नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाली सरकार ने भारत से आयातित वस्तुओं पर लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया है। अब यह टैरिफ 1 अगस्त की बजाय 7 अगस्त से प्रभावी होगा। डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत 92 देशों पर नए टैरिफ लगा दिए हैं। ये 7 अगस्त से लागू होंगे। इसमें भारत पर 25 फीसदी और पाकिस्तान पर 19 फीसदी टैरिफ लगाया गया है। साउथ एशिया में सबसे कम टैरिफ पाकिस्तान पर लगाया गया है; पहले ये 29 फीसदी था। वहीं दुनियाभर में सबसे ज्यादा टैरिफ सीरिया पर…
Author: chhattisgarhrajya.in
नई दिल्ली । वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन ने 01 अगस्त की सुबह भारतीय नौसेना के 47वें सह नौसेना अध्यक्ष (वाइस चीफ ऑफ नेवल स्टाफ) का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात, उन्होंने नई दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल पर पुष्पचक्र अर्पित कर राष्ट्र सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन ने 01 जनवरी 1988 को भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त किया था। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), पुणे के 71वें कोर्स के पूर्व छात्र हैं । गनरी और मिसाइल प्रणाली के विशेषज्ञ वाइस एडमिरल वात्स्यायन ने अपने तीन दशकों से अधिक…
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अटकलों को विराम देते हुए शशि प्रकाश गोयल को प्रदेश के नए मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया है। शशि प्रकाश गोयल 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। शशि प्रकाश गोयल ने गुरुवार की शाम सचिवालय पहुंचकर औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह का कार्यकाल गुरुवार को आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया। यह नियुक्ति कई दिनों की अनिश्चितता के बाद स्पष्टता लाती है, खासकर इसलिए क्योंकि राज्य सरकार ने जुलाई की शुरुआत में केंद्र को पत्र लिखकर मनोज कुमार के लिए एक साल का…
बेमेतरा । जिले में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। जहां बेधड़क अपराधी अपराध को अंजाम दे रहे हैं। बेमेतरा में एक शिक्षक की सरेआम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामला खण्डसरा थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक सतीश राय अपने स्कूल शासकीय प्राथमिक शाला हेमाबन्द से स्कूल से लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम करचुवा के पास अज्ञात हमलावरों ने शिक्षक की स्कूटी रोककर उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे शिक्षक के गर्दन पर गंभीर चोटें आई। घटना स्थल पर उसकी मौत…
नारायणपुर । जिले की दो आदिवासी बेटियां- मोनिका कुमेटी और गीतिका उसेंडी का चयन अंडर-15 महिला राज्य स्तरीय स्किल और ट्रेनिंग कैम्प के लिए हुआ है। यह कैम्प वर्तमान में राजधानी रायपुर में आयोजित किया जा रहा है।इस ट्रेनिंग कैम्प के उपरांत चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ राज्य अंडर-15 महिला टीम के लिए अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा।लगातार दूसरे वर्ष हुआ मोनिका का चयनखास बात यह है कि मोनिका कुमेटी इससे पहले पिछले वर्ष भी छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-15 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उनका लगातार चयन यह…
रायपुर । छत्तीसगढ़ की जेलों में 100 प्रहरियों की भर्ती के लिए राज्य शासन से मंजूरी मिल गई है। हालांकि अभी भर्ती नियम को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है, लेकिन इस बार रिटर्न को सरल करके शारीरिक परीक्षण को और कड़ा करने पर विचार किया जा रहा है। जेल मुख्यालय के अधिकारियों के मुताबिक जेल प्रहरियों की भर्ती व्यापमं या फिर पीएससी से होगी इस पर अंतिम फैसला अभी नहीं लिया गया है। व्यापमं ने दिसंबर तक परीक्षा लेने का समय नहीं होने की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी है। ऐसे में परीक्षा के लिए जेल विभाग इंतजार करेगा…
मेष आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को किसी दूसरे पर ना डालें। विपरीत परिस्थितियों में भी आपको धैर्य बनाए रखना होगा। प्रियजनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपने करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना होगा। यदि आप किसी काम को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो वह आज पूरा हो सकता है। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। वृषभ आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा।…
नई दिल्ली – छत्तीसगढ़ को खेल और स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ देने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल हुई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा कार्य एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया से नई दिल्ली में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान बस्तर ओलंपिक को इस वर्ष से “खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स” के रूप में आयोजित करने की सहमति प्रदान की गई। यह निर्णय न केवल जनजातीय युवाओं की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की पारंपरिक खेल संस्कृति को भी वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय…
अम्बिकापुर । कलेक्टर विलास भोसकर के अध्यक्षता में जिले के शासकीय हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी, सेजेस विद्यालयों के प्राचार्यों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और अन्य अधिकारियों की समीक्षा बैठक आज राजीव गांधी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत, जिला शिक्षा अधिकारी, डाइट प्राचार्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने सरगुजा जिले की बोर्ड परीक्षा परिणाम की सराहना करते हुए शिक्षकों को बधाई दी और कहा कि सरकारी स्कूलों में भी गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने सैनिक, नवोदय और प्रयास विद्यालयों की प्रवेश परीक्षाओं हेतु संकुल स्तर पर निःशुल्क कोचिंग संचालन की जानकारी दी…
धमतरी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज यहां कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में उद्यानिकी, एवं पशुपालन विभागों के कार्यों की अलग-अलग समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समन्वित और योजनाबद्ध कार्य प्रणाली अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुँचे, यह सुनिश्चित करना सभी संबंधित विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कलेक्टर मिश्रा ने विभागीय अधिकारियों से जिले में चल रहे कार्यों की अद्यतन जानकारी ली। पशुपालन विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने पशुओं के पंजीयन, उपचार, टीकाकरण और मौसमी रोग नियंत्रण…
