Author: chhattisgarhrajya.in

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आधुनिक एम्बुलेंस को दिखायी हरी झंडी: ग्रामीण इलाकों को मिलेगा आपातकालीन स्वास्थ्य लाभ सीएसआर निधि से प्रदत्त एम्बुलेंस में उपलब्ध है बेसिक लाइफ सपोर्ट समेत आधुनिक सुविधाएँ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के ग्राम बगिया स्थित कैम्प कार्यालय परिसर से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह एम्बुलेंस बैंक ऑफ इंडिया द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) निधि से प्रदत्त है, जिसमें बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम सहित अन्य उन्नत सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। यह एम्बुलेंस मुख्य रूप से मनोरा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वच्छता दीदियों को किया सम्मानित, कहा – देश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में निभा रही हैं अहम भूमिका मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि देश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में हमारी स्वच्छता दीदियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है, जिन्होंने निष्ठा, परिश्रम और सेवा-भावना के साथ समाज को नई दिशा दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज जशपुर जिले के ग्राम बगिया में आयोजित सम्मान समारोह में स्वच्छता दीदियों को साड़ी, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय के प्रयासों से मिली स्वीकृति स्थानीय युवाओं को कैरियर बनाने में मिलेगी मदद मुख्यमंत्री से एयर एनसीसी के छात्रों ने की मुलाकात रंग लाई मुख्यमंत्री की पहल, जशपुर मेेें शुरू हुई एयर स्कवाड्रन प्रशिक्षण प्राप्त कैडेट को रोजगार के बेहतर अवसर

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय ने किया “रक्त-मित्र” पुस्तिका का विमोचन, रेडक्रॉस के आजीवन सदस्यों को किया सम्मानित मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है, जो न केवल किसी जरूरतमंद को जीवनदान देता है, बल्कि मानवता के प्रति हमारी सेवा भावना का श्रेष्ठतम उदाहरण भी है। मुख्यमंत्री श्री साय आज जशपुर जिले के ग्राम बगिया में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि “रक्त-मित्र” डायरेक्ट्री एक ऐतिहासिक और सराहनीय पहल है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति समय पर रक्तदाताओं से सीधा संपर्क स्थापित कर…

Read More

बालोद । छत्तीसगढ़ का पारंपरिक और प्रथम त्यौहार हरेली जिले भर में अपार उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सावन मास की अमावस्या को मनाए जाने वाला यह पर्व, जो छत्तीसगढ़ की समृद्ध कृषि, संस्कृति और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है, इस बार भी अपने रंग-रूप और परंपराओं के साथ लोगों के दिलों में उत्सव का माहौल लेकर आया। इस अवसर पर किसानों ने अपने पारंपरिक कृषि यंत्रों हल, नांगर, कुदाली और फावड़े की पूजा कर फसलों की सुखद पैदावार और समृद्धि की कामना की। वहीं बालोद जिले की तीन ड्रोन दीदियों ने आधुनिक तकनीक और परंपरा का…

Read More

कोरबा । कोरबा जिले में सड़क हादसे में माजदा और विंगर गाड़ी में जोरदार टक्कर हो गई। 10 शिक्षक और दो छात्र कटघोरा से विंगर में सवार होकर पोड़ी उपरोड़ा एकलव्य विद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी माजदा से टकरा गई। हादसे में लगभग 7 लोग को गंभीर चोटें आई है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा लाया गया। घायल दो शिक्षक की हालत गंभीरयह घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत तानाखार मुख्य मार्ग की घटना बताई जा रही है। सभी घायलों को 112 समेत अन्य एंबुलेंस की सहायता…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा की अनुरूप मुंगेली जिला डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुंगेली जिले के तीनों विकासखण्डों की 30 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र की स्थापना की गई है। अटल डिजिटल सुविधा केंद्र की स्थापना होने से ग्रामीणों को काफी सुविधा मिल रही हैं। पहले आय, जाति, निवास आदि कार्यों के लिए च्वाईस सेंटर, लोक सेवा केन्द्र के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब ग्रामीणों को उनके घर के पास ही सभी सुविधाएं मिलने लगी है। इससे समय और धन दोनों की बचत हुई है। भटगॉव के युवा लेखराम…

Read More

मेष आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आप काम को लेकर काफी खुश रहेंगे, लेकिन वैवाहिक जीवन में समस्याएं आपका सिरदर्द बनी रहेंगी। आपको अपने पार्टनर की बातों पर भी थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में रहेगा, लेकिन आप उन्हें किसी बात को लेकर धोखा ना दें। आप अपने घर किसी इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। राजनीतिक की तरफ कदम बढ़ा रहे लोगों को कुछ विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। वृषभ आज आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको भाग्य का पूरा साथ…

Read More

नारायणपुर । छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन में पुलिस और सुरक्षा बलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ क्षेत्र से सक्रिय 8 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में चार महिला और चार पुरुष नक्सली शामिल हैं, जिन पर कुल 33 लाख रुपये का इनाम घोषित था। टेक्निकल टीम का कमांडर भी शामिलआत्मसमर्पण करने वालों में एक टेक्निकल टीम का कमांडर, जो हथियार निर्माण का विशेषज्ञ बताया जा रहा है, भी शामिल है। साथ ही, PLGA बटालियन के प्लाटून 1 और प्लाटून…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 500.4 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 783.4 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 271.7 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 376.0 मि.मी., सूरजपुर में 613.6 मि.मी., जशपुर में 594.1 मि.मी., कोरिया में 559.0 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 541.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले में 480.1 मि.मी.,…

Read More