तमिलनाडु में एक सनकी डॉक्टर ने शादी से इनकार करने पर सहकर्मी महिला दंत चिकित्सक को इतना मारा की उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। महिला चिकित्सक के चेहरे, गर्दन, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई चोटें आई हैं। सूचना मिलने के बाद होसुर टाउन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई प्रक्रिया जारी है। शादी से इनकार करने पर खोया आपा एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता डॉ. कृतिका (25) ने हाल में पढ़ाई पूरी कर एक निजी क्लीनिक में सेवाएं देनी शुरू की थी। आरोप है…
Author: chhattisgarhrajya.in
रायपुर. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 7 जुलाई सोमवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे. वे रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित ‘किसान-जवान-संविधान सभा’ में शिरकत करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरेंगे. साथ ही शाम को नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे. जारी शेड्यूल के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे आज दोपहर 12 बजे रायपुर पहुंचेंगे. वे एयरपोर्ट से सीधे साइंस कॉलेज मैदान सभा स्थल के लिए रवाना होंगे. खरगे दोपहर 2 बजे तक जनसभा में मौजूद रहेंगे. इसके बाद सभा स्थल से निजी होटल के लिए रवाना होंगे. शाम करीब 4 बजे कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे, जहां वरिष्ठ नेताओं…
दूध कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन डी, और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों का एक उत्कृष्ट स्रोत है। यह हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने, मांसपेशियों के निर्माण और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बचपन से लेकर बुढ़ापे तक, दूध को हमारी डाइट का एक अहम हिस्सा माना जाता है। लेकिन, कुछ लोगों के लिए इसका सेवन फायदे की बजाय नुकसानदेह हो सकता है। कुछ खास शारीरिक स्थितियां और संवेदनशीलताएँ ऐसी होती हैं, जहाँ दूध पीने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. ऐसे में यह जानना बेहद ज़रूरी है कि किन परिस्थितियों में दूध से परहेज करना…
टेक्सास/नई दिल्ली। अमेरिका के मध्य टेक्सास में आई अचानक बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है। 27 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश में नावों और हेलीकॉप्टरों की मदद से खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। केर काउंटी के शेरिफ लैरी लीथा ने शनिवार (स्थानीय समयानुसार) देर रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि मरने वालों में 14 बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, टेक्सास डिपार्टमेंट ऑफ इमरजेंसी मैनेजमेंट के प्रमुख निम किड ने कहा, ‘हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक हम सभी लापता लोगों को ढूंढ नहीं लेते।’ भारत के…
रियो डी जेनेरियो/नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर ब्राजील पहुंचे, जहां वे 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और ब्रासीलिया में राजकीय वार्ता करेंगे। रियो डी जेनेरियो पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने उनका जोशीला और सांस्कृतिक स्वागत किया, जिसमें देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित विशेष प्रस्तुति भी शामिल थी। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की दमदार प्रस्तुतिस्वागत समारोह की सबसे खास बात रही भारतीय महिला कलाकारों द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित प्रस्तुति, जिसमें पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा किए गए निर्णायक सैन्य अभियान को नृत्य और चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया…
ब्यूनस आयर्स/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शनिवार को अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान ‘की टू द सिटी’ (शहर की चाबी) सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान भारत और अर्जेंटीना के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए दिया गया। यह सम्मान विश्व के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को ही दिया जाता है जो किसी शहर के साथ विशेष संबंध बनाते हैं या उस शहर में सांस्कृतिक, राजनीतिक या आर्थिक जुड़ाव बढ़ाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस सम्मान के प्रति आभार जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ब्यूनस आयर्स के सिटी…
रियो डी जेनेरियो। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ब्रिक्स समकक्षों के साथ बैठकें की और इस दौरान द्विपक्षीय सहयोग के मुद्दों पर चर्चा हुई। यह जानकारी आधिकारिक सरकारी बयान में गई। ब्रिक्स वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक के दौरान रूसी वित्त मंत्री एंटोन सिलुआनोव के साथ अपनी बैठक में वित्त मंत्री सीतारमण ने भारत-रूस की दीर्घकालिक साझेदारी पर चर्चा की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वित्त मंत्रालय की पोस्ट के अनुसार, वित्त मंत्री सीतारमण ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा दिए गए समर्थन के लिए आभार भी व्यक्त किया। मंत्रालय ने बताया, केंद्रीय वित्त…
नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अगस्त 2025 में होने वाली भारत की बांग्लादेश यात्रा को स्थगित कर दिया गया। अब यह सीरीज 12 महीने बाद, यानी सितंबर 2026 में खेली जाएगी। बीसीसीआई (BCCI) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आपसी सहमति से यह फैसला लिया। बीसीसीआई की आधिकारिक प्रेस रिलीज में कहा गया है, ‘बांग्लादेश और भारत के बीच अगस्त 2025 में प्रस्तावित तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज को अब सितंबर 2026 तक स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला दोनों बोर्ड के बीच पारस्परिक सहमति से लिया…
फिरोजाबाद। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो गईं और वोटरों को लुभाने के लिए तरह-तरह के वादे कर रही हैं। पार्टियों के वरिष्ठ नेता भी लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं और ताबड़तोड़ रैलियां एवं जनसभाएं कर रहे हैं। वहीं, राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर विवाद गहराता जा रहा है। इस बीच देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को यूपी के फिरोजाबाद जिले में पहुंचे, जहां उन्होंने दावा किया कि बिहार में निष्पक्ष मतदाता सूची और चुनाव होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा – समावेशी विकास और सुशासन से बनेगा सशक्त छत्तीसगढ़: पंडरिया के समग्र विकास के लिए की कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के हर कोने को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और संकल्पों को जमीन पर उतारने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। भ्रष्टाचार के सभी रास्ते बंद कर सुशासन की स्थापना की दिशा में निरंतर प्रयास हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूत आधारभूत…
