कोरबा 24 दिसंबर 2024/कलेक्टर अजीत वसंत ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और इसके निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पत्रों को विभागवार संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में सीमांकन अतिक्रमण हटाने, पेंशन, महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने, आर्थिक सहायता, सहित शिकायत संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में कुल 64 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों का समय पर निराकरण के निर्देश दिए हैं। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, संयुक्त कलेक्टर कौशल तेन्दुलकर, अपर आयुक्त…
Author: chhattisgarhrajya.in
रायपुर 24 दिसंबर 2024। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के हाथों लैपटाॅप मिलने के बाद खमतराई निवासी दृष्टिबाधित दिव्यांग छात्रा मुस्कान कुमारी पटवारी का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दिव्यांग छात्रा मुस्कान टाटा इंस्टीट्यूट आॅफ सोशल साईसेंस मुंबई में एम.एस.डब्ल्यू की पढ़ाई कर रही है। मुस्कान को पढ़ाई में दिक्कतें होती थी, लेकिन लैपटाॅप मिलने के बाद अब मुस्कान अपना सुनहरा भविष्य गढ़ सकेगी। साथ ही कलेक्टर डाॅ. सिंह ने इंस्टीट्यूट में आगे की पढ़ाई के लिए 1.50 लाख रूपए का चेक भी प्रदान किया गया। इस राशि से वह अपनी पढ़ाई कर सकेगी और उसके भविष्य को संवारने में मदद…
रायपुर 24 दिसम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारियां तेज हो गई है। शबरी कल्याण आश्रम परिसर में बने नयें मंदिर में बूढ़ादेव की प्राण प्रतिष्ठा और साइंस कॉलेज मैदान पर भूमि पूजन से प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियों की शुरूआत हुई। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संम्बद्ध संस्था वनवासी विकास समिति छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित की जा रही यह प्रतियोगिता 27 से 31 दिसम्बर तक राजधानी रायपुर में होगी। प्रतियोगिता में लगभग 23 राज्यों के आठ सौ से अधिक जनजातीय बालक-बालिकाएं भाग लेंगे। प्रतियोगिता में फुटबॉल और तीरंदाजी की प्रतिस्पर्धायें होंगी। फुटबॉल…
रायपुर 24 दिसंबर 2024। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई और तेजी से की जाएगी। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में अवैध प्लाटिंग के मामलों पर तेजी से कार्रवाई करने के सख्त निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए है। उन्होंने पटवारियों, राजस्व निरीक्षकों सहित तहसीलदारों और अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर पैनी निगाह रखने और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं निगम के प्रत्येक कर्मचारी एवं अधिकारी संबंधित क्षेत्र पर नजर रखें। जहां पर भी…
रायपुर, 24 दिसंबर 2024। राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लागू की गई महतारी वंदन योजना की सफलता उनके चेहरों की मुस्कान बता रही है। महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और इस योजना के माध्यम से उनके जीवन में खुशहाली और समृद्धि का संचार हो रहा है। उक्त बातें विधायक पुरन्दर मिश्रा ने सुशासन सप्ताह के दौरान आयोजित विधानसभा स्तरीय महतारी सम्मान समोरोह पंडरी स्थित प्रगति मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना ने महिलाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान किए हैं, जिससे वे न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को…
रायपुर 24 दिसम्बर 2024/ राज्य सरकार के सफलतम एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में महतारी वंदन सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक मोतीलाल साहू भी शामिल हुए। सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से लाभान्वित होने वाली महिलाओं को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त राज्य बनाने के लिए सभी संभव प्रयास करने की शपथ भी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पाती का भी वाचन किया गया और सभी लाभान्वित महिलाओं को बेहतर भविष्य के लिए…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 दिसंबर 2024। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 के लिए सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में प्रवर्गवार एवं महिलाओं के आरक्षण हेतु 28 और 29 दिसंबर 2024 को कलेक्टर कार्यालय व ब्लॉक कार्यालयों के सभाकक्ष में कार्यवाही निर्धारित है, जिसमें जिला पंचायत के सदस्य, तीनों जनपद पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य एवं तीनों ब्लॉक सारंगढ़, बिलाईगढ़ और बरमकेला के ग्राम पंचायत के सरपंच व पंच के पद शामिल हैं। इस आशय की आम सूचना और आदेश कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ बिलाईगढ़ से जारी किया गया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना में फर्जी भुगतान के मामले पर राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। गलत भुगतान के आरोप में वीरेन्द्र कुमार जोशी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसका बैंक खाता सीज कर लिया गया है और राशि की वसूली की जा रही है। इसके अलावा, कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। इस योजना में सन्नी लियोनी के नाम पर आवेदन कर वीरेन्द्र कुमार जोशी ने अपने आधार और बैंक खाते का उपयोग करते हुए सरकारी धन का अवैध लाभ उठाने की कोशिश की। यह मामला बस्तर जिले के…
रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने मुख्य अभियंता यू. के. धलेन्द्र, कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा की उपस्थिति में 15 वें वित्त आयोग मद के अंतर्गत जारी सड़क डामरीकरण के नए विकास कार्य की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण राजधानी शहर में नगर घड़ी गुरू घासीदास टाइम स्क्वायर के सामने एवं नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के बाजू में सड़क मार्ग में पहुंचकर किया. आयुक्त ने कार्य को सतत मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता सहित जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से शीघ्र पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. आयुक्त ने नगर निगम रायपुर की ओर…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2024-25 में होने वाले नगरीय निकाय चुनावों के लिए महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, एवं अन्य पदों के आरक्षण की प्रक्रिया के आयोजन की घोषणा की है। यह प्रक्रिया 27 दिसंबर को 10:30 बजे से पं. दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज परिसर में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम, 1999 के प्रावधानों के तहत नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों, एवं नगर पंचायतों के महापौर और अध्यक्ष पदों के आरक्षण का निर्धारण किया जाएगा। आरक्षण प्रक्रिया का अवलोकन करने हेतु इच्छुक व्यक्ति निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं।
