Author: chhattisgarhrajya.in

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की 30 और 31 जुलाई को कोलकाता यात्रा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाकचौबंद बनाने के लिए पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा ने शहर में कई अहम सड़कों पर अस्थायी ट्रैफिक प्रतिबंधों की घोषणा की है. इन प्रतिबंधों का उद्देश्य जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना, वीवीआईपी मूवमेंट को सुचारु बनाना और यात्रियों को न्यूनतम असुविधा पहुंचाना है. 25 जुलाई को जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई कि दोनों दिनों के लिए कुछ मार्गों पर यातायात पूरी तरह या आंशिक रूप से बंद रहेगा. कोलकाता पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे तय…

Read More

रूस में बुधवार को दुनिया के अब तक के सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक आया. रूस के सुदूर पूर्वी इलाके कामचटका प्रायद्वीप पर आए इस भूकंप को रिक्टर स्केल पर 8.8 मापा गया. इस भूकंप ने रूस से लेकर जापान और अमेरिका तक के तटीय इलाकों में सुनामी ला दी. इस बीच सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आ रहे हैं जो दिखा रहे हैं कि भूकंप और सुनामी के वक्त कैसा मंजर दिखा. एक ऐसा ही वीडियो कामचटका के एक हॉस्पिटल से आया है जहां शक्तिशाली भूकंप के दौरान भी सर्जरी करते डॉक्टरों ने अपनी मजबूत मानसिकता दिखाई…

Read More

मुंबई। जानी-मानी टेलीविजन अभिनेत्री शीतल मौलिक ने प्रेम कहानी पर आधारित शो ‘मेरी भव्य लाइफ’ को अलविदा कह दिया है और अब वह ‘कभी नीम नीम कभी शहद शहद’ शो की टीम में शामिल हो चुकी हैं। ‘कभी नीम नीम कभी शहद शहद’ शो में अभिनेत्री नकारात्मक किरदार में नजर आएंगी। ‘मेरी भव्य लाइफ’ में पृषा धतवालिया और करण वोहरा मुख्य भूमिकाओं में थे। शीतल ने इस शो में प्रिया का किरदार निभाया था, जिसे वह अपने करियर का एक महत्वपूर्ण अनुभव मानती हैं। हालांकि, शो और अपने किरदार को लेकर उनका मानना है कि यह उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं…

Read More

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश में कथित शराब घोटाले के सिलसिले में विशेष जांच दल (एसआईटी) को बड़ी कामयाबी मिली है। एसआईटी ने बुधवार को छापेमारी के दौरान 11 करोड़ रुपए जब्त किए। यह छापेमारी हैदराबाद के बाहरी इलाके में स्थित एक फार्महाउस पर की गई। यह कार्रवाई मामले के एक आरोपी द्वारा साझा की गई जानकारी के आधार पर की गई। कथित शराब घोटाले में ए-40 के रूप में सूचीबद्ध वरुण पुरुषोत्तम ने अपनी भूमिका को स्वीकार किया था और कई अहम जानकारियां दी थीं। उसी सूचना के आधार पर एसआईटी ने बुधवार को छापा मारा, जिसमें हैदराबाद शहर के बाहरी इलाके…

Read More

बीजापुर । बीजापुर जिले से बुधवार सुबह एक दर्दनाक खबर सामने आई है। सीआरपीएफ की 22वीं बटालियन में तैनात जवान पप्पू यादव ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह करीब 5 बजे की है, जब जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद के गले में गोली मार ली, जो सिर को चीरते हुए बाहर निकल गई। जवान की मौके पर ही मौत हो गई। बिहार से लौटकर ड्यूटी पर आया था जवानमृतक जवान पप्पू यादव बिहार के भोजपुर जिले के ग्राम ठाकुरी, थाना चाल पोखरी का निवासी था। वह एक दिन पहले ही, 29 जुलाई को छुट्टी से…

Read More

एमसीबी । रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से चयनित 57 श्रद्धालुओं में से 52 श्रद्धालुओं का दल बुधवार प्रातः कलेक्टर कार्यालय परिसर मनेन्द्रगढ़ से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। यह दल अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन द्वारा श्रीरामलला के दर्शन के लिए पावन अयोध्या भूमि की यात्रा करेगा। राज्य शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का उद्देश्य प्रदेश के श्रद्धालुओं को नि:शुल्क अयोध्या यात्रा का सौभाग्य प्रदान करना है। योजना के तहत श्रद्धालुओं को श्री राम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन के साथ ही आवास, भोजन, सुरक्षा और चिकित्सकीय सुविधा सहित पूर्ण यात्रा पैकेज उपलब्ध कराया जा रहा है।…

Read More

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में बीजापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) के पांच अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये सभी गंगालूर-मिरतुल सड़क निर्माण में भारी भ्रष्टाचार में लिप्त थे, जिसकी खबर पत्रकार चंद्राकर ने उजागर की थी। ये हैं गिरफ्तार अफसरडीआर साहू – सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता (EE)वीके चौहान – सेवानिवृत्त अभियंताएचएन पात्र – वर्तमान EEप्रमोद सिंह कंवर – एसडीओ, बीजापुरसंतोष दास – उप अभियंताASP चंद्रकांत गवर्ना ने इन गिरफ्तारियों की पुष्टि की है। सभी अधिकारियों को दो दिन की रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। पत्रकार ने खोली थी…

Read More

1) मंत्रिपरिषद द्वारा भारत सरकार के खान मंत्रालय के नवीन दिशा-निर्देश और प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (PMKKKY)-2024 के संशोधित गाईडलाईन्स के अनुसार छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियम, 2015 में आवश्यक संशोधन किये जाने का निर्णय लिया गया है। इससे न्यास के पास उपलब्ध राशि का न्यूनतम 70 प्रतिशत राशि का व्यय उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्र जैसे पेयजल आपूर्ति, पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, महिला एवं बाल कल्याण, वृद्ध एवं निःशक्तजन के कल्याण के साथ ही कौशल विकास एवं रोजगार, स्वच्छता, आवास, पशुपालन के समग्र विकास पर किया जाएगा। 2) मंत्रिपरिषद द्वारा साधारण रेत के उत्खनन और…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों को और अधिक मेहनत कर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रदेश के विजेता खिलाड़ियों में रजत पदक विजेता अन्नू देवी कुंवर, दीप्ति साहू तथा कांस्य पदक विजेता संजना कन्नौजिया और हर्षा सेन शामिल थीं। प्रशिक्षक श्री विशाल हियाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर…

Read More

जगदलपुर । आकांक्षी जिला और ब्लॉक का संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन शहर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार (टाउन हॉल) में बुधवार को किया गया। कार्यक्रम में महापौर संजय पाण्डेय ने आकांक्षी जिला और आकांक्षी ब्लॉक संपूर्णता अभियान के लिए काम करने वाले सभी अधिकारियों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने स्वच्छता अभियान में सभी को सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में संपूर्णता अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले विभाग स्वास्थ्य, शिक्षा, समग्र शिक्षा, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास और पंचायत विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। आकांक्षी…

Read More