रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना में फर्जी भुगतान के मामले पर राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। गलत भुगतान के आरोप में वीरेन्द्र कुमार जोशी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसका बैंक खाता सीज कर लिया गया है और राशि की वसूली की जा रही है। इसके अलावा, कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। इस योजना में सन्नी लियोनी के नाम पर आवेदन कर वीरेन्द्र कुमार जोशी ने अपने आधार और बैंक खाते का उपयोग करते हुए सरकारी धन का अवैध लाभ उठाने की कोशिश की। यह मामला बस्तर जिले के…
Author: chhattisgarhrajya.in
रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने मुख्य अभियंता यू. के. धलेन्द्र, कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा की उपस्थिति में 15 वें वित्त आयोग मद के अंतर्गत जारी सड़क डामरीकरण के नए विकास कार्य की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण राजधानी शहर में नगर घड़ी गुरू घासीदास टाइम स्क्वायर के सामने एवं नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के बाजू में सड़क मार्ग में पहुंचकर किया. आयुक्त ने कार्य को सतत मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता सहित जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से शीघ्र पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. आयुक्त ने नगर निगम रायपुर की ओर…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2024-25 में होने वाले नगरीय निकाय चुनावों के लिए महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, एवं अन्य पदों के आरक्षण की प्रक्रिया के आयोजन की घोषणा की है। यह प्रक्रिया 27 दिसंबर को 10:30 बजे से पं. दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज परिसर में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम, 1999 के प्रावधानों के तहत नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों, एवं नगर पंचायतों के महापौर और अध्यक्ष पदों के आरक्षण का निर्धारण किया जाएगा। आरक्षण प्रक्रिया का अवलोकन करने हेतु इच्छुक व्यक्ति निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं।
क्या आपको भी यही लगता है कि किचन में रखे मसालों का इस्तेमाल महज खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए क्योंकि कुछ मसालों में पाए जाने वाले पोषक तत्व आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर जायफल का पानी सर्दियों में सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में कारगर साबित हो सकता है। रोजाना जायफल का पानी पीने से आपके इम्यून सिस्टम पर पॉजिटिव असर पड़ता है। सर्दी-जुकाम की समस्या से बचने के लिए…
मेष- आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है। आपको अपने परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। आपको अपने स्वभाव में बदलाव लाना होगा, नहीं तो इससे आपके आसपास रह रहे लोगों को हमेशा समस्या बनी रहेगी। आप अपने कामों में कोई गलती करने से बचें। आपको अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान होगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपने कामों में कोई बदलाव सोच समझकर करें। वृषभ- आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपका मनोबल ऊंचा रहेगा।…
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राज्य शहरी विकास अभिकरण की टीम को स्वरोजगार घटक में असाधारण प्रयास एवं समग्र प्रदर्शन हेतु राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राज्य शहरी विकास अभिकरण के सामुदायिक संगठक (सीओ) श्रीमती ममता बग्गा, श्रीमती प्रेमशीला बघेल और श्रीमती राखी ठाकुर ने कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी उपलब्धियों की जानकारी दी। कलेक्टर लंगेह ने इस अवसर पर कहा कि नगरीय क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना बड़ी उपलब्धि है। एनयूएलएम द्वारा बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे भी इसी तरह कार्य करने कहा। बता दें कि नगरीय…
कोंडागांव। राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 9 से 20 दिसंबर के मध्य 1830 आंगनबाड़ी केन्द्रों में कुर्सी दौड़ एवं अन्य खेलों, प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय महिलाओं और महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन में स्थानीय जनप्रतिधि, नागरिक भी उपस्थित हुए। इसके अतिरिक्त विभागीय योजनाओं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, घरेलु हिंसा से महिलाओं के संरक्षण हेतु कानून एवं प्रावधान, सखी वन स्टॉप सेंटर तथा कार्य स्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न से संक्षण हेतु प्रावधानों से भी जनसामान्य को अवगत कराया…
कांकेर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने कलेक्ट्रेट परिसर तथा परिसर के आसपास 200 मीटर की परिधि में लोक शांति एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 19 दिसम्बर से 18 मार्च 2025 तक धारा-144 लागू कर दी है। जारी आदेश में कहा गया है कि भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री क्षीरसागर ने कलेक्ट्रेट परिसर एवं इसके आसपास 200 मीटर की दूरी में किसी भी प्रकार का धरना, प्रदर्शन, सभा, रैली, जुलूस, नारेबाजी हेतु उक्त अवधि के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित किया…
कांकेर। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में न सिर्फ अपार खुशियां लेकर आई है, बल्कि एक सुखद सहारा सिद्ध हो रही है। कांकेर शहर के इमलीपारा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली श्रीमती मीना देवांगन को उक्त योजना के तहत प्रति हजार प्रति माह के मान से अब तक 10 किश्तों में कुल 10 हजार रुपये प्राप्त हुए हैं। ये पैसे मीना के लिए केवल एक आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि उनके जीवन को सुगम बनाने का एक महत्वपूर्ण साधन बन गए हैं। श्रीमती मीना ने बताया कि वह इन पैसों का उपयोग बड़ी सूझबूझ…
रायपुर। राजधानी के सेजबहार में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा दिनांक 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। कथा का समय दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक होगा। इस कार्यक्रम में प्रतिदिन लगभग दो लाख से अधिक श्रोताओं के शामिल होने की संभावना है। इस वजह से टिकरापारा, संतोषीनगर से सेजबहार जाने वाली सड़क पर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक श्रोताओं की भारी भीड़ रहेगी। रायपुर यातायात पुलिस ने भारी माल वाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित करने के साथ ही सेजबहार इंजीनियरिंग कॉलेज व भखारा होकर धमतरी आवागमन करने वाले सभी लोगों…
