Author: chhattisgarhrajya.in

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर सिंगिग रियालिटी शो इंडियन आईडल में शिरकत करेंगे। भारतीय टेलीविज़न पर पहली बार, नाना पाटेकर किसी रियलिटी शो में अपनी मौजूदगी दर्ज कराकर दर्शकों का दिल खुश कर देंगे, वह भी फैंस के पसंदीदा सिंगिंग फ़ॉर्मेट, ‘इंडियन आइडल 15’ पर। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर प्रसारित होने वाला यह शो एक स्पेशल एपिसोड ‘बेबाक नाना’ में उनकी विरासत को सेलिब्रेट करेगा। संगीत, मौज-मस्ती और हंसी के शानदार ब्लेंड का वादा करते हुए, नाना के साथ उनकी आगामी फिल्म ‘वनवास’ के कलाकार- उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और निर्देशक अनिल शर्मा भी होंगे। लेकिन आइडल की…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2023 में हुए सफल अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के कंधे पर छत्तीसगढ़ के विकास की महती जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने उम्मीद जताई कि राज्य सेवा परीक्षा में चयनित युवा शासकीय सेवा में आकर पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने चयनित युवाओं को पूरी तन्मयता से कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देने की अपील की है।

Read More

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। इस शीतकालीन सत्र में विभिन्न मुद्दों को उठाया जा रहा है। इसके साथ ही सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं। राज्यसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई है। वहीं अब राज्यसभा की अगली कार्यवाही सोमवार 2 दिसंबर को सुबह 11 बजे होगी। राज्यसभा में विपक्षी सांसदों की लगातार नारेबाजी के बीच सदन के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा, “इसकी सराहना नहीं की जा सकती। हम एक बहुत खराब मिसाल कायम कर रहे हैं। हमारे कार्य जन-केंद्रित नहीं हैं। हम अप्रासंगिक होते जा रहे हैं।

Read More

नई दिल्ली। पोर्नोग्राफी मामले में शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के सांताक्रूज स्थित निवास स्थान पर शुक्रवार को ईडी की रेड पड़ी है। मिली जानकारी के मुताबिक ये रेड सुबह 6 से चल रही है। इसी मामले में पहले राज कुंद्रा की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति के आवास सहित अन्य लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की जा रही है। जांच एजेंसी 15 लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। महाराष्ट्र सहित उत्तरप्रदेश के कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि शिल्पा शेट्टी…

Read More

मेष- आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। जीवनसाथी को करियर में अच्छा प्रमोशन मिलने से खुशी होगी। आपको किसी प्रॉपर्टी के चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा। परिवार में किसी सदस्य की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। आपके कार्यक्षेत्र में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न होगी, तो आप उसे अपने विचारों से सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। वृषभ- आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। कोई मित्र आपके लिए निवेश…

Read More

रायपुर, 28 नवंबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार किसानों से किए गए वादे को निभा रही है। किसानों से प्रति एकड 21 क्विंटल धान खरीदी हो रही है। इसको लेकर किसानों में खुशी है। मुनरेठी निवासी कृषक दिलीप चेलक ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा किसान हित में उठाए गए कदमों से अब किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। सरकार की तरफ से टोकन और बारदाना की उपलब्धता आसानी से हो रही है, जिससे किसानों को उनके उत्पाद को बिना किसी कठिनाई के धान खरीदी केंद्रो में बेचने का अवसर मिल रहा…

Read More

रायपुर 28 नंवबर 2024। आरंग ब्लाॅक के ग्राम बहनाकाड़ी गांव में आज जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभागों के स्टाॅल में आम नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे और प्रकरण दर्ज करने के बाद उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। आज शिविर के माध्यम से 175 में से 127 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया। बाकी आवेदनों का भी निराकरण जल्द ही किया जाएगा। इस शिविर में आरंग विधायक गुरू खुशवंत साहेब एवं कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह भी शामिल हुए। इस शिविर में किसानों को बीज का वितरण किया गया और मछुवारों…

Read More

रायपुर 28 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश में जिले के किसानों को समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। जिले में आज 12 हजार 303 टन धान की खरीदी की गई। जिले में अब तक 139 उपार्जन केन्द्रों में 22 हजार 437 किसानों से 93 हजार 626 टन धान की खरीदी हुई है। इन किसानो से 215 करोड़ 52 लाख रूपये की धान की खरीदी की गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर धान केन्द्रों में किसानों को आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है। जिससे किसानों में धान बेचने को लेकर उत्साह है।

Read More

रायपुर 28 नंवबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्या का निराकरण हो रहा है। विरगांव वार्ड 35 दुर्गा नगर निवासी संतोष कुमार साहू ने मोहल्ले में स्थित दुर्गा मंदिर के पास स्ट्रीट लाइट खराब होने को लेकर शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि स्ट्रीट लाइट खराब होने से रात में आने जाने में परेशानी होती है। इसको लेकर कई बार निगम में शिकायत की लेकिन इसके बाद भी सुधार कार्य नहीं किया गया। जिसके बाद उन्होंने कलेक्टोरेट के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जहां से संबंधित विभाग को मामले की जानकारी…

Read More

रायपुर 28 नंवबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्या का निराकरण हो रहा है। वार्ड 35 निवासी विजय लक्ष्मी चौहान ने मेडिकल अलाउंस मिलने में देरी होने को लेकर शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि वह राजस्व विभाग में पदस्थ है। उन्होंने राजधानी स्थित एमजीएम अस्पताल में आंख का आपरेशन करवाया था। उनको 33 हजार 6 सौ रूपए का बिल विभाग से मिलना था। लेकिन भुगतान मिलने में देरी हो रही थी। जिसके बाद उन्होंने कलेक्टोरेट के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जहां से संबंधित विभाग को मामले की जानकारी…

Read More