति के बाद यशस्वी जायसवाल 49 गेंद में 51, जबकि आकाशदीप दो गेंद में चार रन बनाकर नाबाद हैं. टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 75 रन है. आउट होने वाले…
रांची: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन शनिवार सुबह अपने आवास के बाथरूम में गिर गए, जिससे उनके सिर में चोट लग गई है. राज्य के मंत्री इरफान अंसारी ने यह जानकारी दी. अंसारी ने बताया कि सोरेन को आज सुबह जमशेदपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए विमान से दिल्ली के एक अस्पताल ले जाया जा रहा है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अंसारी ने एक बयान में कहा, ‘‘रामदास सोरेन जी की तबीयत अचानक बिगड़ गई. वह बाथरूम में गिर गए थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट पहुंची और…
रायपुर। दिल्ली से लौटे सीएम विष्णु देव साय ने अपने मंत्रिमंडल विस्तार पर फिर कहा कि इंतजार करिए बहुत जल्दी होगा। विष्णु देव साय ने कहा, “हम आज ही अपने दिल्ली प्रवास से लौट रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई। इस साल हमारा छत्तीसगढ़ निर्माण का रजत जयंती वर्ष है। हम लोग इसे अमृत रजत महोत्सव के रूप में मनाएंगे जो 25 सप्ताह तक चलेगा। 15 अगस्त से लेकर 21 मार्च 2026 तक यह आयोजन किया जाएगा।इसके लिए हमने प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ की ओर से आमंत्रित किया है और उन्होंने अपनी सहमति दी है। केंद्रीय गृह मंत्री…
प्रारंभिक जांच में ही पकड़ी गई खराबी, तुरंत बैच पर लगाई रोक गुणवत्ताहीन कैल्शियम की गोलियों का वितरण किसी भी मरीज या अस्पताल को नहीं किया गया है। कैल्शियम विटामिन डी 3 टैबलेट्स की खराबी वेयरहाऊस के कर्मियों ने प्रारंभिक जांच में ही पकड़ ली थी। कर्मियों ने इन टैबलेट्स के स्ट्रिप्स से बाहर निकालने पर ही टूटने की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों, सीजीएमएससी के क्वालिटी कंट्रोल विभाग और मुख्यालय को दी थी। इसी सूचना पर इन टैबलेट्स के बैच को तत्काल ब्लॉक कर दिया गया था और सप्लाईकर्ता संस्था के प्रतिनिधि को स्पष्टीकरण के लिए बुलाया गया था। स्ट्रिप्स से…
ग्रामीणों में जल सुरक्षा के प्रति जागरूकता की मिसाल बना बामनपुर, गुंजेपरती और नंबी गांव धुर नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में अब विकास के साथ सामाजिक-स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में भी जागरूकता बढ़ रही है। प्रशासन इसके लिए तरह-तरह से प्रयास कर लोगों को समझाईश दे रहा है। बीजापुर जिले के भोपालपटनम एवं उसूर विकासखंडों के अंतर्गत आने वाले ग्राम बामनपुर, गुंजेपरती और नंबी में जल जीवन मिशन के तहत जल सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर ऐसे ही एक अनोखी और प्रेरणादायक जनजागरूकता पहल की गई। इन गांवों में “हर घर नल से जल” योजना के अंतर्गत पेयजल सुविधा तो…
