राजनांदगांव।। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों में नियुक्त 1006 बूथ लेवल अधिकारियों हेतु पहचान पत्र (आईडी कार्ड) तैयार किया जाएगा। आईडी कार्ड तैयार करने के लिए इच्छुक निविदादाता 31 जुलाई 2025 अपरान्ह 3 बजे तक कार्यालय कलेक्टर (निर्वाचन शाखा) राजनांदगांव के कक्ष क्रमांक 34 में बंद लिफाफा में कोटेशन प्रस्तुत कर सकते है। प्राप्त कोटेशन को 31 जुलाई 2025 को शाम 4 बजे समिति के सदस्यों के समक्ष निविदाकारों की उपस्थिति में खोली जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय कलेक्टर (निर्वाचन शाखा) राजनांदगांव से प्राप्त…
Author: chhattisgarhrajya.in
थाईलैंड और और के जारी संघर्ष हर बीतते दिन के साथ और खतरनाक होता दिख रहा है. इस लड़ाई में अभी तक थाईलैंड में 27 लोगों की जान जा चुकी है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. वहीं कंबोडिया में भी 15 लोगों के मारे जाने की खबर है. दोनों देशों की लड़ाई में लड़ाकू विमानों, तोप-गोलों और जमीनी सेना का भी इस्तेमाल हो रहा है. इस जारी संघर्ष के बीच थाईलैंड बॉर्डर पर तनाव लगातार बढ़ रहा है. इन सब के बीच खबर आ रही है कि कंबोडिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 1999 के करगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए शनिवार को कहा कि विजय दिवस देश के जवानों की असाधारण वीरता और दृढ़ निश्चय का प्रतीक है. मुर्मू ने कहा कि राष्ट्र के प्रति जवानों का समर्पण और सर्वोच्च बलिदान देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा. मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘करगिल विजय दिवस के अवसर पर मैं मातृभूमि के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं. यह दिवस हमारे जवानों की असाधारण वीरता, साहस एवं दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।…
देश भर में करगिल विजय दिवस की वर्षगांठ को गर्व और सम्मान के साथ मनाया जा रहा है. इस अवसर पर दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को नमन करते हुए पुष्पचक्र अर्पित किया। इस अवसर पर रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और थल सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी विशेष रूप से मौजूद रहे. श्रद्धांजलि समारोह के दौरान…
उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर में डेंटल कॉलेज की फाइनल ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. छात्रा पेसिफिक डेंटल कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है. इस सुसाइड नोट में छात्रा ने कॉलेज स्टॉफ के कुछ सदस्यों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. मामला भीलों का बेदला स्थित पेसेफिक डेंटल कॉलेज का है. मृतक छात्रा की पहचान श्वेता सिंह के रूप में की गई है. वो जम्मू की रहने वाली थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस फिलहला इस पूरे…
मेष आज का दिन आपके लिए शासन व प्रशासन के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस कामों में कुछ गलतियां निकाल सकते हैं। वृषभ आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में भी आपको तालमेल बनाकर चलना होगा। दूरसंचार के…
राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं, परिवहनकर्ताओं, सार्वजनिक स्थल पर मद्यपान करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध धर-पकड़ अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा थाना गेंदाटोला के ग्राम बड़े मासूल में बिरेन्द्र जगने के कब्जे से देशी दारू संत्री महाराष्ट्र निर्मित 100 पाव मात्रा 18 बल्क लीटर जप्त किया गया। आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक…
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी और धर्मांतरण के आरोपों को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। बजरंग दल ने दो नन और एक युवक पर नारायणपुर जिले की तीन लड़कियों को बहला-फुसलाकर आगरा ले जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में जीआरपी थाना भिलाई-3 के अंतर्गत दुर्ग जीआरपी चौकी में धर्मांतरण की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को कुछ लड़कियों के संदिग्ध रूप से घूमने की…
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (सीजी रेरा) ने बिलासपुर स्थित लोविना कोर्ट्स परियोजना में भूखंडों और मकानों की खरीदी-बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का अंतरिम आदेश जारी किया है। यह कार्रवाई रियल एस्टेट (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 की धारा 4(2)(1)(क) के उल्लंघन के पर की गई है। उल्लेखनीय है कि इस धारा के तहत प्रमोटर को प्रोजेक्ट के अंतर्गत आवंटियों से प्राप्त कुल राशि का कम से कम 70 प्रतिशत भाग एक अलग बैंक खाते में रखना अनिवार्य है। इस राशि का उपयोग केवल निर्माण कार्य और भूमि की लागत जैसे निर्धारित उद्देश्यों के लिए ही…
नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट को बढ़ावा देने वाले मोबाइल ऐप्स पर कड़ा रुख अपनाया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ULLU, ALTT, Big Shots समेत कुल 25 मोबाइल ऐप्स को बैन कर दिया है। इन ऐप्स पर अश्लील वीडियो, भड़काऊ विज्ञापन और पोर्नोग्राफिक सामग्री परोसने का आरोप है। सरकार ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) को इन ऐप्स की सर्वर से तत्काल ब्लॉकिंग के निर्देश जारी कर दिए हैं। मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि, “इन ऐप्स पर बैन लगाने का उद्देश्य समाज में फैल रही अश्लीलता और अनैतिक कंटेंट के…
