रायपुर 30 नवंबर 2024। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर अवैध धान परिवहन पर निरंतर कार्रवाई जारी है। 28 नवंबर को अभनपुर मंडी क्षेत्र में विद्या मंदिर परसदा के पास से एक वाहन को पकड़ा गया। जिसकी जांच की गई और उसमें धान का परिवहन करते हुए वाहन क्रमांक सीजी 05 एए 6023 में 200 कट्टा सरना जब्त किया गया। लगभग 80 क्विंटल धान को जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। उल्लेखनीय है कि जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध धान परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिन भी वाहनों से अवैध धान परिवहन…
Author: chhattisgarhrajya.in
खरीदी प्रभारी को निलंबित करने दिए निर्देश बिलासपुर, 30 अक्टूबर 2024/संभागायुक्त महादेव कावरे ने बिलासपुर सहित मुंगेली एवं जांजगीर चाम्पा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने मुंगेली जिले के चंदखुरी धान खरीदी केन्द्र में तौल में गड़बड़ी पाये जाने पर खरीदी प्रभारी भुवनेश्वर साहू को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। श्री कावरे ने सहायक पंजीयक सहकारिता को पत्र प्रेषित कर गड़बड़ी के लिए जिम्मेदारं केन्द्र प्रभारी को निलंबित करने को कहा है। कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान अपने समक्ष में धान का तौल करवाया। तौल में 40 किलोग्राम के बोरा में वजन 41.33 किलोग्राम वजन पाया गया। वहीं…
बिलासपुर, 30 नवम्बर 2024/राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत वर्ष 2023-24 में जारी विज्ञापन के अनुसार विभिन्न रिक्त संविदा पदों की पात्र-अपात्र सूची जिले की वेबसाईट www.bilaspur.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। सूची अनुसार दावा-आपत्ति निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय बिलासपुर (छ.ग.) के नाम कर सकते हैं। दावा आपत्ति 6 दिसंबर शाम 5 बजे तक आवक जावक शाखा में जमा कर सकते हैं।
बिलासपुर, 30 नवम्बर 2024/छ.ग. राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार ममता रायकर को अम्बा होम्स आवासीय सहाकारी सोसायटी मर्या. टिकरापारा का रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 14 दिसंबर को आमसभा, मतदान, मतगणना एवं अध्यक्ष उपाध्यक्ष की बैठक सूचना जारी कर 24 दिसंबर को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों का निर्वाचन सम्पन्न कराया जायेगा।
बिलासपुर, 30 नवंबर 2024/मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम भिलाई एवं रैला में स्थापित मेसर्स अरपा कोल बेनिफिशिएशन एण्ड एनर्जी एलएलपी द्वारा प्रस्तावित ग्रीनफील्ड वेट टाइप कोल वॉशरी प्रोजेक्ट बेस्ड ऑन हैवी मीडिया साईक्लोन टैक्नोलॉजीन 2.6 एमटीपीए के पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए 7 जनवरी 2025 को लोक सुनवाई का आयोजन किया गया है। ये लोक सुनवाई उक्त तिथि को ग्राम परसदा के क्रिकेट मैदान में सवेरे 11 बजे से शुरू होगी।
बिलासपुर, 30 नवम्बर 2024/जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोनी में सवेरे 11 बजे से 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। प्लेसमेंट कैंप में 4 कंपनियों द्वारा 179 पदों पर भरती की जाएगी, जिसमें ऑफिस असिस्टेंट, रिशेप्सनिष्ट, मैनेजर, मार्केटिंग असिस्टेंट, सेल्स असिस्टेंट, जनरल असिस्टेंट, फिल्ड ऑफिसर, रिलेशनशीप ऑफिसर एवं मशीन ऑपरेटर के पदों पर आवेदन किया जा सकता है। इच्छुक एवं योग्यताधारी आवेदक अपना 10वी, 12वी एवं स्नातक के अंकसूची, दो पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड एवं सभी शैक्षणिक योग्ता से संबंधी अंकसूची, प्रमाण पत्र की मूलप्रति एवं छायाप्रति के साथ उपस्थित होवे। अधिक जानकारी…
बिलासपुर, 30 नवम्बर 2024/एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर शहरी अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिका एवं कार्यकर्ता पदों पर भरती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आंगनबाड़ी केन्द्रों 83, 60, 10 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों 149, 17, 3, 7, 191, 196, 170, 123, 162, 261 एवं 263 में आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्त होनी है। इच्छुक आवेदिका 9 दिसंबर से 23 दिसंबर 2024 तक कार्यालयीन समय में एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर शहरी में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
बिलासपुर, 30 नवम्बर 2024। एकीकृत बाल विकास परियोजना मस्तूरी अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पदों पर भरती हेतु दावा आपत्ति आमंत्रित किए गए हैं। ग्राम टिकरी के आंगनबाड़ी केन्द्र 04, ग्राम अकोला के आंगनबाड़ी क्रमांक 02, ग्राम दलदली के आंगनबाड़ी केन्द्र 03, ग्राम भरारी के आंगनबाड़ी केन्द्र 03, ग्राम नेवारी के आंगनबाड़ी केन्द्र तालाबपारा नेवारी, ग्राम बुढ़ीखार के आंगनबाड़ी केन्द्र नवोदयपारा बुढ़ीखार, ग्राम चिल्हाटी के आंगनबाड़ी केन्द्र 3, ग्राम बोहारडीह के आंगनबाड़ी केन्द्र 03, ग्राम लोहर्सी के आंगनबाड़ी केन्द्र 07, ग्राम सरगवां के आंगनबाड़ी केन्द्र 02 एवं ग्राम अमलडीहा के आंगनबाड़ी केन्द्रों हेतु प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत अंतिम सूची जारी…
बिलासपुर, 30 नवम्बर 2024। कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं में कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्कूल आने के पूर्व बच्चों के हाथों में जाति प्रमाण पत्र होने चाहिए। लिहाजा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ही उनका प्रमाण पत्र तैयार किया जाये। इस संबंध में राजस्व अफसरों की बुधवार को आयोजित बैठक में विस्तृत रूपरेखा तैयार किया जायेगा। बैठक में निगम आयुक्त अमित कुमार एवं जिला पंचायत के सीईओ संदीप अग्रवाल सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर ने सिकल सेल की जांच के लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों पर फोकस करने के निर्देश…
रायपुर 30 नवम्बर 2024/ केंद्रीय कार्मिक प्रशिक्षण मंत्रालय ने 2024 बैच के आईएएस को कैडर एलॉट कर दिया है। 2024 बैच के 180 आईएएस को कैडर एलॉट हुआ है। छत्तीसगढ़ को भी तीन आईएएस मिले हैं। ये तीनों आईएएस आउटसाइडर है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय के द्वारा एलॉटमेंट लिस्ट जारी करने के बाद संबंधित राज्य सरकारें इन आईएएस अधिकारियों की पोस्टिंग करेंगी। छत्तीसगढ़ को तीन आईएएस मिले है। यूपीएससी में 75 रैंक लाने वाले अक्षय दोशी को छत्तीसगढ़ कैडर मिला है। अक्षय पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। वे जनरल केटेगरी से आते हैं। उनके अलावा 238 रैंक पर…
