Author: chhattisgarhrajya.in

कवर्धा)।  प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष सावन महीने के प्रथम सोमवार 14 जुलाई को पूरी भव्यता के साथ भोरमदेव पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। भोरमदेव पदयात्रा सबेरे 7 बजे से बूढ़ा महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर भोरमदेव मंदिर तक होगा। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जन आस्था से जुड़े भोरमदेव पदयात्रा की तैयारियों एवं व्यवस्था के संबंध में भोरमदेव सनातन तीर्थ ट्रस्ट कबीरधाम के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, मीडिया प्रतिनिधियों, सर्व अध्यक्ष क्लब, संघ एवं अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई और महत्वपूर्ण सुझाव लिए गए। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कहा कि…

Read More

राजस्थान ।  बारां जिले में नेशनल हाईवे- 27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में लखनऊ के चार लोगों की मौत हो गई। यह भीषण हादसा शुक्रवार रात करीब 1.0 बजे म्यूजियम के पास हुआ, जब एक अनियंत्रित कार ने पीछे से पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मारी। कार सवार सभी लोगों की मौत हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल एक महिला ने कोटा ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। कार में दो…

Read More

नई दिल्ली ।  अयोध्या में श्रीराम मंदिर की लोकप्रियता के मद्देनजर भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) 25 जुलाई 2025 से ‘श्रीरामायण यात्रा’ के नाम से अपनी पांचवीं विशेष ट्रेन यात्रा शुरू करने जा रहा है। यह यात्रा 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिये आयोजित समारोह के बाद से शुरू हुई श्रृंखला का हिस्सा है। आईआरसीटीसी के अनुसार, ‘श्री रामायण यात्रा’, 25 जुलाई 2025 से शुरू होगी और इसमें भगवान राम से जुड़े 30 से अधिक स्थलों को शामिल किया जाएगा।  ये है स्पेशल ट्रेन का रूट यात्रा की शुरुआत अयोध्या से होगी और इसके…

Read More

भोपाल ।  मध्य प्रदेश के उत्तरी-पूर्वी जिलों में भारी बारिश से हालात बिगड़ने लगे हैं। ग्वालियर-चंबल संभाग के श्योपुर-शिवपुरी जिलों में 36 गांवों का संपर्क मुख्यालयों से कट गया है। 70 गांव हाई अलर्ट पर हैं। श्योपुर के बनीपुरा गांव में क्वारी नदी का पानी भरने से ग्रामीणों को गांव से अन्यत्र शिफ्ट करना पड़ा है। इधर विंध्य-महाकोशल के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। पुलों पर पानी बह रहा है। कई पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सड़कें बह गई हैं। एक दर्जन सड़कों पर यातायात रोकना पड़ा है। मध्य प्रदेश के 28 जिलों रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज मैहर,…

Read More

नई  दिल्ली ।  तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा आज अपना 90वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। दलाई लामा के जन्मदिन पर अमेरिका ने भी उन्हें शुभकानाएं दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मिडिया हैंडल ‘एक्स’ पर लिखा, “मैं 1.4 अरब भारतीयों के साथ परम पावन दलाई लामा को उनके 90वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। वह प्रेम, करुणा, धैर्य और नैतिक अनुशासन के स्थायी प्रतीक रहे हैं। उनके संदेश ने सभी धर्मों में सम्मान और प्रशंसा को प्रेरित किया है। हम उनके निरंतर अच्छे…

Read More

रायपुर ।   सरकारी योजनाओं के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाने के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। शातिर ठग लोगोंं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के नाम पर उन्हें लाखों की चपत लगा जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है रायपुर के प्रफुल्ल कुमार के साथ। जहां एक ठग ने प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर उससे 21.81 लाख की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट दिलाने के नाम पर 21.81 लाख की ठगी की है। पीड़ितों की शिकायत पर न्यू राजेन्द्र नगर…

Read More

कवर्धा । कबीरधाम जिले की पुलिस ने वर्ष 2017 में हुए चर्चित डॉक्टर दंपति दोहरे हत्याकांड का आखिरकार रहस्योद्घाटन कर लिया है। पुलिस की सटीक विवेचना और वैज्ञानिक जांच के आधार पर सामने आया कि हत्या किसी बाहरी शातिर अपराधी ने नहीं, बल्कि डॉक्टर के पूर्व ड्राइवर सत्यप्रकाश साहू ने की थी — और वो भी एक घरेलू विवाद के साक्षी बनने के बाद खुद डर के चलते। घटना की पृष्ठभूमि:6 अप्रैल 2017 को शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. गणेश सूर्यवंशी और उनकी पत्नी डॉ. उषा सूर्यवंशी का शव उनके निवास पर रक्तरंजित हालत में मिला था। प्रारंभिक जांच में कोई…

Read More

कबीरधाम । जन स्वास्थ्य अभियान-इंडिया (JSAI) ने 1 से 3 जुलाई तक भोपाल में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में देश भर के 10 राज्यों से 40 से अधिक प्रतिनिधियों, सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में दशकों से कार्यरत बुद्धिजीवियों, जमीनी कार्यकर्ताओं, नेटवर्क और नागरिक सामाजिक संगठनों के साथियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं समतामूलक जनस्वास्थ्य तथा देखभाल सेवाओं की मजबूती और सार्वभौमीकरण से जुड़ी सैद्धांतिक अवधारणाओं और जमीनी प्रयासों पर गहन चर्चा करना था।राष्ट्रीय कार्यशाला में छत्तीसगढ़ राज्य समन्वयक चंद्रकांत यादव के नेतृत्व में एक सशक्त और सक्रिय दल ने हिस्सा लिया। इस…

Read More

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि की अत्यधिक मान्यता होती है. माना जाता है कि एकादशी पर पूरे मनोभाव से भगवान विष्णु का पूजन किया जाए तो श्रीहरि जीवन के सभी कष्टों का निवारण कर मोक्ष का वरदान देते हैं. ऐसे में हर महीने शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर एकादशी का व्रत रखा जाता है. पचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाता है. इसे सबसे शक्तिशाली एकादशी में से एक माना जाता है. मान्यतानुसार देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु चार महीनों के लिए क्षीरसागर में योगनिद्रा…

Read More

मुंबई । बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को उनकी हालिया रिलीज़ ‘सितारे ज़मीन पर’ के लिए देशभर के सिनेमा एग्ज़िबिटर्स ने स्पेशल रिकॉग्निशन अवॉर्ड से नवाजा। ये सम्मान फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज़ को प्रोत्साहित करने और थिएटर में पारिवारिक दर्शकों को फिर से जोड़ने के लिए दिया गया। ‘सितारे ज़मीन पर’ को आमिर की क्लासिक फिल्म ‘तारे ज़मीन पर’ का भावनात्मक सीक्वल माना जा रहा है। इसने न केवल बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया, बल्कि एक बार फिर साबित कर दिया कि संवेदनशील और प्रेरणादायक कहानियां सिनेमाघरों में भी अपना जादू बिखेर सकती हैं। थिएटर में फिल्मों की…

Read More