Author: chhattisgarhrajya.in

ईडी (प्रोजेक्ट) श्रीमती ज्योति नंनौरे सहित 5 कर्मियों की विदाई रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज डंगनिया मुख्यालय में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह के अवसर पर ऊर्जा सचिव एवं अध्यक्ष (डिस्ट्रीब्यूशन एवं जनरेशन) डॉ. रोहित यादव द्वारा ईडी (प्रोजेक्ट) श्रीमती ज्योति नंनौरे को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर एम.डी. (जनरेशन) श्री एस.के.कटियार, एम.डी.(ट्रांसमिशन) श्री राजेश कुमार शुक्ला एवं एम.डी. (डिस्ट्रीब्यूशन) श्री भीम सिंह कंवर सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. यादव ने कहा कि श्रीमती नंनौरे ने पॉवर कंपनी में चार दशकों तक डिस्ट्रीब्यूशन एवं ट्रांसमिशन कंपनी के विद्युत विकास में बहुमूल्य योगदान दिया हैं। उनके योगदान…

Read More

जगदलपुर । राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत कलेक्टर हरिस एस के निर्देशानुसार और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक एवं सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद के मार्गदर्शन में बस्तर जिले को मोतियाबिंद मुक्त करवाने की दिशा में महारानी अस्पताल जगदलपुर के नेत्र चिकित्सालय अम्बक में लगातार मोतियाबिंद ऑपरेशन किए जा रहे हैं।  इसी क्रम में गुरुवार को सुकमा एवं बस्तर जिले के मोतियाबिंद पीड़ित दो बच्चों का सफल ऑपरेशन किया गया। जिसमें ग्राम कुमाकोलेंग सुकमा निवासी पूरन नाग पिता स्वर्गीय जानकू नाग उम्र 10 वर्ष के दोनों आंख में मोतियाबिंद था जिसके बाईं आंख का ऑपरेशन हुआ। इसी…

Read More

नई दिल्ली: दिल्ली में बुधवार रात हुई रोडरेज की एक घटना में विकास नाम के युवक की निर्मम हत्या (Delhi Boy Murder) कर दी गई. यह घटना पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके की है. नोएडा की एक इंश्योंरेंस कंपनी में जॉब करने वाले विकास का बुधवार को जन्मदिन था. वह अपने दोस्त सुमत के साथ सेलिब्रेशन के लिए गाजीपुर के पेपर मार्केट पहुंचा था. इसी दौरान कुछ कार सवारों में मामूली बात पर विकास और उसके दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया. इस घटना में विकास की मौत हो गई. वहीं उसका दोस्त सुमित बुरी तरह से घायल है.…

Read More

झांसी । उत्तर प्रदेश के झांसी से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है जिसने लोन वसूली के तौर-तरीकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक प्राइवेट माइक्रो फाइनेंस कंपनी ने किश्त नहीं चुकाने पर एक युवक की पत्नी को कथित तौर पर पांच घंटे तक बंधक बनाकर रखा। जब पति ने पत्नी को छुड़ाने की गुहार लगाई, तो बैंक कर्मचारियों ने कहा – “किश्त दो, पत्नी ले जाओ।”क्या है पूरा मामलाघटना झांसी के ग्राम बम्हरौली स्थित एक माइक्रो फाइनेंस बैंक की है। पीड़िता पूजा वर्मा और उसका पति रविंद्र वर्मा झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र के बाबई…

Read More

सारंगढ़ बिलाईगढ़  ।  किसान अपना पंजीयन एग्रीस्टेक पोर्टल में स्वयं कर सकता है। पंजीयन करने के लिए स्मार्ट फोन या कम्प्यूटर सेट, आधार नंबर लिंक मोबाईल, आधार कार्ड, भूमि का खसरा बी-1 की आवश्यकता होगी। कम्प्यूटर से पंजीयन करने के लिए वेबसाईट सीजी एफ आर डॉट एग्रिस्टेक डॉट जीओवी डॉट इन पर जाना होगा। मोबाईल से पंजीयन करने के लिए गूगल प्ले स्टोर से फॉर्मर रजिस्ट्री सीजी एप डाऊनलोड करना होगा। साईट या एप पर जाकर पेज में नीचे क्रिएट न्यू यूजर अकाउंट पर जाये, अपना आधार नंबर बाक्स में भरें, आधार ओटीपी से आधार नंबर वेरीफाई करें, आपकी डिटेल…

