वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्लिंटन के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ एंजेल यूरेना ने यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार यूरेना ने कहा, क्लिंटन को बुखार आने के बाद परीक्षण और निगरानी के लिए मेडस्टार जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्री क्लिंटन के एक करीबी सूत्र ने बताया, 78 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति शीघ्र ठीक हो जाएंगे।
Author: chhattisgarhrajya.in
मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक श्याम बेनेगल का 23 दिसंबर को शाम 6.38 बजे निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। बेनेगल से जुड़े एक करीबी सूत्र ने यह जानकारी दी कि वो दो दिन पहले अपने घर पर गिर गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। श्याम बेनेगल कथित तौर पर किडनी संबंधी समस्याओं से भी पीड़ित थे। दो दिन से वे काेमा में थे और सोमवार शाम इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली। श्याम बेनेगल की बेटी पिया ने कहा कि उनके पिता और फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का क्रोनिक किडनी रोग के…
धमतरी। तीन कट्टा धान चोरी के आरोप में एक युवक को आधी रात घर से उठाकर 10 से 12 महिलाओं व ग्रामीणों ने घसीटकर ले गया। चार घंटे तक युवक की लाठी-डंडे जमकर पिटाई किया। नाजुक हालत में युवक को उनके घर छोड़कर आरोपी भाग निकले। इलाज के लिए स्वजन युवक को अस्पताल पहुंचाया, तो डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। पुलिस आरोपितों को ढूंढने गांव पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार कुरूद थाना के ग्राम सिरसिदा निवासी 19 वर्षीय कार्तिक पटेल को धान चोरी के आरोप में गांव…
राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में 28 दिसम्बर को राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुबह 11 बजे शुरू होगी। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जानकारी सहित बैठक में उपस्थित होने कहा गया है।
राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन वर्ष 2024-25 के तहत ग्राम पंचायतों के वार्डों एवं सरपंच पदों के आरक्षण की कार्रवाई 28 दिसम्बर 2024 को सुबह 11 बजे ठाकुर प्यारेलाल सिंह नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव में लॉट द्वारा की जाएगी। इसी तरह 29 दिसम्बर 2024 को सुबह 11 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों के लॉट द्वारा आरक्षण की कार्रवाई की जाएगी। छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम एवं छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन के प्रावधानों के अनुसार जनपद पंचायत राजनांदगांव, डोंगरगांव,…
रायपुर। नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। चर्चा इस बात की भी है कि कि बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर मुहर लगाया जाएगा। मगर बीजेपी की रीति-नीति को जानने वालों का कहना है कि इस तरह के फैसले ऐसी मीटिंगों में नहीं होते। बहरहाल, छत्तीसगढ़ सदन में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित पार्टी के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के लिए प्रदेश अध्यक्ष समेत दोनों उप मुख्यमंत्रियों को…
दुर्ग। छत्तीसगढ़ सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में विधानसभावार महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज विधानसभा क्षेत्र दुर्ग ग्रामीण के ग्राम पंचायत चिंगरी में, विधानसभा क्षेत्र भिलाई नगर के खुर्सीपार वार्ड क्र. 45 में श्रीराम चौक के पास एवं विधानसभा क्षेत्र पाटन में खूबचंद बघेल सामुदायिक भवन में सम्मेलन का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत चिंगरी में आयोजित कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र विधायक ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक…
रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव पीआरएसआई (Public Relations Society of India) के 46वें ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन्स नेशनल कॉन्फ्रेंस-2024 के समापन में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। उन्होंने समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है कि पीआरएसआई ने अपने 46वें अधिवेशन के लिए छत्तीसगढ़ को चुना। मैं देशभर से आए प्रतिनिधियों का छत्तीसगढ़ की पावन भूमि और माता कौशल्या की इस धरती पर हार्दिक अभिनंदन और स्वागत करता हूं। उप मुख्यमंत्री साव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रकृति ने छत्तीसगढ़ पर असीम कृपा बरसाई है। छत्तीसगढ़ ऐसा भू-भाग…
रायपुर। राजधानी के सेजबहार में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा दिनांक 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। कथा का समय दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक होगा। इस कार्यक्रम में प्रतिदिन लगभग दो लाख से अधिक श्रोताओं के शामिल होने की संभावना है। इस वजह से टिकरापारा, संतोषीनगर से सेजबहार जाने वाली सड़क पर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक श्रोताओं की भारी भीड़ रहेगी। रायपुर यातायात पुलिस ने भारी माल वाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित करने के साथ ही सेजबहार इंजीनियरिंग कॉलेज व भखारा होकर धमतरी आवागमन करने वाले सभी लोगों…
नई दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में सीएम साय ने निवेशकों को दिया न्योता रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024-30 की खूबियों को साझा करते हुए इसे निवेशकों के लिए बेहद अनुकूल बताया। कार्यक्रम में शामिल हुए प्रमुख उद्योगपतियों से छत्तीसगढ़ सरकार को 15184 करोड़ के निवेश प्रस्ताव भी प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ निवेश के लिए असीम संभावनाओं वाला राज्य है। हमारी…
