रायपुरः 2025 को एम्स, रायपुर के तत्त्वावधान में राजभाषा प्रकोष्ठ द्वारा भारतीय समाज के महागाथा के लेखक एवं ‘उपन्यास सम्राट’ मुंशी प्रेमचंद जी की 145 वीं जयंती मनाई गई।इस अवसर पर प्रो.(डॉ.) एली महापात्र, अधिष्ठाता(शैक्षिक) मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथि डॉ. मृत्युंजय राठौड़, प्राध्यापक, शरीर रचना विज्ञान विभाग, डॉ. राकेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त प्राध्यापक, पैथोलॉजी एवं लैब मेडिसिन विभाग द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया तथा दीप प्रज्वलन कर इस कार्यक्रम की शुभ शुरुआत की गई।कार्यक्रम में प्रेमचंद जी का जीवन परिचय एवं उनके प्रमुख कहानियों एवं उपन्यासों के बारे में संस्थान के छात्र-छात्राओं, संकाय…
Author: chhattisgarhrajya.in
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने ₹100 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी का खुलासा करते हुए एक बड़े अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस गिरोह के चार मास्टरमाइंड्स को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है. ये आरोपी फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म बनाकर देशभर में लोगों से करोड़ों की ठगी कर रहे थे. पुलिस को यह केस एक व्यापारी की शिकायत के बाद मिला, जिसे fxprovip.com नाम की फर्जी वेबसाइट के जरिए ₹48.35 लाख का चूना लगाया गया था.शिकायतकर्ता को पहले फेसबुक मैसेंजर के जरिए एक महिला ने संपर्क किया, फिर बात व्हाट्सएप…
लंदन के केनिंग्टन ओवल में हो रहे एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी सीरीज के पांचवें मुकाबले के पहले दिन शुभमन गिल के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा है. गिल 21 रन बनाकर रन आउट हुए. इससे पहले बारिश के चलते दूसरे सेशन की शुरुआत में देरी हुई. बारिश के कारण लंच का ऐलान जल्दी कर दिया गया था. लंच पर भारत ने 23 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाए थे. बता दें, भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने जायसवाल और राहुल के विकेट सिर्फ 38 के स्कोर पर गंवा दिए. जायसवाल के रूप में भारत को…
रायपुर – प्रदेश के 65 लाख बिजली उपभोक्ताओं को इस महीने के बिल में राहत मिलेगी। उनके बिजली बिल में लगने वाला ईंधन एवं विद्युत क्रय समायोजन अधिभार (एफपीपीएएस) इसबार कम हो गया है, लगातार दूसरे महीने इसकी दर में कमी आई है। जून महीने के बिल में उपभोक्ताओं ने जितना बिल भरा होगा, उसमें ऊर्जा प्रभार का 1.44 प्रतिशत की छूट उन्हें मिलेगी। यानी वे उस अनुपात में कम बिल अदा करेंगे। केंद्रीय विद्युत मंत्रालय भारत सरकार की अधिसूचना के अनुसार बिजली बिल में वेरियेबल कॉस्ट एडजेस्टमेंट (वीसीए) शुल्क के स्थान पर अब ईंधन एवं विद्युत क्रय समायोजन अधिभार…
धमतरी। जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। सहायक संचालक समाज कल्याण डॉ मनीषा पाण्डे ने बताया कि शनिवार 2 अगस्त को प्रातः 7.00 बजे जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन रुद्री चौक से गंगरेल तक साइकिल रैली निकाली जाएगी। इस जनजागरूकता रैली में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जिला स्तर के समस्त अधिकारियों, स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, पार्षदों और आम नागरिकों से सहभागिता की अपील की है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता…
धमतरी । कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज यहां शासकीय श्रवण बाधितार्थ शासकीय बालिका विद्यालय में कृषि विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों को लाभान्वित करना, उनकी आय में वृद्धि करना और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने निर्देशित किया कि धान के साथ-साथ दलहन, तिलहन, मिलेट एवं अन्य व्यावसायिक फसलों को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी फसलों को प्रोत्साहित किया जाए जिनकी बाज़ार में मांग है, जिससे किसानों को सीधा आर्थिक लाभ हो। उन्होंने यह भी बताया कि मिलेट फसल जहां एक ओर…
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से हुई मुलाकात छत्तीसगढ़ में सात हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं को जल्द मिलेगी वित्तीय स्वीकृति छत्तीसगढ़ की अधोसंरचना को रफ्तार देने के लिए आज एक अहम क़दम उठाया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाक़ात की, जिसमें राज्य की कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को मंज़ूरी मिली। बैठक में केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ में वर्तमान में 7000 करोड़ से ऊपर के नियोजित कार्यों की वित्तीय स्वीकृति को शीघ्र करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही केंद्रीय सड़क निधि (CRF) के तहत 600…
रायपुर । मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण, सड़क परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की अधोसंरचना योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने गडकरी को राज्य में चल रही प्रमुख सड़क परियोजनाओं की अद्यतन जानकारी दी और बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार निर्माण कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य के दूरस्थ और वनवासी क्षेत्रों को मुख्य सड़कों से जोड़ने के प्रयास तेज़ी से किए जा…
माल एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2025 पारित छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पारित माल एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2025, राज्य में व्यापार एवं वाणिज्य को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस संशोधन विधेयक का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को कानूनी राहत, कारोबारी प्रक्रियाओं को सरल बनाना, कर मामलों का शीघ्र निराकरण और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना है। विधेयक में इनपुट टैक्स क्रेडिट के प्रावधानों को और स्पष्ट किया गया है ताकि कारोबार, कर भुगतान और क्रेडिट के उपयोग में पारदर्शिता आ सके। विशेष श्रेणी के लेन-देन (जैसे सेज, निर्यात, वेयरहाउस परिसंचरण) को…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत बना छत्तीसगढ़ का पहला विशेष आवास छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू की गई नक्सलवादी आत्मसमर्पण, पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति 2025 के सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर दिखाई देने लगे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर केंद्र सरकार से प्राप्त 15,000 प्रधानमंत्री आवासों की विशेष स्वीकृति के अंतर्गत सुकमा जिले के ग्राम ओईरास, ग्राम पंचायत गादीरास की एक नक्सल पीड़ित परिवार की मुखिया श्रीमती सोडी हुंगी पत्नी स्वर्गीय श्री मासा सोडी को पक्का मकान मिल गया है। यह राज्य में नक्सल पीड़ित परिवारों एवं आत्मसमर्पण करने…