Read More

भूमि अधिग्रहण संबंधी विवादों की संख्या में आएगी कमी किसानों को मिल सकेगा न्यायसंगत मुआवजा मुख्यमंत्री ने कहा अधिग्रहण से प्रभावित हितग्राहियों के हित में ऐतिहासिक कदम भूमि मूल्य निर्धारण को पारदर्शी, सरल और विवाद मुक्त बनाने की सार्थक पहल मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रीपरिषद ने दी मंजूरी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कल मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित मंत्रीपरिषद की बैठक में वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग के एक महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। यह प्रस्ताव राज्य में ग्रामीण क्षेत्रों की कृषि भूमि के बाजार मूल्य निर्धारण से संबंधित है, जिसमें किसानों,…

Read More

जशपुर जिले में शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मनोरा विकासखंड के शासकीय कॉलेज भवन के निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 61 लाख 25 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति मुख्यमंत्री द्वारा अपने जशपुर प्रवास के दौरान की गई घोषणा के अनुरूप दी गई है, जिस पर राज्य सरकार द्वारा तत्परता से अमल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि जशपुर जिले के विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना और सड़क-पुल निर्माण…

Read More

दुर्ग ।  प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के अंतर्गत मछली पालन व्यवसाय से जुड़े किसानों, समितियों एवं समूहों को अब केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पाने के लिए राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजिटल प्लेटफॉर्म (एनएफडीपी) पर पंजीयन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। मछली पालन विभाग की उप संचालक श्रीमती सीमा चंद्रवंशी ने बताया कि पंजीयन की प्रक्रिया कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) यानी च्वाईस सेंटर के माध्यम से की जायेगी। मछली पालन, मत्स्याखेट या मछली बिकी जैसे कार्यों में संलग्न सभी व्यक्तियों को इस पोर्टल पर व्यक्तिगत रूप् से पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। पंजीयन के लिए किसानों को आधार कार्ड, बैंक…

Read More

अक्सर आपने सुना होगा शादी के बाद जिंदगी बदल जाती है, घर परिवार और बच्चे की जिम्मेदारी के बाद नौकरी और पढ़ाई कहां हो पाता है. ज्यादातर औरतों से आपने यही सुना होगा. लेकिन इस दुनिया में कई ऐसी महिलाएं हैं जो खुद पर और मेहनत पर विश्वास रखती हैं और अपने सपनों को पूरा करने के लिए जीती हैं. ऐसी महिलाएं समाज के लिए उदाहरण हैं जो समाज में बदलाव की ओर ले जाती हैं, आज सक्सेस स्टोरी की सीरीज में हम बात करेंगे झारखंड के जमशेदपूर की अंकिता की जिन्होंने जेपीएससी की परीक्षा में 30वीं रैंक लाकर कमाल कर…

Read More

यह खोज राजस्थान विश्वविद्यालय के इतिहास एवं भारतीय संस्कृति विभाग के शोधार्थी दिलीप कुमार सैनी, इतिहासकार पार्थ जगानी, जैसलमेर, चतरसिंह ‘जाम’ रामगढ़, प्रो. जीवनसिंह खरकवाल राजस्थान विद्यापीठ, उदयपुर, डॉ. तमेघ पंवार, डॉ. रविंद्र देवरा और प्रदीप कुमार गर्ग रामगढ़ की संयुक्त टीम ने की है। खोजकर्ताओं ने बताया कि यह स्थल अपने आप में विशेष है क्योंकि यह उत्तरी राजस्थान और गुजरात के बीच थार क्षेत्र में स्थित पहला हड़प्पा सभ्यता से जुड़ा पुरातात्विक स्थल है। यहां से लाल लेपयुक्त मृदभांड, कटोरे, घड़े, परफोरेटेड जार, चर्ट से बने ब्लेड (8 से 10 सेमी), मिट्टी और शंख से बनी चूड़ियां, त्रिकोण…

Read More