भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर गुरुवार को मुहर लग गई. पीएम मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की मौजूदगी में इस समझौते पर हस्ताक्षर हुए. इस ट्रेड डील के तहत, ब्रिटेन 99 फीसदी भारतीय उत्पाद-सेवाओं पर टैरिफ घटाएगा. जबकि ब्रिटेन के 90 फीसदी प्रोडक्ट्स को इस ट्रेड डील के जरिये न्यूनतम स्तर पर लाया जाएगा. इस मुक्त व्यापार समझौते के तहत, भारत ब्रिटेन की स्कॉच व्हिस्की, कारों और चॉकलेट-बिस्किट जैसे खाद्य उत्पादों पर टैरिफ घटाएगा. दूसरी ओर भारत के उत्पादों पर लगने वाली टैरिफ भी कम होगी. इन डील से दोनों देशों के कारोबार को क्या फायदा…
Author: chhattisgarhrajya.in
अम्बिकापुर । छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण तथा जिला प्रशासन सरगुजा के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत आज दिनांक 23 जुलाई 2025 को जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 22 वर्ष से कम एवं 22 से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की पृथक-पृथक श्रेणियों में सेक्टरवार प्रतियोगिता आयोजित की गई। इलेक्ट्रिकल सेक्टर में 14 प्रतिभागियों ने तथा जनरल ड्यूटी असिस्टेंट सेक्टर में 92 प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपने तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर चयनित प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों…
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की गाय और बछड़े को लोंदी खिलाकर दिया पशुधन संरक्षण का संदेश छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के पहले पर्व “हरेली” पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में गौरी-गणेश, नवग्रह की पूजा कर भगवान शिव का अभिषेक किया।पहली बार मुख्यमंत्री निवास में हरेली के पूजन में भिलाई की ग्रेजुएट सुश्री धनिष्ठा शर्मा ने अपने बड़े भाई श्री दिव्य शर्मा के साथ भगवान शिव के अभिषेक में मंत्रोच्चार किया, इससे मुख्यमंत्री श्री साय एवं उनके परिजनों सहित मौजूद सभी अतिथि प्रभावित हुए। हरेली के पूजा-पाठ में विधानसभा अध्यक्ष डॉ…
छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के स्वादों से सजी रही पारंपरिक थाली ठेठरी, खुरमी, पिड़िया, अनरसा, खाजा, करी लड्डू, मुठिया, गुलगुला भजिया, चीला-फरा, बरा और चौसेला में जीवंत की छत्तीसगढ़ी पाक शैली छत्तीसगढ़ की धरती पर जब भी कोई त्योहार आता है, तो वह केवल धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव भर नहीं होता, बल्कि वह जीवनशैली, परंपरा, स्वाद और सामाजिक सौहार्द का पर्व बन जाता है। इसी श्रृंखला में प्रदेश के प्रमुख कृषि पर्व हरेली तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निवास में पारंपरिक स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजनों ने सभी अतिथियों का मन मोह लिया। प्रदेश की अतुलनीय पाक परंपरा को…
किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारा प्रमुख ध्येय: मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ कर रहा है ऐतिहासिक प्रगतिः डॉ. रमन सिंह किसानों की खुशहाली और हरियाली का उत्सव बना मुख्यमंत्री निवास का हरेली तिहार आयोजन रायपुर सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज हरेली पर्व का गरिमामय आयोजन हुआ। त्यौहार मनाने के लिए पूरे परिसर को ग्रामीण परिवेश में सजाया गया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार का मुख्य ध्येय है। हरेली तिहार छत्तीसगढ़ की परंपरा,…
मुख्यमंत्री श्री साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रीगण और जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति और कृषि परंपरा से जुड़े पर्व हरेली के पावन अवसर पर राजस्व मंत्री के निवास कार्यालय में पारंपरिक उल्लास और श्रद्धा के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया, साथ ही गौरी-गणेश, नवग्रहों और कृषि यंत्रों की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती…
भगवान भोले की कृपा बनी रहे और हमारा देश व छत्तीसगढ़ सतत् रूप से विकास, शांति और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ता रहे : मुख्यमंत्री सावन मास के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ आज बगिया स्थित श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सुप्रसिद्ध कथा वाचिका किशोरी राजकुमारी तिवारी द्वारा किए जा रहे शिव महापुराण कथा का श्रवण भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी पर…
नई दिल्ली: करण जौहर की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ तो आप सभी को याद ही होगी. 1998 में आई इस फिल्म ने सफलता के झंडे गाड़े थे. यह फिल्म शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी के बीच एक ट्रायंगल लव स्टोरी थी. फिल्म में तीनों स्टार के काम को लोगों ने तो पसंद किया ही था, लेकिन सबसे ज्यादा लोकप्रियता फिल्म में रानी मुखर्जी की बेटी का किरदार निभाने वालीं सना सईद ने हासिल की थी. फिल्म में छोटी अंजलि के किरदार से सभी का दिल जीतने वालीं सना सईद अब बड़ी हो गई हैं. आज की इस पोस्ट…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लंदन पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान प्रवासी भारतीयों ने अपने हाथों में तिरंगा थाम रखा था और भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे. पीएम मोदी ने एक्स प्लेटफॉर्म पर कुछ तस्वीरें शेयर कर लिखा, “ब्रिटेन में भारतीय समुदाय द्वारा दिए गए गर्मजोशी भरे स्वागत से मैं अभिभूत हूं. भारत की प्रगति के प्रति उनका स्नेह और जुनून सचमुच उत्साहवर्धक है.” प्रधानमंत्री का भारतीय समुदाय के सदस्यों ने स्वागत और अभिवादन किया. इस दौरान प्रवासी भारतीयों ने अपने हाथों में तिरंगा थाम रखा था और वे भारत माता की जय और मोदी-मोदी के नारे…
नई दिल्ली: 10 जुलाई की शाम को अचानक सदानंद मास्टर के पास फ़ोन आया कि प्रधानमंत्री आपसे बात करना चाहते हैं. आप फ्री रहें… कुछ देर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाइन पर थे और बोले सदानंद जी कैसे हो. मैं आपको एक नई ज़िम्मेदारी देना चाहता हूं. दूसरी तरफ से सदानंद बोले आप जो ज़िम्मेदारी देंगे निष्ठा पूर्वक निभाएंगे. लेकिन उनको ये नहीं बताया गया कि उनको राज्यसभा भेजा जाएगा. इस बातचीत के दो दिन बाद केरल के बीजेपी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने उनको बताया कि सरकार आपको राज्यसभा भेज रही है. 13 तारीख़ को उनके नाम की घोषणा हुई. केरल…
