Author: chhattisgarhrajya.in

मुंबई । नवी मुंबई के एक डॉक्टर से तीन करोड़ का लोन दिलाने का वादा करके एक फाइनेंस कंपनी के मालिक ने 21 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने कहा कि फाइनेंस कंपनी के मालिक चेतन पांचाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। डॉक्टर एक बड़ा ऋण लेना चाहते थे, तभी उनकी मुलाकात पांचाल से हुई। पांचाल ने दावा किया कि वह कई बैंकों से उनके लिए 3 करोड़ रुपये का ऋण दिला सकते हैं। डॉक्टर ने सेवा के लिए कमीशन देने पर सहमति जताई और आरोपी को 21 लाख रुपये दिए। आरोपी ने एक प्रतिष्ठित बैंक का…

Read More

नई  दिल्ली। संसद के 21 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र से पहले शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर बैठक हुई। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, जे पी नड्डा और किरेन रीजीजू सहित कई केंद्रीय मंत्री शामिल हुए। रविवार को होने वाली सर्वदलीय बैठक से ठीक पहले रक्षा मंत्री के आवास पर इस बैठक का आयोजन किया गया। माना जा रहा है कि मंत्रियों ने प्रासंगिक मुद्दों पर सरकार के रुख पर रणनीति बनाई, जबकि विपक्ष बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), पहलगाम हमला और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सहित कई मुद्दों को संसद के…

Read More

काठमांडू ।  नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली भारत दौरे पर आने वाले हैं। ओली ने कहा है कि वह भारत का दौरा करेंगे और इस यात्रा को लेकर दोनों पक्षों के बीच तैयारी चल रही है। हालांकि उन्होंने यात्रा की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई। मगर कहा कि वह उचित समय पर भारत का दौरा करेंगे। उन्होंने इस दौरान यह भी बताया कि पीएम मोदी को उन्होंने नेपाल आने का न्यौता दिया है, वह नवंबर तक काठमांडू दौरे पर आ सकते हैं।ओली की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब स्थानीय मीडिया में यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि…

Read More

हैदराबाद । अपने अनोखे तेलंगाना लहजे और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर एक्टर फिश वेंकट का 18 जुलाई, 2025 को निधन हो गया, जिनका असली नाम वेंकट राज था। एक्टर का कई महीनों से किडनी का इलाज चल रहा था। उनका डायलिसिस चल रहा था और हाल ही में उनके शरीर के कमजोर होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। वेंकट को किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत थी, जिसके लिए उन्हें पवन कल्याण और विश्वक सेन से आर्थिक मदद मिली। हालांकि, मैचिंग डोनर नहीं मिल पाया और किडनी फेल होने के कारण उनका निधन हो गया। वह ‘गब्बर सिंह’…

Read More

अमृतसर। अमृतसर स्थित सिखों के पवित्र तीर्थस्थल स्वर्ण मंदिर को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की पांच धमकियों के सिलसिले में हरियाणा के फरीदाबाद के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया। आरोपी शुभम दुबे (24) को 14 जुलाई को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) को भेजे गए पहले धमकी भरे ई-मेल के संबंध में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दुबे का लैपटॉप और फ़ोन ज़ब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दुबे के पास बी.टेक की डिग्री है…

Read More

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल के खिलाफ ईडी के द्वारा की गई दुर्भावना पूर्वक कार्यवाही और गिरफ्तारी के विरोध में राजीव गांधी चौक पर मोदी सरकार और ईडी के खिलाफ कांग्रेस के विधायक एवं वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं ने धरना देकर विरोध जताया। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे, पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर, पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया, पूर्व मंत्री उमेश पटेल, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा, लखेश्वर बघेल, भोलाराम साहू, राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक…

Read More

रायपुर । जिला अस्पताल पंडरी में आज थैलेसीमिया से जूझ रहे मासूम बच्चों के लिए ‘प्रोजेक्ट जीवन’ के अंतर्गत निशुल्क परामर्श और उपचार हेतु विशेष शिविर का सफल आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य उन बच्चों को राहत देना है, जो थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी के कारण लगातार रक्त चढ़वाने को विवश हैं। शिविर के माध्यम से ऐसे बच्चों को मुफ्त इलाज और बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा देकर एक बेहतर और स्वस्थ जीवन देने की पहल की गई। शिविर में देश के…

Read More

मेष आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी शौक मौज की चीजों में वृद्धि होगी। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतनी होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप कोई लेनदेन सोच विचार कर करें। फिजूल की योजनाओं पर ध्यान देने से बचना होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप किसी घर मकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मित्र के रूप में आपके कुछ शत्रु रहेंगे, जिन्हें आपको पहचानना होगा, उनसे कोई जरूरी जानकारी शेयर न करें। वृषभ आज का दिन आपके लिए धनधान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप…

Read More

विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विधेयक में 8 अधिनियमों के 163 प्रावधानों में हुआ संशोधन छत्तीसगढ़ जनविश्वास विधेयक पारित करने वाला देश का दूसरा राज्य छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज जनविश्वास विधेयक ध्वनिमत से पारित हुआ। यह विधेयक राज्य में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिविंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस ऐतिहासिक विधेयक का उद्देश्य अंग्रेजों के समय से चले आ रहे कई ऐसे कानूनों को संशोधित करना है, जो नागरिकों और कारोबारियों द्वारा की गई छोटी-मोटी त्रुटियों को भी आपराधिक कृत्य की श्रेणी मेें शामिल थे।…

Read More

राज्य में प्रवेश वर्ष 2025 के लिए काउंसलिंग में नए नियमों की घोषणा पूर्व निर्धारित 2 वर्षों के स्थान पर अब न्यूनतम 1 वर्ष की होगी बॉन्ड सेवा अवधि ईडब्ल्यूएस श्रेणी की रिक्त सीटें अब सामान्य वर्ग को होगी आबंटित राज्य में चिकित्सा शिक्षा को प्रोत्साहित करने और योग्य चिकित्सकों की नई पीढ़ी के लिए सरल, पारदर्शी एवं सुगम मार्ग सुनिश्चित करने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की दूरदर्शी पहल पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में चिकित्सा स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए छात्रहित में महत्वपूर्ण नए नियम बनाए गए हैं। ये निर्णय चिकित्सा शिक्षा…

Read More