उम्र बढ़ने के साथ चेहरे की रंगत भी बिगड़ने लगती है, 40 की उम्र पार करते ही चेहरे पर झुर्रियां और बुढ़ापा साफ झलकने लगता है. इसे रोकने के लिए लोग तमाम कोशिश करते हैं, लेकिन ज्यादा कुछ नहीं हो पाता है. इस पूरे प्रोसेस को आप रोक तो नहीं सकते हैं, लेकिन इसे स्लो जरूर किया जा सकता है. यानी आप अपने बुढ़ापे पर लगाम लगा सकते हैं. आज हम आपको एक ऐसा ही तरीका बता रहे हैं, जिससे आपके चेहरे पर बढ़ती उम्र का असर नजर नहीं आएगा. एंटी एजिंग के आसान टिप्स एंटी एजिंग का दावा करने…
Author: chhattisgarhrajya.in
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपने नन्हे बच्चे को सीधे गाय के थन से दूध पिलाता नजर आ रहा है. ये वीडियो देखकर लोग हैरान हैं. वहीं, कुछ लोगों के मन में सवाल है कि क्या बच्चे को इतनी कम उम्र में गाय-भैंस का दूध पिलाया जा सकता है? या इस तरह सीधे गाय के थन से कच्चा दूध पिलाना बच्चे के लिए कितना सेफ है? आइए जानते हैं इसपर एक्सपर्ट्स की राय- क्या कहते हैं एक्सपर्ट? मामले को लेकर NDTV संग हुई खास बातचीत के दौरान सर्वोदय हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की…
दंतेवाड़ा । जिला प्रशासन ने पोषण सुरक्षा और किसानों की आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। जिले में मिलेट्स जैसे पारंपरिक और पोषणयुक्त अनाज जैसे कोदो, कोसरा और रागी के उपयोग को प्रोत्साहित करते हुए प्रशासन द्वारा गीदम विकासखंड के 20 किसानों को मिलेट मिक्सी वितरित की गई है। इस पहल का उद्देश्य न केवल मिलेट्स के घरेलू उपयोग को बढ़ावा देना है, बल्कि इन फसलों के उत्पादन का अधिकतम लाभ किसानों को दिलाना भी है। कार्यक्रम का आयोजन और सहभागिता : वितरण कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि विभाग की सभापति ममता…
मुंबई। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का नया सीज़न अब टेलीविज़न पर लौटने को तैयार है और जैसे ही इसका प्रोमो आया, फैन्स की एक्साइटमेंट एकदम अलग ही लेवल पर पहुंच गई। तुलसी के किरदार में स्मृति ईरानी को देखकर लोगों की यादें ताज़ा हो गईं। प्रोमो में दिखा इमोशन और परिवार की जड़ से जुड़ी भावनाएं, शो की वापसी का माहौल बना चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी अब इसका जबरदस्त प्रमोशन शुरू हो चुका है और हर दिन इसके नए सीज़न को लेकर चर्चा और बढ़ रही है।इसी के तहत अब शो से जुड़ी एक खास बात सामने…
जयपुर । जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI-612 को उड़ान भरने के मात्र 18 मिनट बाद इमरजेंसी में लौटकर लैंडिंग करनी पड़ी। यह आपात स्थिति उस समय उत्पन्न हुई जब पायलट को उड़ान के दौरान कार्गो डोर के खुले होने का अलर्ट मिला।फ्लाइट को शुक्रवार दोपहर एक बजकर 35 मिनट पर जयपुर से मुंबई के लिए रवाना होना था, लेकिन यह निर्धारित समय से 23 मिनट की देरी से यानी दोपहर 1:58 पर टेकऑफ कर पाई। टेकऑफ के कुछ ही मिनटों के भीतर, लगभग 2:16…
नई दिल्ली । मानसून सत्र में विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी और विरोध के बीच निचले सदन की कार्यवाही शुक्रवार को भी स्थगित कर दी गई। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सर्वदलीय बैठक बुलाई और सदस्यों से सदन को सुचारू रूप से चलने देने का आग्रह किया। बैठक के दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर एक सत्र आयोजित करने पर भी चर्चा हुई। इससे पहले आज सुबह राज्यसभा और लोकसभा दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। उच्च सदन की बैठक अब सोमवार सुबह 11 बजे होगी, जबकि लोकसभा दोपहर 2 बजे फिर से शुरू होगी। सोमवार से (28 जुलाई) से…
जम्मू । जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया, जबकि दो अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब सेना के जवान अग्रिम चौकी के पास नियमित गश्त पर थे और अचानक एक दबी हुई एम-16 माइन की चपेट में आ गए। सेना की 7वीं रेजिमेंट के नायब सूबेदार हरि राम बारूदी सुरंग विस्फोट में मौके पर ही बलिदान हो गए। वहीं, हवलदार गजेंद्र सिंह और सिपाही ललित कुमार को गंभीर चोटें आईं। दोनों घायल जवानों को तत्काल सैन्य…
रायपुर। 47वीं अखिल भारतीय विद्युत ब्रिज प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी की टीम ने 3 पदक हासिल किये। विद्युत कर्मियों ने आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में आयोजित दो दिवसीय (22 जुलाई – 23 जुलाई) ब्रिज प्रतियोगिता मे मास्टर्स प्लेयर (पेयर) श्रेणी मे रजत पदक,टीम इवेंट श्रेणी में कांस्य एवं प्रोग्रेसिव श्रेणी में भी कांस्य पदक हासिल करनें मे सफल हुये। इस तरह तीनों श्रेणियों मे राष्ट्रीय स्तर पर स्थान प्राप्त करने पर पाॅवर कंपनी अध्यक्ष (डिस्ट्रीब्यूशन एवं जनरेशन) डाॅ रोहित यादव ने खिलाड़ियों को बधाई दी।इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी के केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के…
कहा – भारत माँ के अमर सपूतों की शौर्यगाथा सदा रहेगी प्रेरणास्रोत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कारगिल विजय दिवस (26 जुलाई 2025) पर भारत माँ की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई का दिन भारतीय सेना के अदम्य साहस, अटल संकल्प और मातृभूमि के लिए सर्वस्व अर्पण करने वाले सपूतों के अमर बलिदान का प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कारगिल की बर्फीली चोटियों पर हमारे वीर जवानों ने जो साहस दिखाया, वह इतिहास के स्वर्णाक्षरों में अंकित है। भारतीय सेना ने न…
‘नियद नेल्ला नार’ बना सुशासन का जीवंत प्रमाण: जहाँ कभी बंदूकें थीं, वहाँ अब किताबें हैं – बस्तर में भय से विश्वास की ओर बढ़ती नई सुबह छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के वे सुदूरवर्ती गाँव, जो वर्षों तक विकास की मुख्यधारा से कटे रहे, आज नई उम्मीदों और उजालों की ओर अग्रसर हैं। जहाँ कभी बिजली, सड़क, स्कूल, स्वास्थ्य सेवाएँ और संचार जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव था, वहीं अब वही गाँव प्रगति के रास्ते पर तेज़ी से बढ़ रहे हैं। इस बदलाव की नींव मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और जन सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के…
